कक्षा 8 पाठ 1 संसाधन

कक्षा 8 पाठ 1 संसाधन

प्रश्न 1 संसाधन क्या है ?

उत्तर 1 प्रत्येक वस्तु जिसका उपयोग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाता है, वह संसाधन है ।

कक्षा 8 पाठ 1 संसाधन

कक्षा 8 पाठ 1 संसाधन

प्रश्न 2 एक वस्तु को संसाधन कौन बनाती है?

उत्तर एक वस्तु अथवा पदार्थ की उपयोगिता अथवा प्रयोज्यता उसे एक संसाधन बनाती है ।

प्रश्न 3 कोई भी वस्तु संसाधन कैसे बनती है?

उत्तर वस्तुएं उसी समय संसाधन बनती है जब उनका कोई मूल्य होता है, इसका प्रयोग अथवा उपयोगिता इसे मूल्य प्रदान करते हैं।

प्रश्न 4 पेटेंट शब्द से क्या तात्पर्य है?

उत्तर इसका तात्पर्य किसी विचार अथवा अविष्कार पर एकमात्र अधिकार से हैं।

प्रश्न 5 दो महत्वपूर्ण कारकों के नाम बताइए जो पदार्थों को संसाधन में परिवर्तित कर सकते हैं?

उत्तर ये लोगों के विचार, ज्ञान, आविष्कार और खोज ही है जो और अधिक संसाधनों की रचना करते हैं।

प्रश्न 6 प्रौद्योगिकी क्या है?

उत्तर  किसी कौशल को करने अथवा वस्तु को बनाने में नवीनतम ज्ञान का अनुप्रयोग प्रौद्योगिकी है।

प्रश्न 7 संसाधनों को कितने प्रकारों में वर्गीकृत किया जा सकता है ?

उत्तर संसाधनों के प्रकार सामान्यतः तीन भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है-

(1) प्राकृतिक ,(2) दूसरा मानव निर्मित ,(3) मानव संसाधन ।

प्रश्न 8 प्राकृतिक संसाधन किसे कहते हैं ?

उत्तर  जो संसाधन प्रकृति से प्राप्त होते हैं और अधिक संशोधन के बिना उपयोग में लिये जाते हैं, प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं।

प्रश्न 9 प्राकृतिक संसाधनों को कितने रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है ?

उत्तर पहला वायु जिसमें हम सांस लेते हैं, दूसरा हमारी नदियों और झीलों का जल।

प्रश्न 10 नवीकरणीय संसाधन किसे कहते हैं ?

उत्तर वे संसाधन है जो शीघ्रता से नवीकृत अथवा पुनः पूरित हो जाते हैं।

प्रश्न 11 नवीकरणीय  संसाधन किसे कहते हैं ?

उत्तर नवीकरणीय  संसाधन वे संसाधन है जिनका भंडार सीमित है।

प्रश्न 12 प्राकृतिक संसाधनों का वितरण किन कारकों पर निर्भर करता है?

 उत्तर 12 प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भूभाग जलवायु ऊंचाई जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता है।

प्रश्न 13  पृथ्वी पर संसाधनों का वितरण असमान क्यों है ?

उत्तर 13पृथ्वी पर इन कारकों में विभिन्नता होने के कारण संसाधनों का वितरण असमान है।

प्रश्न 14 मानव निर्मित संसाधन किसे कहते हैं?

उत्तर 14कभी-कभी प्राकृतिक पदार्थ तब मानव निर्मित संसाधन बन जाते हैं जब उनका मूल रूप बदल दिया जाता है।

प्रश्न 15 प्रौद्योगिकी किस प्रकार का संसाधन है?

उत्तर 15 प्रौद्योगिकी एक मानव निर्मित संसाधन है।

प्रश्न 16 लोग और अधिक संसाधन बनाने के लिए प्राकृतिक का सबसे अच्छा उपयोग कब कर सकते हैं?

उत्तर 16 लोग और अधिक संसाधन बनाने के लिए प्रकृति का सबसे अच्छा उपयुक्त तभी कर सकते हैं जब उनके पास ऐसा करने का ज्ञान कौशल तथा प्रौद्योगिकी उपलब्ध हो।

प्रश्न 17 मानव संसाधन से क्या तात्पर्य है?

 उत्तर 17 मानव संसाधन के तात्पर्य लोगों की संख्या और योग्यता से है।

प्रश्न18 संसाधन का भंडार किसे कहते हैं?

उत्तर18  संसाधन का भंडार यह प्रयोग के लिए संसाधन की उपलब्ध मात्रा है।

प्रश्न19 मनुष्य किस प्रकार का संसाधन है

उत्तर मनुष्य एक विशिष्ट प्रकार का संसाधन है

प्रश्न20 मानव संसाधन विकास किसे कहते हैं

उत्तर अधिक संसाधनों के निर्माण में समर्थ होने के लिए लोगों के कौशल में सुधार करना मानव संसाधन कहलाता है

प्रश्न21 सतत पोषणीय विकास किसे कहते हैं ?

उत्तर संसाधनों का सावधानीपूर्वक उपयोग ताकि न केवल वर्तमान पीढ़ी अपितु भावी पीढियोकी आवश्यकता की भी पूर्ति हो सके।

प्रश्न22 क्या होगा यदि हम संसाधनों के प्रति सतर्क नहीं रहेंगे

उत्तर यदि हम नवीकरणीय संसाधनों के प्रति सतर्क नहीं रहते हैं तो वह बहुत ही दुर्लभ हो सकते हैं और अनवीकरणीय संसाधन निश्चय ही समाप्त हो सकते हैं

प्रश्न23 संसाधन संरक्षण किसे कहते हैं ?

उत्तर संसाधनों का सतर्कता पूर्ण उपयोग करना और उनकी नवीनीकरण के लिए समय देना संसाधन संरक्षण कहलाता है।

प्रश्न24 सतत पोस्ट में विकास किसे कहते हैं ?

उत्तर संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना सतत पोश में विकास कहलाता है।

प्रश्न25 हमें कागज व्यक्त क्यों नहीं करने चाहिए

उत्तर क्योंकि कागज बनाने के लिए बहुत से पेड़ों को काट दिया जाता है

प्रश्न26 विद्युत किनसे बनती हैं

उत्तर विद्युत जल से बनती हैं

प्रश्न27 पृथ्वीवासियों का भविष्य किस से जुड़ा हुआ है

उत्तर भविष्य पेड़ पौधों और परितंत्र की सुरक्षा और संरक्षण से जुड़ा है

प्रश्न28 सतत पोषणीय विकास के कुछ सिद्धांत बताइए

उत्तर जीवन के सभी रुपों का आदर और देखभाल ।

मानव जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना ।

पृथ्वी की जीवन शक्ति और विविधता का संरक्षण करना।

 प्राकृतिक संसाधनों के ह्रास को कम से कम करना। 

पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत व्यवहार और अभ्यास में परिवर्तन ।

समुदायों को अपने पर्यावरण की देखभाल करने योग्य बनाना।

More Notes of Class 8

Our other Website notesinhindi.online

error: Content is protected !!