Class 7 Krishi Evam Sichai अध्याय 3 कृषि एवं सिंचाई

Class 7 Krishi Evam Sichai अध्याय 3 कृषि एवं सिंचाई

Class 7 Krishi Evam Sichai अध्याय 3 कृषि एवं सिंचाई

अभ्यास प्रश्न

I निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्टक में लिखिए –

1 रबी की फसलों के समूह की पहचान कीजिए –

(अ) बाजरा, सरसों, चावल

(ब) मक्का, गेहूं, ग्वार

(स) मूंगफली, तिल, कपास

(द) गेहूं ,चना , सरसों

उत्तर: (द) गेहूं ,चना , सरसों

2 जल संरक्षण हेतु सिंचाई की उत्तम विधि है  –

(अ) नहरों द्वारा

(ब) खुले धोरो द्वारा

(स) बूंद बूंद सिंचाई एवं फव्वारें द्वारा

(द) तालाब द्वारा

उत्तर: (स) बूंद बूंद सिंचाई एवं फव्वारें द्वारा

II रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए  –

1 राजस्थान में 1 ..रबी ….. 2….खरीफ ….. 3….जायद …. फसलें होती हैं।

2 एशिया का सबसे बड़ा कृषि फार्म राजस्थान के …..सूरतगढ़ ……में स्थित है।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1 राजस्थान में सिंचाई के कौन-कौन से साधन हैं ?

उत्तर: राजस्थान में कुएं, तालाब , नलकूप एवं नहरें सिंचाई के साधन हैं।

प्रश्न 2 राजस्थान में बाजरे का उत्पादन करने वाले जिलों के नाम लिखिए

उत्तर: राजस्थान के अलवर, जयपुर , सीकर, नागौर एवं जोधपुर जिलों में बाजरे का उत्पादन होता है।

लघु उत्तर आत्मक प्रश्न

प्रश्न 1 खद्यान फसले किसे कहते हैं ? उदाहरण देते हुए समझाइए

उत्तर: जिन फसलों के उत्पाद भोजन के लिए उपयोग में लिए जाते हैं, वह खाद्यान फसले कहलाती हैं। जैसे – गेहूं, जौ, ज्वार, मक्का, चावल, दालें आदि।

प्रश्न 2 दलहन एवं तिलहन से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर: दलहन:- जिन फसल उत्पादों से दाले बनाई जाती हैं, उन्हें दलहन कहते हैं। जैसे:- मूंग, मोठ, चना आदि। जबकि तिलहन:- जिन फसल उत्पादों से तेल निकाला जाता है, उन्हें तिलहन कहते हैं। जैसे:- तिल, मूंगफली, सरसों आदि।

महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न: कृषि किसे कहते हैं ?

उत्तर: फसल उगाकर खाद्य अथवा अन्य उत्पाद पैदा करना कृषि कहलाता है।

प्रश्न: कृषि किस प्रकार का व्यवसाय हैं ?

उत्तर: कृषि एक प्राथमिक व्यवसाय हैं। 

प्रश्न: प्रत्येक फसल को किस किस की आवश्यकता होती हैं ?

उत्तर: प्रत्येक फसल को एक निश्चित तापमान, पानी, मृदा एवं जलवायु विशेष की आवश्यकता होती है।

प्रश्न: रबी की फसल कब बोई जाती हैं ?

उत्तर: अक्टूबर-नवंबर माह में।

प्रश्न: रबी की फसल की कटाई कब होती है ?

उत्तर: मार्च, अप्रैल माह में। 

प्रश्न: रबी की फसल के उदाहरण दीजिए।

उत्तर: गेहूं, सरसों, चुकंदर, चना, जौ आदि। 

प्रश्न: रबी की फसलों की बुवाई कब की जाती है ?

उत्तर: जुलाई माह में। 

प्रश्न: खरीफ की फसलों की कटाई कब की जाती है ? उत्तर: अक्टूबर-नवंबर माह में।

प्रश्न: खरीफ की फसलों के उदाहरण दीजिए।

उत्तर: बाजरा, ग्वार, मक्का, चावल, मूंग, मोठ, तिल, ज्वार, मूंगफली, कपास, गन्ना आदि। 

प्रश्न: जायद फसलों की बुवाई किस माह में की जाती है उत्तर: अप्रैल महा में 

प्रश्न: जायद की फसलों की कटाई किस माह में की जाती हैं ?

उत्तर: जून माह में 

प्रश्न: पंचायत फसलों के उदाहरण दीजिए 

उत्तर: फल खरबूजा तरबूज सब्जी ककड़ी आदि 

प्रश्न: तिलहन किसे कहते हैं 

उत्तर: जिन फसलों के उत्पाद से तेल निकाला जाता है उन्हें तिलहन कहते हैं। 

प्रश्न: आंदोलन किसे कहते हैं ?

उत्तर: जिन फसल उत्पादों से डाले बनाई जाती है उन्हें दलहन कहते हैं जैसे मूँग, मोठ, चना आदि।

error: Content is protected !!