कक्षा 7 सामाजिक पाठ 1 सारांश

कक्षा 7 सामाजिक पाठ 1 सारांश 

कक्षा 7 सामाजिक पाठ 1 सारांश 

अल इदरीसी एक अरब भूगोलवेत्ता था जिसने सन 1154 में दुनिया के एक हिस्से का नक्शा बनाया।

 

मिन्हाज-ए-सिराज फारसी के इतिहासकार थे जिन्होंने पंजाब हरियाणा और गंगा यमुना के बीच में स्थित इलाकों के लिए हिंदुस्तान शब्द का प्रयोग किया।

 

विदेशी को हिंदी में परदेसी कहां जाता है।

 विदेशी को फारसी में अजनबी कहा जाता है।

 

हाथ से लिखे गए लेख को पांडुलिपि कहते हैं।

 

ऐसा स्थान जहां दस्तावेजों और पांडुलिपियों को संग्रहित किया जाता है उसे अभिलेखागार कहां जाता है

 

हाथ से पांडुलिपियों की प्रतिकृति बनाने वाले व्यक्ति को लिपिक अथवा नकलनवीस कहते थे।

 

छोटे आकार के चित्र को लघु चित्र या मिनियेचर कहा जाता है।

 

जियाउद्दीन बरनी चौदहवीं शताब्दी का एक इतिहासकार था जिसने अपने एक वृतांत को दो बार लिखा पहली बार 1356 में और दूसरी बार 1358 में लिखा लेकिन इतिहासकारों को 1971 तक पहली बार वाले वृतांत के बारे में जानकारी नहीं थी।

 

बारूद वाले हथियारों को आग्नेयास्त्र कहा जाता था।

 

राजपूत नाम राजपुत्र अर्थात राजा का पुत्र से निकला है।

 

किसी भी क्षेत्र के पर्यावरण और वहां के रहने वालों की सामाजिक और आर्थिक जीवन शैली को पर्यावास कहा जाता है।

 

मसालिक अल-अबसर फ़ि ममालिक अल-अमसर की रचना मिस्र के शिहाबुद्दीन उमरी ने की।

 

कवि अमीर खुसरो ने संस्कृत भाषा के लिए कहा कि यह किसी क्षेत्र विशेष की नहीं है यह एक प्राचीन भाषा है इसे केवल ब्राह्मण जानते हैं आम जनता नहीं जानती।

 

कोई प्रभावशाली धनी व्यक्ति जो किसी कलाकार शिल्पकार विद्वान जैसे किसी अन्य व्यक्ति को मदद यह सहारा दे संरक्षक कहलाता है।

 

इस्लाम के विद्वान धर्मशास्त्रियों और न्याय शास्त्रियों को उलेमा कहा जाता था।

 

शिया मुसलमान पैगंबर साहब के दामाद अली को मुसलमानों का विधिसम्मत नेता मानते थे।

 

सुन्नी मुसलमान खलीफाओं के प्रभुत्व को स्वीकार करते थे।

 

भारत में ‘हनफ़ी’ और ‘शफ़ी’ इस्लामी न्याय सिद्धांत प्रमुख है।

 

19वीं सदी के मध्य में अंग्रेज इतिहासकारों ने भारत के इतिहास को तीन भागों में बांटा था हिंदू मुस्लिम और ब्रिटिश।

HOME

error: Content is protected !!