Proverbs & Idioms

Proverbs & Idioms


  1. Once in a blue moon (वन्स इन अ ब्लू मून)
    👉 बहुत ही कम, कभी-कभी ही होने वाली चीज़।
    Example: He visits his village once in a blue moon.
    (वो अपने गाँव बहुत ही कम जाता है।)

  1. Beating around the bush (बीटिंग अराउंड द बुश)
    👉 बात को घुमा-फिरा कर कहना, सीधे मुद्दे पर न आना।
    Example: Stop beating around the bush and tell me the truth.
    (बात घुमाओ मत, सच्चाई बताओ।)

  1. Cry over spilled milk (क्राय ओवर स्पिल्ड मिल्क)
    👉 जो हो गया, उसके लिए पछताना बेकार है।
    Example: Don’t cry over spilled milk; learn from your mistake.
    (जो गलती हो गई, अब उस पर पछताने से कुछ नहीं होगा।)

  1. Spill the beans (स्पिल द बीन्स)
    👉 राज़ खोल देना या सीक्रेट बता देना।
    Example: Riya accidentally spilled the beans about the surprise party.
    (रिया ने गलती से सरप्राइज़ पार्टी का राज़ खोल दिया।)

  1. Piece of cake (पीस ऑफ केक)
    👉 बहुत आसान काम।
    Example: This test was a piece of cake for me.
    (यह टेस्ट मेरे लिए बहुत आसान था।)

  1. Blessing in disguise (ब्लेसिंग इन डिसगाइज)
    👉 छिपा हुआ वरदान, जो पहले बुरा लगे पर बाद में अच्छा साबित हो।
    Example: Losing that job was a blessing in disguise.
    (वो नौकरी खोना आखिर में मेरे लिए वरदान साबित हुआ।)

  1. Golden handshake (गोल्डन हैंडशेक)
    👉 सेवा समाप्ति पर मिलने वाला बड़ा इनाम या रकम।
    Example: The manager got a golden handshake after retirement.
    (मैनेजर को रिटायरमेंट पर अच्छा इनाम मिला।)

  1. The best of both worlds (द बेस्ट ऑफ बोथ वर्ल्ड्स)
    👉 दोनों चीज़ों के अच्छे फायदे मिलना।
    Example: Working from home gives me the best of both worlds.
    (घर से काम करने पर मुझे दोनों का फायदा मिलता है — काम और परिवार।)

  1. Icing on the cake (आइसिंग ऑन द केक)
    👉 पहले से अच्छी चीज़ में और कुछ अच्छा जुड़ जाना।
    Example: The good weather was the icing on the cake during our picnic.
    (हमारे पिकनिक पर अच्छा मौसम सोने पे सुहागा था।)

  1. Jump the bandwagon (जंप द बैंडवैगन)
    👉 चलन में आकर कुछ करना, सबके पीछे भागना।
    Example: Everyone started posting reels, so she jumped the bandwagon too.
    (सबने reels डालना शुरू किया, तो वो भी चलन में शामिल हो गई।)

  1. Don’t judge a book by its cover (डोंट जज अ बुक बाय इट्स कवर)
    👉 किसी को या चीज़ को सिर्फ दिखावे से मत आँको।
    Example: He looks strict, but he is very kind — don’t judge a book by its cover.
    (वो सख्त दिखता है, पर बहुत अच्छा है — केवल दिखावे से मत आँको।)

  1. Last straw (लास्ट स्ट्रॉ)
    👉 वो आखिरी बात जो किसी की सहनशक्ति खत्म कर दे।
    Example: His rude behavior was the last straw for me.
    (उसका बदतमीज़ी भरा व्यवहार मेरी सहनशक्ति की सीमा थी।)

  1. Feel under the weather (फील अंडर द वेदर)
    👉 थोड़ा बीमार या अस्वस्थ महसूस करना।
    Example: I’m feeling under the weather today.
    (आज मैं थोड़ा बीमार महसूस कर रहा हूँ।)

  1. When pigs fly (व्हेन पिग्स फ्लाय)
    👉 जो कभी नहीं होगा, असंभव बात।
    Example: He will apologize when pigs fly.
    (वो माफ़ी तब मांगेगा जब सूअर उड़ेंगे — यानी कभी नहीं।)

  1. To add insult to injury (टू ऐड इन्सल्ट टू इंजरी)
    👉 घाव पर नमक छिड़कना, पहले से बुरी स्थिति को और खराब करना।
    Example: He not only forgot my birthday but also laughed — to add insult to injury!
    (उसने मेरा बर्थडे भुला दिया और ऊपर से मज़ाक भी उड़ाया — घाव पर नमक छिड़क दिया।)

error: Content is protected !!