Class 5 Hindi Chapter 1 हम भारत के भरत

Class 5 Hindi Chapter 1 हम भारत के भरत

Class 5 Hindi Chapter 1 हम भारत के भरत

1 भरत किससे खेलते थे?

उत्तर: भरत शेर के बच्चों से खेलते थे।

2 पुरखों की सौगात क्या है?

उत्तर: पुरखों की सौगात साहस और वीरता है।

3 हमें जान से प्यारी क्या है?

उत्तर: भारत माता हमें जान से प्यारी है।

लिखें

1 सही उत्तर के शब्द का क्रमाक्षर छाँटकर कोष्ठक में लिखें।

(क) सौगात का अर्थ होता है –
(अ) सोगरा
(ब) सागर
(स) उपहार
(द) सौगंध

उत्तर:- (स) उपहार

(ख) एक वर्ष में महीनों की संख्या होती है –
(अ) दस
(ब) सात
(स) बारह
(द) नौ

उत्तर:- (स) बारह

2 इस कविता में से वे पंक्तियाँ छाँट कर लिखो, जिनका अर्थ है –

(अ) चिनगारियाँ ज्वालाओं से कम नहीं हैं।

उत्तर:- बड़ी-बड़ी ज्वालाओं से कम, नहीं यहाँ चिनगारियाँ।

(ब) हमारे काम इतिहास का हिस्सा बनते रहे हैं।

उत्तर:- सदियों से बनते आए हैं, हम पन्ने इतिहास के।

(स) हम धरती को माँ समान प्यार करते हैं।

उत्तर:- यह धरती जो माँ है अपनी, हमें जान से प्यारी है।

(द) कठिन परीक्षा में मेहनत करने की आवश्यकता है।

उत्तर:- बोलो-मेहनत खूब करेंगे, कठिन परीक्षा आई है।

3. हमारे लिए सबसे अधिक गर्व की क्या बात है? 

उत्तर:- भारत भूमि पर जन्म लेना हमारे लिए सबसे अधिक गर्व की बात है।

4. फुलवारियों से हमें क्या-क्या मिलता है? 

उत्तर:-  फुलवारियों से हमें फूल और काँटे मिलते हैं।

5. कविता में हमारे कौनसे व्रतों की बात कही गई है? 

उत्तर:-  कविता में त्याग और बलिदान के व्रतों की बात कही गई है।

6. बालकों की क्या ज़िम्मेदारी है ? 

उत्तर:-  भारत माता की रखवाली करना बालकों की जिम्मेदारी है।

7. इतिहास के पन्नों में लिखी हुई बातें कौनसी हैं ?

उत्तर:- हमारे साहस और बलिदान की बातें।

 

नीचे लिखे शब्दों को एकवचन में लिखें।

चिंगारियाँ चिंगारी
फुलवारियाँ फुलवारी
सवारियाँ सवारी
क्यारियाँ क्यारी
बिवाइयाँ बिवाई
दवाइयाँ दवाई
मिठाइयाँ मिठाई
तैयारियाँ तैयारी
चटाइयाँ चटाई

नीचे दिये गये शब्दों में से पुल्लिंग व स्त्रीलिंग शब्द छाँटकर लिखें

मिट्टी, उँगली, हीरा, बालक, परीक्षा, दूध

उत्तर:-

पुल्लिंग  स्त्रीलिंग
हीरा मिट्टी
बालक उँगली
दूध परीक्षा
 
error: Content is protected !!