मेहनत की कमाई Class 5 Hindi Chapter 2

मेहनत की कमाई Class 5 Hindi Chapter 2 Mehnat ki kamai

Mehnat ki kamai

मेहनत की कमाई

पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर सोचें और बताएँ

प्रश्न 1 पिता ने बेटे को बुलाकर क्या कहा?
उत्तर: पिता ने बेटे को बुलाकर कहा, जा कुछ कमा कर ला।

प्रश्न 2 बालक सरलता से एक रुपया कुएँ में क्यों फेंक देता था ?.
उत्तर: क्योंकि वह रुपया उसकी मेहनत की कमाई से प्राप्त नहीं था, उसे आसानी से मिला हुआ होता था।

प्रश्न 3 बालक ने अंतिम दिन चवन्नी कुएँ में क्यों नहीं फेंकी ?
उत्तर: क्योंकि वह चवन्नी उसने अपनी मेहनत से कमाई थी।

लिखें

प्रश्न 1 रिक्त स्थान भरें(क्रोध, दुखने, माँ, रोने, बेटी)

(क) बेटा …माँ…. के पास जाकर …रोने.. लगा।
(ख) पिता ने पत्नी और …बेटी.. को बाहर भेज दिया ।
(ग) लड़के को …क्रोध.. आ गया।
(घ) मेरी गर्दन, कमर और पैर …दुखने…लगे हैं।

प्रश्न 2 बालक अंतिम दिन मजदूरी करने पर क्यों विवश हुआ ?
उत्तर: क्योंकि अन्तिम दिन घर में न तो उसकी माँ थी और न ही बहन, जो उसे पैसे दे सके। अतः उसे | मजदूरी करने के लिए विवश होना पड़ा।

प्रश्न 3 बालक ने चार आने किस प्रकार कमाए?
उत्तर: बालक ने एक सेठ का संदूक उठाकर उसके घर पहुँचाया। इसके बदले में उसे चार आने मजदूरी मिली।

प्रश्न 4 “बेटा दिनभर सुस्त बैठा रहा। उसकी आँखों से आँसू बहते रहे।” बेटा उदास क्यों बैठा था ?
उत्तर: बेटा आलसी और कामचोर था। जब पहले दो दिन पिता ने उसे कुछ कमाकर लाने को कहा तो उसने अपनी माँ और बहन से पैसे लाकर दे दिये। लेकिन उस दिन माँ और बहन घर पर नहीं थीं और वह मेहनत करना नहीं जानता था। वह उस दिन पैसा कैसे कमाये ? क्या काम करे ? यही सोचकर वह दिन भर | उदास बैठा था।

प्रश्न 5 “सेठ की सूझबूझ ने बालक का जीवन | बदल दिया।” कैसे ? समझाइये।
उत्तर: सेठ जानता था कि बालक आलसी और कामचोर है। उसे मेहनत का सबक सिखाना आवश्यक है। अतः उसने उसे अपनी मेहनत से पैसा कमाने को कहा। जब बालक बिना मेहनत के अपनी माँ और बहन से पैसे लेकर आया तो सेठ के कहने पर उसने आसानी से उन्हें फेंक दिया। लेकिन जब उसने अपनी मेहनत से एक चवन्नी कमाई तो वह उसे नहीं फेंक सका। उसे
मेहनत की कमाई का पता लग चुका था। इस प्रकार सेठ की सूझबूझ ने बालक को जीवन बदल दिया।

प्रश्न 6 अनुभवी पिता ने पली और बेटी को बाहर क्यों भेजा होगा, बताओ?
उत्तर: अनुभवी पिता जानता था कि जब तक पत्नी और बेटी घर में हैं, तब तक उसका पुत्र किसी न किसी बहाने से उनसे पैसे लेता रहेगा और उसको मेहनत करके पैसे कमाने का अनुभव नहीं मिल पाएगा। इसलिए उसने पत्नी और बेटी को बाहर भेजा होगा।

प्रश्न 7 बेटे की गर्दन, कमर और पैर क्यों दुखने लगे थे?
उत्तर: बेटे ने पैसे कमाने के लिए मेहनत की थी, एक सेठ का संदूक उठाकर उसके घर पहुँचाया था, जिससे थकान होने के कारण उसकी गर्दन, कमर और पैर दुखने लगे थे।

भाषा की बात

प्रश्न 1 पाठ में आए निम्नलिखित शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखिए।
उत्तर: दुःख – सुख
जल्दी – देर
रात्रि – दिवस
जीवन – मृत्यु

प्रश्न 2 नीचे दिये गए शब्दों का वाक्य में प्रयोग करें।
उत्तर: स्वस्थ– स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करें।

(क) पेड़ – पेड़ लगाने चाहिए।
(ख) जल – जल ही जीवन है।
(ग) बेटी – बेटी-बेटा दोनों समान हैं।
(घ) आदर – हमें बड़ों का आदर करना चाहिए।

यह भी करें

प्रश्न 1 यदि माँ और बहिन हमेशा उसे पैसे देती रहतीं तो क्या होता ?
उत्तर: यदि. माँ और बहिन उस बालक को हमेशा पैसे देती रहतीं तो वह कभी भी मेहनत नहीं कर पाता और उसे मेहनत की कमाई का मूल्य पता नहीं हो पाता।

प्रश्न 2 पिता ने अपना सारा व्यापार लड़के के हवाले क्यों किया होगा ?
उत्तर: क्योंकि पिता यह जान चुका था कि लड़के को मेहनत का महत्त्व मालूम हो चुका है और वह अब मेहनत से उसके व्यापार को और आगे बढ़ा सकता है। यही सोचकर पिता ने अपना सारा व्यापार लड़के के हवाले किया होगा।

Home

error: Content is protected !!