कक्षा 10 विज्ञान मानव मस्तिष्क

कक्षा 10 विज्ञान मानव मस्तिष्क

प्रश्न 1 मेरुरज्जु किसकी बनी होती है ?

उत्तर:- मेरुरज्जु तंत्रिकाओं की बनी होती है।

प्रश्न 2 शरीर का मुख्य समन्वय केंद्र क्या होता है ?

उत्तर:- मस्तिष्क।

प्रश्न 3 मस्तिष्क तथा मेरुरज्जु मिलकर कौन सा तंत्र बनाते हैं ?

उत्तर:- केंद्रीय तंत्रिका तंत्र।

प्रश्न 4 शरीर के सभी भागो से सूचनाएं कौन प्राप्त करते हैं ?

उत्तर:- मस्तिष्क व मेरुरज्जु।

प्रश्न 5 ऐच्छिक क्रियाओं के उदाहरण दीजिए। 

उत्तर:- लिखना बात करना ताली बजाना आदि। 

प्रश्न 6 ऐच्छिक क्रियाएं किस पर आधारित होती हैं ?

उत्तर:- आगे क्या करना है के निर्णय पर आधारित होती हैं।

प्रश्न 7 केंद्रीय तंत्रिका तंत्र तथा शरीर के अन्य भागों में संचार कौन सुगम बनाता है ?

उत्तर:- परिधीय तंत्रिका तंत्र।

प्रश्न 8 कपाल तंत्रिकाओं तथा नेहरू तंत्रिकाओं से बने तंत्र को क्या कहते हैं ?

उत्तर:- परिधीय तंत्रिका तंत्र।

प्रश्न 9 हमें सोचने की अनुमति और सोचने पर आधारित क्रियाओं की अनुमति कौन प्रदान करता है ?

उत्तर:- मस्तिष्क। 

प्रश्न 10 मस्तिष्क के मुख्य भाग कितने हैं ?

उत्तर:- 3 भाग अग्र मस्तिष्क मध्य मस्तिष्क तथा पश्च मस्तिष्क।

प्रश्न 11 मस्तिष्क का कौन सा भाग सोचने का कार्य करता है ?

उत्तर:- अग्र मस्तिष्क। 

प्रश्न 12 ग्राही से संवेदी आवेग ग्रहण करने के लिए क्षेत्र किस मस्तिष्क में होते हैं ?

उत्तर:- अग्र मस्तिष्क में। 

प्रश्न 13 अग्र मस्तिष्क के विभिन्न भाग किन कार्यों के लिए विशिष्टकृत होते हैं ?

उत्तर:- सुनने, देखने, सूंघने आदि के लिए।

error: Content is protected !!