Class 10 Vigyan chapter 6 जैव प्रक्रम jaiv prakram

Class 10 Vigyan chapter 6 जैव प्रक्रम jaiv prakram

Class 10 Vigyan chapter 6 जैव प्रक्रम jaiv prakram

प्रश्न 1 कौनसी गतियां आंखों से दिखाई नहीं देती हैं ?

उत्तर अति सूक्ष्म स्केल पर होने वाले गतियां आंखों से दिखाई नहीं देती हैं।

प्रश्न 2 क्या वास्तव में विषाणु के अंदर आणविक गति होती है ? 

उत्तर नहीं, वास्तव में विषाणु के अंदर आणविक गति नहीं होती हैं।

प्रश्न 3 विषाणु के अंदर कब तक आणविक गति नहीं होती है ?

उत्तर विषाणु के अंदर आणविक गति तब तक नहीं होती है, जब तक वह किसी कोशिका को संक्रमित नहीं करते हैं।

प्रश्न 4 ऊतक क्या होते हैं ?

उत्तर कार्य विशेष के लिए विशिष्ट कोशिकाओं के समूह को ऊतक कहते हैं।

प्रश्न 5 जीवो का अनुरक्षण कार्य कैसा होना चाहिए ?

उत्तर जीवो का अनुरक्षण कार्य निरंतर होना चाहिए।

 

 

प्रश्न 6 जैव प्रक्रम किसे कहते हैं ?

उत्तर वे सभी प्रकरण जो सम्मिलित रूप से अनुरक्षण का कार्य करते हैं, जैव प्रक्रम कहलाते हैं।

प्रश्न 7 जीवो में क्षति और फूट-फूट रोकने के लिए किस प्रक्रम की आवश्यकता होती है ?

उत्तर जीवो में क्षति और फूट-फूट रोकने के लिए अनुरक्षण प्रक्रम की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 8 अनुरक्षण प्रक्रम के लिए किसकी आवश्यकता होती है ?

उत्तर अनुरक्षण प्रक्रम के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 9 शरीर के लिए आवश्यक ऊर्जा के स्त्रोत को हम क्या कहते हैं ?

उत्तर शरीर के लिए आवश्यक ऊर्जा के स्त्रोत को हम भोजन कहते हैं।

प्रश्न 10 भोजन को शरीर के अंदर लेने के प्रक्रम को क्या कहते हैं ?

उत्तर भोजन को शरीर के अंदर लेने के प्रक्रम को पोषण कहते हैं।

 

 

प्रश्न 11 पृथ्वी पर जीवन किस पर निर्भर हैं ? 

उत्तर पृथ्वी पर जीवन कार्बन आधारित अणुओं पर निर्भर है।

प्रश्न 12 विविध जीव भिन्न प्रकार के पोषण प्रक्रम क्यों प्रयुक्त करते हैं ?

उत्तर कार्बन स्त्रोतों की जटिलता के अनुसार विविध जीव भिन्न प्रकार के पोषण प्रक्रम को प्रयुक्त करते हैं।

प्रश्न 13 उपचयन-अपचयन अभिक्रियाएं क्या हैं ?

उत्तर उपचयन – अपचयन अभिक्रियाएं अणुओं के विघटन की कुछ सामान्य रासायनिक युक्तियां हैं।

प्रश्न 14 श्वसन किसे कहते हैं ?

उत्तर शरीर के बाहर से ऑक्सीजन को ग्रहण करना तथा कोशिकीय आवश्यकता के अनुसार खाद्य स्रोत के विघटन में उसका उपयोग श्वसन कहलाता है।

प्रश्न 15 किस प्रकार के जीवों की पूरी सतह पर्यावरण के संपर्क में रहती हैं ?

उत्तर एक कोशिकीय जीव की पूरी सतह पर्यावरण के संपर्क में रहती हैं।

 

 

प्रश्न 16 एक कोशिकीय जीव को गैसों के आदान-प्रदान तथा वज्र्य पदार्थों के निष्कासन के लिए किसी विशेष अंग की आवश्यकता क्यों नहीं होती हैं ?

उत्तर क्योंकि एक कोशिकीय जीव की पूरी सतह पर्यावरण के संपर्क में रहती हैं।

प्रश्न 17 बहुकोशिकीय जीवो में सभी कोशिकाएं अपने आसपास के पर्यावरण के सीधे संपर्क में क्यों नहीं रह सकती हैं ?

उत्तर बहुकोशिकीय जीवो में शरीर का आकार बड़ा होता है तथा शारीरिक अभिकल्प अधिक जटिल हो जाते हैं।

प्रश्न 18 क्या साधारण विसरण सभी कोशिकाओं की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है ?

उत्तर नहीं, साधारण विसरण सभी कोशिकाओं की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है।

प्रश्न 19 भोजन तथा ऑक्सीजन का अंतग्रहण किसका कार्य है ?

उत्तर भोजन तथा ऑक्सीजन का अंतग्रहण विशिष्टकृत ऊतकों का कार्य है।

प्रश्न 20 भोजन तथा ऑक्सीजन को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए किसकी आवश्यकता होती हैं ?

उत्तर भोजन तथा ऑक्सीजन को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए वहन-तंत्र की आवश्यकता होती हैं।

 

 

प्रश्न 21 अपशिष्ट उत्पाद किसे कहते हैं ?

उत्तर शरीर की कोशिकाओं में होने वाली अभिक्रियाओं के परिणाम स्वरूप बने वे पदार्थ जो न केवल अनुपयोगी होते हैं बल्कि हानिकारक भी हो सकते हैं, अपशिष्ट उत्पाद कहलाते हैं।

 

प्रश्न 22 अपशिष्ट उत्पादों को शरीर से बाहर निकालना क्यों आवश्यक हैं ?

उत्तर क्योंकि अपशिष्ट  उत्पाद शरीर के लिए न केवल अनुपयोगी होते हैं बल्कि हानिकारक भी हो सकते हैं।

प्रश्न 23 अपशिष्ट उत्पादों को शरीर से बाहर निकालने को क्या कहते हैं ?

उत्तर अपशिष्ट उत्पादों को शरीर से बाहर निकालने को उत्सर्जन कहते हैं।

 

पोषण 

प्रश्न 24 स्वपोषी उर्जा के लिए पदार्थ कैसे प्राप्त करते हैं ?

प्रश्न 25 जंतु किस प्रकार के पदार्थों से भोजन (ऊर्जा) प्राप्त करते हैं ?

प्रश्न 26 जटिल पदार्थों को सरल पदार्थों में खंडित करना क्यों अनिवार्य हैं ?

प्रश्न 27 जटिल पदार्थों को सरल पदार्थों में खंडित करने के लिए किसका उपयोग किया जाता है ?

प्रश्न 28 एंजाइम किसे कहते हैं ?

प्रश्न 29 विषमपोषी उत्तरजीविता के लिए किस पर आश्रित होते हैं ?

प्रश्न 30 स्वपोषी जीव की कार्बन तथा ऊर्जा की आवश्यकता कैसे पूरी होती है ?

प्रश्न 31 प्रकाश संश्लेषण कैसा प्रक्रम है ?

प्रश्न 32 प्रकाश संश्लेषण में किन पदार्थों का उपयोग किया जाता है ?

प्रश्न 33 कार्बोहाइड्रेट किसमें प्रयुक्त होता है ?

 

HOME

 

error: Content is protected !!