Class 7 Hindi Chapter 7 पापा खो गए

Class 7 Hindi Chapter 7 पापा खो गए

Class 7 Hindi Chapter 7 पापा खो गए

प्रश्न 1 नाटक में आपको सबसे बुद्धिमान पात्र कौन लगा और क्यों ?

उत्तर:- नाटक में सबसे बुद्धिमान पात्र कौवा लगा क्योंकि उसी ने यह तरकीब बताई कि पेड़ तुम अपनी छांव में लड़की को ले लेना और खंभे तुम थोड़ा टेढ़ा हो जाना ताकि पुलिस को यह लगे कि यहां एक्सीडेंट हो गया है और इस तरह यह लड़की पुलिस को मिल जाएगी और उसके घर का पता लग जाएगा यही उसकी बुद्धिमता की निशानी है।

 

प्रश्न 2 पेड़ और खंभे में दोस्ती कैसे हुई ?

उत्तर:- एक बार जोर की आंधी पानी एवं तूफान आया और खंभा पेड़ पर गिर गया किंतु पेड़ की शाखाओं ने उसे संभाल लिया, पर पेड़ भी जख्मी हो गया और इस तरह दोनों का गुरूर खत्म हो गया और उनमें आपस में दोस्ती हो गई।

 

प्रश्न 3 लेटर बॉक्स को लोग लाल ताऊ कहकर क्यों पुकारते थे ?

उत्तर:- क्योंकि लेटर बॉक्स का रंग लाल था, इसलिए लोग उसे लाल ताऊ के नाम से पुकारते थे।

 

प्रश्न 4 लाल ताऊ किस प्रकार बाकी पात्रों से भिन्न है ?

उत्तर:- एक तो लाल ताऊ का रंग लाल है और वह दूसरों की चिट्टियां अपने अंदर रखता है ताकि वे अपने स्थानों पर पहुंच सके। बाकी के पात्र यह कार्य नहीं कर सकते इसलिए वह अन्य पात्रों से भिन्न है।

 

प्रश्न 5 नाटक में बच्ची को बचाने वाले पात्रों में एक ही सजीव पात्र है। उसकी कौन-कौन सी बातें आपको मजेदार लगी? लिखिए।

उत्तर:- नाटक में बच्चों को बचाने वाले पात्रों में सिर्फ कौआ ही सजीव पात्र हैं।उसकी सबसे अच्छी बातों में हमें उसकी बुद्धिमता (चतुराई) बहुत पसंद आई क्योंकि उसने तरकीब लगाकर उस दुष्ट व्यक्ति से लड़की को न केवल बचाया और उसका पता लगाने का तरीका भी बताया।

 

प्रश्न 6 क्या वजह थी कि सभी पात्र मिलकर भी लड़की को उसके घर नहीं पहुंचा पा रहे थे ?

उत्तर:- क्योंकि कोए को छोड़कर सभी पात्र निर्जीव थे और अपनी जगह से हट नहीं सकते थे। और कौवा भी उसके घर का पता नहीं कर सकता था क्योंकि बच्ची बहुत छोटी थी और पता बताने में असमर्थ थी। इसलिए वे लड़की को घर नहीं पहुंचा पा रहे थे।

HOME

error: Content is protected !!