कक्षा 10 इतिहास अध्याय 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय
प्रश्न 1 1848 में राष्ट्रो की संधि का चित्रण किसने किया?
उत्तर 1848 में राष्ट्रो की संधि का चित्रण फ्रेडरिक साॅरयू ने किया।
प्रश्न 2 1848 मे फ्रेडरिक साॅरयू ने कितने चित्रों की एक श्रृंखला बनाई ?
उत्तर. 1848 मे फ्रेडरिक साॅरयू ने चार चित्रों की एक श्रृंखला बनाई
प्रश्न 3. फ्रेडरिक साॅरयू के पहले चित्र में किसे दिखाया गया है?
उत्तर फ्रेडरिक साॅरयू के पहले चित्र में अमेरिका और यूरोप के लोगों को दिखाया गया है।
प्रश्न 4 फ्रांसीसी क्रांति के दौरान कलाकार स्वतंत्रता को किसका रूप प्रदान किया करते थे ?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति के दौरान कलाकार स्वतंत्रता को महिला का रूप प्रदान किया करते थे ।
5.फ्रेडरिक साॅरयू के चित्र में स्वतंत्रता की देवी को कैसे पहचान सकते हैं?
उतर फ्रेडरिक साॅरयू के चित्र में स्वतंत्रता की देवी को एक ऐसी महिला जिसके एक हाथ में ज्ञानोदय की मशाल तथा दूसरे हाथ में मनुष्य के अधिकारों का घोषणा पत्र है, के रूप में पहचान सकते हैं।
प्रश्न 6.प्रतिमा के सामने जमीन पर किसके अवशेष बिखरे हुए हैं?
उत्तर प्रतिमा के सामने जमीन पर निरंकुश संस्थाओं के ध्वस्त अवशेष बिखरे हुए हैं।
प्रश्न 7. यूटोपिया क्या है?
उत्तर यूटोपिया सॉरयू की कल्पनादर्श दुनिया है यह एक ऐसे समाज की कल्पना है जो इतना आदर्श है कि उसका साकार होना लगभग असंभव होता है।
प्रश्न 8.यूटोपिया में दुनिया के लोग अलग-अलग राष्ट्रों के समूह में बैठे हैं इनकी पहचान कैसे होती है?
उत्तर यूटोपिया में दुनिया के लोग अलग-अलग राष्ट्रों के समूह में बैठे हैं जिनकी पहचान उनके कपड़ों और राष्ट्रीय पोशाक से होती है।
प्रश्न 9. स्वतंत्रता की मूर्ति से आगे जुलूस का नेतृत्व कौन से देश कर रहे हैं?
उत्तर स्वतंत्रता की मूर्ति से आगे जुलूस का नेतृत्व संयुक्त राज्य अमेरिका और स्विट्जरलैंड कर रहे हैं।
प्रश्न 10. फ्रेडरिक साॅरयू के चित्र में फ्रांस को कैसे पहचाना जा सकता है?
उत्तर फ्रेडरिक साॅरयू के चित्र में फ्रांस को क्रांतिकारी तिरंगे से पहचाना जा सकता है।
प्रश्न 11. निरंकुशवाद क्या है?
उत्तर निरंकुशवाद ऐसी सरकार या शासन व्यवस्था है जिसकी सत्ता पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं होता है।
प्रश्न 12. यूटोपिया को कल्पनादर्श क्यों कहा गया है?
उत्तर यूटोपिया को कल्पनादर्श कहा गया है क्योंकि यह इतना आदर्श है कि उसका साकार होना लगभग असंभव होता है।
प्रश्न 13. फ्रेडरिक सारयू के चित्र में फ्रांस के पीछे कौनसा राष्ट्र है?
उत्तर फ्रेडरिक सारयू के चित्र में फ्रांस के पीछे जर्मनी राष्ट्र है।
प्रश्न 14. फ्रेडरिक सारयू के चित्र में जर्मनी के लोगों को कैसे पहचाना जा सकता है ?
उत्तर फ्रेडरिक सारयू के चित्र में जर्मनी के लोगो को कला, लाल ,सुनहरा झंडा थामें हुए पहचाना जा सकता है ।
प्रश्न 15 जर्मन लोगों द्वारा थामा गया झंडा किसकी अभिव्यक्ति है?
उत्तर- जर्मन लोगों द्वारा थामा गया झंडा 1848 की उदारवादी उम्मीदो की अभिव्यक्ति है।
प्रश्न 16 जर्मन लोगों द्वारा थामे गये झंडे किन उदारवादी उम्मीदों की चाह है ?
उत्तर जर्मन लोगों द्वारा थामे गये झंडे जर्मन भाषी रियासतों को एक प्रजातांत्रिक संविधान के अंतर्गत एक राष्ट्र-राज्य में गठित करने की चाह है।
प्रश्न 17 फ्रेडरिक सारयू के चित्र में जर्मनी के बाद कौनसे राष्ट्र है ?
उत्तर फ्रेडरिक सारयू के चित्र में जर्मनी लोगों के बाद ऑस्ट्रिया ,दो सिसिलियो की राजशाही, लाॅम्बार्डी ,पोलैंड, इंग्लैंड ,आयरलैंड,हंगरी और रूस के लोग है।
प्रश्न 18 फ्रेडरिक सारयू के चित्र के दृश्य में कौन अपनी नजरे जमाए हुए हैं?
उत्तर फ्रेडरिक सारयू के चित्र के दृश्य में ऊपर से ईसा मसीह ,संत और फरिश्ते अपनी नजरे जमाए हुए हैं।
प्रश्न 19 19वीं सदी के दौरान राष्ट्रवाद कैसी ताकत बनकर उभरा?
उत्तर 19वीं सदी में राष्ट्रवाद एक ऐसी ताकत बनकर उभरा जिसने यूरोप के राजनीतिक और मानसिक जगत में भारी परिवर्तन ला दिए।
प्रश्न 20 19वीं सदी के दौरान राष्ट्रवाद का यूरोप पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर 19वीं सदी के यूरोप में राष्ट्र-राज्य और राष्ट्रवाद अस्तित्व में आए।
प्रश्न 21 अर्न्स्ट रेनन कौन थे ?
उत्तर अर्न्स्ट रेनन एक फ्रांसीसी दार्शनिक थे ।
प्रश्न 22 अर्न्स्ट रेनन ने कब और कहां व्याख्यान दिया?
उत्तर अर्न्स्ट रेनन ने 1882 में साॅबाॅन विश्वविद्यालय मे व्याख्यान दिया जिसमें उन्होंने अपनी समझ को प्रस्तुत किया।
प्रश्न 23 अर्न्स्ट रेनन का व्याख्यान किस नाम से प्रकाशित हुआ ?
उत्तर अर्न्स्ट रेनन का व्याख्यान निबंध के रूप में प्रकाशित हुआ जिसका शीर्षक था- “राष्ट्र क्या है?”
प्रश्न 24 अर्न्स्ट रेनन मैं अपने निबंध में किसकी आलोचना की?
उत्तर अर्न्स्ट रेनन ने अपने निबंध में अन्य लोगों द्वारा प्रस्तावित विचार की आलोचना करते हुए कहा है कि राष्ट्र, सामान भाषा, नस्ल, धर्म या क्षेत्र से बनता है।
प्रश्न 25 अर्न्स्ट रेनन के अनुसार राष्ट्र क्या है?
उत्तर अर्न्स्ट रेनन के अनुसार राष्ट्र एक बड़ी और व्यापक एकता है, उसका अस्तित्व रोज होने वाला जनमत-संग्रह है।
प्रश्न 26 जनमत संग्रह क्या है ?
उत्तर जनमत संग्रह एक प्रत्यक्ष मतदान जिसके जरिए एक क्षेत्र के सभी लोगों से एक प्रस्ताव को स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए पूछा जाता है ।
प्रश्न 27 अर्न्स्ट रेनन के अनुसार यदि दुनिया में केवल एक कानून और उसका केवल एक मालिक हो तो क्या हो ?
उत्तर अर्न्स्ट रेनन के अनुसार यदि दुनिया में केवल एक कानून और उसका केवल एक मालिक हो तो स्वतंत्रता का लोप हो जाएगा।
फ्रांसीसी क्रांति और राष्ट्र का विचार
प्रश्न 28 राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति कब हुई?
उत्तर राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति 1789 में फ्रांसीसी क्रांति के साथ हुई।
प्रश्न 29 1789 में फ्रांस कैसा राज्य था?
उत्तर1789 मे फ्रांस एक ऐसा राज्य था जिसके संपूर्ण भू-भाग पर एक निरंकुश राजा का आधिपत्य था।
प्रश्न 30 फ्रांसीसी क्रांति से क्या राजनीतिक और संवैधानिक बदलाव हुए ?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति से प्रभुसत्ता राजतंत्र से निकलकर फ्रांसीसी नागरिकों के समूह में हस्तांतरित हो गई।
प्रश्न 31 फ्रांसीसी क्रांति ने क्या घोषणा की?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति ने घोषणा की कि अब लोगों द्वारा राष्ट्र का गठन होगा और वे ही उसकी नियति तय करेगें।
प्रश्न 32 फ्रांसीसी क्रांति के दौरान पितृभूमि और नागरिक जैसे विचारों ने किस पर बल दिया ?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति के दौरान पितृभूमि और नागरिक जैसे विचारों ने एक संयुक्त समुदाय के विचार पर बल दिया जिसे एक संविधान के अंतर्गत समान अधिकार प्राप्त थे।
प्रश्न 33 फ्रांसीसी राजध्वज की जगह किसने ली ?
उत्तर नया फ्रांसीसी झंडा – तिरंगा (the tricolour)चुना गया जिसने पहले के राजध्वज की जगह ले ली।
प्रश्न 34 फ्रांसीसी क्रांति के बाद इस्टेट जनरल का चुनाव किनके द्वारा किया जाने लगा?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति के बाद इस्टेट जनरल का चुनाव सक्रिय नागरिकों के समूह द्वारा किया जाने लगा और उसका नाम बदल कर नेशनल एसेंबली।
प्रश्न 35 फ्रांसीसी क्रांति के बाद इस्टेट जनरल का नाम बदलकर क्या रखा गया?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति के बाद इस्टेट जनरल का नाम बदलकर नेशनल एसेंबल कर दिया गया।
प्रश्न 36 फ्रांसीसी क्रांति के बाद पेरिस में कौन सी भाषा बोली और लिखी जाती थी?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति के बाद पेरिस में फ्रेंच भाषा बोली और लिखी जाती थी।
प्रश्न 37 फ्रांसीसी क्रांति में क्रांतिकारियों ने यूरोप के लोगों के लिए क्या घोषणा की?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति में क्रांतिकारियों ने यह भी घोषणा करी कि फ्रांसीसी राष्ट्र का यह भाग्य और लक्ष्य था कि वह यूरोप के लोगों को निरंकुश शासको से मुक्त कराए।
प्रश्न 38 फ्रांसीसी क्रांति की घटनाओं की खबरों से प्रेरित होकर यूरोप में किन क्लबों की स्थापना होने लगी?
उत्तर: फ्रांसीसी क्रांति की घटनाओं की खबरो से प्रेरित होकर यूरोप में जैकोबिन क्लबों की स्थापना होने लगी।
प्रश्न 39 फ्रांस में राजतंत्र की पुनर्स्थापना किसके द्वारा की गई?
उत्तर फ्रांस में राजतंत्र की पुनर्स्थापना नेपोलियन के द्वारा की गई।
प्रश्न 40 1804 की नागरिक संहिता को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर 1804 की नागरिक संहिता को आमतौर पर नेपोलियन की संहिता के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 41 किस नागरिक संहिता ने फ्रांस में जन्म पर आधारित विशेषाधिकार समाप्त कर दिए?
उत्तर 1804 की नागरिक संहिता ने फ्रांस में जन्म पर आधारित विशेषाधिकार समाप्त कर दिए।
प्रश्न 42 एंड्रियास रेबमान कौन था ?
उत्तर एंड्रियास रेबमान एक पत्रकार था जो मेज़ नामक शहर में रहता था। वह जर्मन जेकोबिन गुट का सदस्य था।
प्रश्न 43 एंड्रियास रेबमान ने क्या नारा दिया?
उत्तर एंड्रियास रेबमान ने “ लोगों को अपनी आजादी मुट्ठी में कर लेनी चाहिए।” नारा दिया।
प्रश्न 44 एंड्रियास रेबमान ने अपने पंचांग के मुख्य पृष्ठ पर किसका चित्र बनाया?
उत्तर रेबमान ने अपने पंचांग के मुख्य पृष्ठ पर बास्टिल के किले पर क्रांतिकारियों के आक्रमण को दर्शाया।
प्रश्न 45 बास्टील किलें को किसका प्रतीक माना गया था?
उत्तर बास्टिल किले को निरंकुश शासन का प्रतीक माना गया था।
प्रश्न 46 वियना कांग्रेस की स्थापना कब की गई ?
उत्तर वियना कांग्रेस की स्थापना 1815 में की गई।
प्रश्न 47 कार्लकैस्पर फ्रिट्ज़ कौन था ?
उत्तर कार्लकैस्पर फ्रिट्ज़ एक जर्मन चित्रकार था।
प्रश्न 48 स्वतंत्रता के वृक्षारोपण का चित्र किसने बनाया?
उत्तर स्वतंत्रता के वृक्षारोपण का चित्र कार्लकैस्पर फ्रिट्ज़ ने बनाया।
प्रश्न 49 कार्लकैस्पर फ्रिट्ज़ के चित्र का विषय क्या है?
उत्तर कार्लकैस्पर फ्रिट्ज़ द्वारा बनाए गए इस रंगीन चित्र का विषय फ्रेंच सेनाओ द्वारा ज्वेब्रकेन शहर पर कब्जा है।
प्रश्न 50 कार्लकैस्पर फ्रिट्ज़ ने फ्रांसीसी सैनिकों को किस रूप में प्रस्तुत किया?
उत्तर कार्लकैस्पर फ्रिट्ज़ ने फ्रांसीसी सैनिकों को अपनी नीली, सफेद और लाल पोशाकों से पहचाने जाने वाले फ्रांसीसी सैनिकों को दमनकारियों के रूप में प्रस्तुत किया है।
प्रश्न 51 स्वतंत्रता के वृक्ष पर किस भाषा में लिखा है?
उत्तर स्वतंत्रता की वृक्ष पर जर्मन भाषा में लिखा है।
प्रश्न 52 स्वतंत्रता के वृक्ष पर क्या लिखा है?
उत्तर स्वतंत्रता के वृक्ष पर लिखा है :“ हमसे आजादी और समानता ले लो – यह मानवता का आदर्श रूप है।”
प्रश्न 53 स्वतंत्रता के वृक्ष पर की गई लिखावट किस पर व्यंग्य है ?
उत्तर स्वतंत्रता के वृक्ष पर की गई लिखावट फ्रांसीसियो पर व्यंग्य है कि वे जिन इलाकों में जाते थे वहां राजतंत्र का विरोध कर मुक्तिदाता बन जाते थे।
प्रश्न 54 शुरुआत में यूरोप में फ्रांसीसी सेना का किस प्रकार स्वागत किया गया?
उत्तर शुरुआत में यूरोप में फ्रांसीसी सेना का स्वागत स्वतंत्रता का तोहफा देने वालों की तरह किया गया।
प्रश्न 55 लाइप्त्सिंग की लड़ाई में हार के बाद नेपोलियन का चित्रण किस रूप में किया गया ?
उत्तर लाइप्त्सिंग की लड़ाई में हार के बाद नेपोलियन को फ्रांस लौटते हुए डाकीए के रूप में उसका चित्रण किया गया है।
प्रश्न 56 नेपोलियन के झोले से गिरतीं हुई चिट्ठियों पर क्या लिखा था?
उत्तर नेपोलियन के झोले से गिरती हुई हर चिट्ठी पर उन भू-भागों के नाम लिखे हैं जिन्हें अब वह हार चुका है।