कक्षा 9 अध्याय 1 भारत आकार और स्थिति

कक्षा 9 अध्याय 1 भारत आकार और स्थिति

प्रश्न:-  भारत किस गोलार्ध में स्थित है ?

उत्तर:- उत्तरी गोलार्ध मे।

प्रश्न:- भारत का अक्षांशीय विस्तार बताइए।

उत्तर:- भारत का अक्षांशीय विस्तार 8 डिग्री 4 मिनट उत्तर से 37 डिग्री 6 मिनट अक्षांश तक है।

प्रश्न:- भारत का देशांतरीय विस्तार बताइए।

उत्तर:- भारत का देशांतर विस्तार 68 डिग्री 7 मिनट पूर्व से 97 डिग्री 5 मिनट पूर्वी देशांतर तक है।

प्रश्न:- किस अक्षांश रेखा को कर्क रेखा कहा जाता है ?

उत्तर:- 23 डिग्री 30 मिनट को कर्क रेखा कहा जाता है।

प्रश्न:- कौन सी रेखा भारत देश को लगभग दो बराबर भागों में बांटती हैं ?

उत्तर:- कर्क रेखा भारत को दो बराबर भागों में बांटती है।

प्रश्न:- भारत के दक्षिण-पूर्व में कौनसा द्वीप समूह स्थित है ?

उत्तर:- भारत के दक्षिण पूर्व में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित है।

प्रश्न:- भारत के दक्षिण-पश्चिम में कौन सा द्वीप समूह स्थित है ?

उत्तर:- भारत के दक्षिण-पश्चिम में लक्षद्वीप समूह अरब सागर मे स्थित है।

प्रश्न:- भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी हिस्सा किसे कहा जाता था ?

उत्तर:- भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी हिस्सा इंदिरा बिंदु को कहा जाता है।

प्रश्न:- इंदिरा पॉइंट कब जलमग्न हो गया ?

उत्तर:- सन 2004 में

प्रश्न:- इंदिरा पॉइंट के जलमग्न होने का क्या कारण था ?

उत्तर:- सुनामी लहरों के कारण इंदिरा पॉइंट समुंद्र में जलमग्न हो गया।

प्रश्न:- भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर:- भारत का क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग कि.मी. है।

प्रश्न:- भारत का क्षेत्रफल विश्व के भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ?

उत्तर:- भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है।

प्रश्न:- भारत की स्थल सीमा कितने किलोमीटर है ?

उत्तर:- भारत की स्थल सीमा लगभग 15200 कि मी है।

प्रश्न:- भारत की जल सीमा कितने किलोमीटर है ?

उत्तर:- भारत की जल सीमा लगभग 7,516.6 कि.मी.है।

प्रश्न:- भारत का अक्षांश और देशांतर का विस्तार लगभग कितने डिग्री है ?

उत्तर:- भारत का अक्षांश और देशांतर का विस्तार लगभग 30 डिग्री है।

प्रश्न:- भारत के पश्चिम में कौनसा सागर स्थित है ?

उत्तर:- भारत के पश्चिम में अरब सागर स्थित है।

प्रश्न:- भारत के पूर्व में कौन सी जलराशि स्थित हैं ?

उत्तर:- भारत के पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित है।

प्रश्न:- गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में कितने घंटे का अंतर है ?

उत्तर:- गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में 2 घंटे का अंतर है।

प्रश्न:- किस देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है ?

उत्तर:- 82 डिग्री 30 मिनट पूर्वी देशांतर को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है।

प्रश्न:- भारत की मानक याम्योत्तर रेखा कहां से गुजरती हैं ?

उत्तर:- यह रेखा उत्तरप्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है।

प्रश्न:- अक्षांश का प्रभाव किस पर पड़ता है ?

उत्तर:- अक्षांश का प्रभाव दक्षिण से उत्तर की ओर दिन और रात की अवधि पर पड़ता है।

प्रश्न:- 82 डिग्री 30 मिनट पूर्वी देशांतर को भारत की मानक याम्योत्तर क्यों माना गया है ?

उत्तर:- क्योंकि यह भारत के मध्य से होकर गुजरती है।

प्रश्न:- कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन रात की अवधि में अंतर क्यों है ?

उत्तर:- भूमध्य रेखा से दूरी में अंतर के कारण क्योंकि जो स्थान भूमध्य रेखा से दूर होता है वहां दिन और रात की अवधि में अंतर अधिक होता है।

प्रश्न:- पश्चिम में यूरोप के देशों और पूर्वी एशियाई देशों को कौनसा महासागर मिलाता है ?

उत्तर:- हिंद महासागर।

कक्षा 9 अध्याय 1 भारत आकार और स्थिति

प्रश्न:- कौनसा महासागर भारत को केंद्रीय स्थिति प्रदान करता है ?

उत्तर:- हिंद महासागर जो कि पश्चिम में यूरोपीय देशों और पूर्वी एशियाई देशों को मिलाता है,भारत को केंद्रीय स्थिति प्रदान करता है।

प्रश्न:- दक्षिण का पठार हिंद महासागर में किस प्रकार फैला हुआ है ?

उत्तर:- शीषृवत् फैला हुआ है।

प्रश्न:- किस महासागर में किसी भी देश की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं हैं ?

उत्तर:- हिंद महासागर में किसी भी देश की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है ।

प्रश्न:- किस महासागर का नाम भारत के नाम पर रखा गया है ?

उत्तर:- हिंद महासागर का नाम भारत के नाम पर रखा गया है।

प्रश्न:- स्वेज नहर कब खोली गई ?

उत्तर:- सन 1869 में स्वेज नहर को खोला गया।

प्रश्न:- किस नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच की दूरी कम हो गई ?

उत्तर:- स्वेज नहर खुलने से भारत और यूरोप के बीच दूरी कम हो गई।

प्रश्न:- स्वेज नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच की दूरी कितने किलोमीटर कम हो गई ?

उत्तर:- 7000 किलोमीटर कम हो गई।

प्रश्न:- भारत से अधिक क्षेत्रफल वाले प्रमुख देशों के नाम बताइए।

उत्तर:- भारत से अधिक क्षेत्रफल वाले देशों के नाम रूस ,कनाडा, अमेरिका ,चीन ,ब्राज़ील, ऑस्ट्रेलिया, भारत है।

प्रश्न:- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का कौनसा देश है ?

उत्तर:- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है।

प्रश्न:- अरब सागर भारत के किस ओर स्थित है

उत्तर:- दक्षिण-पश्चिम दिशा में

प्रश्न:- बंगाल की खाड़ी भारत के किस ओर स्थित हैं

उत्तर:- भारत के दक्षिण-पूर्व में स्थित है।

प्रश्न:- हिंद महासागर भारत के किस दिशा में स्थित है

उत्तर:- दक्षिण दिशा में

प्रश्न:- भारत की एशिया महाद्वीप में स्थिति बताइए।

उत्तर:- भारत एशिया महाद्वीप मे दक्षिण में स्थित है।

प्रश्न:- भारत में कितने राज्य और कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं

उत्तर:- भारत के 28 राज्य और 8 केंद्र शासित क्षेत्र है।

प्रश्न:- भारत के पड़ोसी देशों के नाम बताइए

उत्तर:- पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका ।

प्रश्न:- भारत के कितने पड़ोसी देश हैं

उत्तर:- भारत के आठ पड़ोसी देश है।

प्रश्न:- भारत की पूर्व से पश्चिम सीमा कितने किलोमीटर हैं

उत्तर:- 2933 किलोमीटर

प्रश्न:- भारत के उत्तर से दक्षिण सीमा कितने किलोमीटर है ?

उत्तर:- 3214 किलोमीटर

प्रश्न:- भारत के दक्षिण-पश्चिम में कौनसा सागर स्थित है ?

उत्तर:- अरब सागर

प्रश्न:- भारत के दक्षिण-पूर्व में कौन सी जल सीमा है

उत्तर:- बंगाल की खाड़ी 

प्रश्न:- लक्षद्वीप भारत की किस दिशा में स्थित है

उत्तर:- दक्षिण पूर्व में स्थित है।

प्रश्न:- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भारत के किस ओर स्थित हैं

उत्तर:- भारत के पूर्वी सीमा पर स्थित है।

प्रश्न:- अरब सागर में स्थित द्वीप समूह का नाम बताइए।

उत्तर:- मालदीप और लक्षद्वीप समूह स्थित हैं।

प्रश्न:- बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह का नाम बताइए।

उत्तर:- बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह है।

प्रश्न:- भारत के दक्षिण में स्थित द्वीपीय देश का नाम बताइए।

उत्तर:- दक्षिण में समुद्र पर हमारे पड़ोसी दो द्वीप समूह राष्ट्र श्रीलंका और मालदीव है।

प्रश्न:- भारत के उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित पड़ोसी देशों के नाम बताइए।

उत्तर:- भारत के उत्तर पश्चिम दिशा में पाकिस्तान और अफगानिस्तान स्थित हैं।

प्रश्न:- भारत के उत्तर में स्थित पड़ोसी देशों के नाम बताइए।

उत्तर:- चीन (तिब्बत) , नेपाल और भूटान

प्रश्न:- भारत के उत्तर पूर्वी दिशा में स्थित देशों के नाम बताइए।

उत्तर:-  भारत के उत्तर पूर्वी दिशा में म्यांमार और बांग्लादेश स्थित हैं।

प्रश्न:- कर्क रेखा भारत के किन किन राज्यों से गुजरती हैं ?

उत्तर:- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम।

HOME

NOTES IN HINDI

error: Content is protected !!