vyashti aur samashti arthashaastr mein antar
व्यष्टि और समष्टि अर्थशास्त्र में अंतर
vyashti aur samashti arthashaastr mein antar
व्यष्टि और समष्टि अर्थशास्त्र में अंतर
| 1. व्यष्टि अर्थशास्त्र– व्यष्टि अर्थशास्त्र व्यक्तिगत इकाई जैसे — व्यक्ति , फर्म , परिवार , उद्योग आदि की समस्याओं का अध्ययन करता है । | 1. समष्टीअर्थशास्त्र — समष्टी अर्थशास्त्र संपूर्ण अर्थव्यवस्था के स्तर पर कुल उपभोग , कुल विनिमय, कुल राष्ट्रीय आय, आदि का अध्ययन करता है। |
| 2.व्यष्टि अर्थशास्त्र का प्रमुख उपकरण मांग व पूर्ति है। | 2. समष्टी अर्थशास्त्र का प्रमुख उपकरण अर्थव्यवस्था की कुल मांग व कुल पूर्ति है। |
| 3. व्यष्टि अर्थशास्त्र की प्रमुख समस्या कीमत निर्धारण करना है। | 3. समष्टी अर्थशास्त्र की प्रमुख समस्या आय व रोजगार का निर्धारण करना है । |
| 4.व्यष्टि अर्थशास्त्र के विश्लेषण का प्रमुख उपकरण कीमत प्रणाली है । | 4. समष्टी अर्थशास्त्र का मुख्य उपकरण राष्ट्रीय आय का विश्लेषण करना है । |
| 5. व्यष्टी अर्थशास्त्र का अध्ययन काफी सरल है । | 5. समष्टी अर्थशास्त्र का अध्ययन काफी जटिल है। |
| 6. व्यष्टि में विभिन्न बाजारों का अध्ययन किया जाता है । | 6. समष्टी में समग्र अर्थव्यवस्था का अध्ययन किया जाता है । |
| 7. व्यष्टि में व्यैक्तिक आर्थिक इकाइयों का अध्ययन होता है । | 7. समष्टी का वृहद एवं समग्र के रूप में अध्ययन किया जाता है । |
| 8. व्यष्टि का मुख्य उद्देश्य संसाधनों का सर्वोत्तम बँटवारा करना होता है। | 8. समष्टी का मुख्य उद्देश्य संसाधनों को पूर्ण उपयोग एवं विकास करना होता है। |
| 9. व्यष्टि अर्थशास्त्र व्यैक्तिक समस्याओं का समाधान एवं नीति प्रस्तुत करता है । | 9. समष्टी अर्थशास्त्र राष्ट्रीय या संपूर्ण अर्थव्यवस्था की समस्या का समाधान एवं उचित नीति उपलब्ध कराता है । |
| 10. व्यष्टि अर्थशास्त्र में अध्ययन हेतु यह माना जाता है कि समष्टी चर स्तर रहते हैं । | 10. समष्टी अर्थशास्त्र में अध्ययन हेतु यह माना जाता है व्यष्टी चर स्तर रहते हैं। |