कक्षा 8 फसल उत्पादन और प्रबंधन MCQ


कक्षा 8 फसल उत्पादन और प्रबंधन MCQ

कक्षा 8 फसल उत्पादन और प्रबंधन MCQ

प्रश्न: 1 सभी सजीवों को किस की आवश्यकता होती है ?

उत्तर: सभी सजीवों को भोजन की आवश्यकता होती है। 

 

प्रश्न: 2 हरे पौधे अपना भोजन किस प्रकार संश्लेषित करते हैं ?

उत्तर: हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा अपना भोजन संश्लेषित करते हैं।

 

प्रश्न: 3 मनुष्य सहित सभी जंतु भोजन बनाने में असमर्थ क्यों होते हैं ?

उत्तर:  क्योंकि इन सभी में हरे पौधों के समान पर्णहरित नहीं पाया जाता हैं।

 

प्रश्न:4 सजीव भोजन से प्राप्त ऊर्जा का क्या करते हैं ?

उत्तर: सजीव भोजन से प्राप्त ऊर्जा का उपयोग विभिन्न जैविक प्रक्रमों के संपादन में करते हैं।

 

प्रश्न:5 एक विशाल जनसंख्या को भोजन प्रदान करने के लिए क्या आवश्यक है ?

उत्तर: एक विशाल जनसंख्या को प्रदान करने के लिए इसका नियमित उत्पादन, उचित प्रबंधन एवं वितरण आवश्यक है।

प्रश्न:6 मनुष्य कब तक घुमंतू थे ?

उत्तर: लगभग 10,000 ईसा पूर्व तक मनुष्य घुमंतू थे।

प्रश्न:7 फसल किसे कहते हैं ?

उत्तर: जब एक ही किस्म के पौधे किसी स्थान पर बड़े पैमाने पर उगाए जाते हैं, तो इसे फसल कहते हैं।

 

प्रश्न:8 भारत में विविध प्रकार की फसलें उगाना क्यों संभव है ?

उत्तर: भारत में ताप, आद्रता और वर्षा जैसी जलवायवीय परिस्थितियां एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न होने के कारण।

 

प्रश्न:9 फसलों को मोटे तौर पर कितने वर्गों में बांटा जा सकता है ?

उत्तर: दो वर्गों में – (1) खरीफ फसल (2) रबी फसल।

 

प्रश्न:10 खरीफ की फसल किस ऋतु में बोई जाती है ?

उत्तर: वर्षा ऋतु में।

 

प्रश्न:11 भारत में वर्षा ऋतु सामान्यतः कब होती हैं ?

उत्तर: जून से सितंबर माह तक।

 

प्रश्न:12 खरीफ फसल का उदाहरण दीजिए ।

उत्तर: धान, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, कपास इत्यादि।

 

प्रश्न:13 रबी की फसल कब बोई जाती है ?

उत्तर: शीत ऋतु में।

 

प्रश्न:14 रबी की फसल के उदाहरण दीजिए।

उत्तर: गेहूं, चना, मटर, सरसों तथा अलसी रबी की फसलें हैं।

 

प्रश्न:15 खरीफ की फसल किसे कहते हैं ?

उत्तर: वह फसल जिसे वर्षा ऋतु में बोया जाता है, खरीफ फसल कहलाती हैं।

 

प्रश्न:16 रबी फसल किसे कहते हैं ?

उत्तर: शीत ऋतु में उगाई जाने वाली फसलें रबी फसलें कहलाती हैं।

 

प्रश्न:17 धान को शीत ऋतु में क्यों नहीं उगाया जा सकता ?

उत्तर: धान को बहुत अधिक पानी की आवश्यकता होती है, अतः इसे केवल वर्षा ऋतु में ही उगाया जाता है।

 

प्रश्न:18 कृषि के अंतर्गत किए जाने वाले क्रियाकलाप कौन-कौन से हैं ?

उत्तर: मिट्टी तैयार करना, बुवाई, खाद एवं उर्वरक देना, सिंचाई, खरपतवार से सुरक्षा, कटाई एवं भंडारण इत्यादि।

 

प्रश्न:19 फसल उगाने से पहले का चरण कौनसा होता है ?

उत्तर: मिट्टी तैयार करना।

 

प्रश्न:20 मिट्टी को पलटने तथा इसे पोला बनाने का कार्य क्यों किया जाता है ?

उत्तर: इससे जड़े भूमि में गहराई तक जा सकती हैं।

गहराई में धंसी जड़ें भी सरलता से श्वसन कर सकती हैं।

पोली मिट्टी केचुआ तथा सूक्ष्मजीवों की वृद्धि करने में सहायता करती हैं।

 

प्रश्न:21 किस जीव को किसानों का मित्र कहा जाता है ?

उत्तर: केंचुए को।

 

प्रश्न:22 केंचुए को किसान का मित्र क्यों कहा जाता है ?

उत्तर: क्योंकि केंचुआ मिट्टी को पलट कर पोला करता है तथा ह्यूमस बनाता है।

 

प्रश्न:23 मिट्टी को उलटने पलटने का कार्य क्यों किया जाता है ?

उत्तर: क्योंकि ऐसा करने से पोषक पदार्थ ऊपर आ जाते हैं और पौधे इन पोषक पदार्थों का उपयोग कर पाते हैं।

 

प्रश्न:24 जुताई किसे कहते हैं ?

उत्तर: मिट्टी को उलटने पलटने एवं पोला करने की प्रक्रिया जुताई कहलाती है।

कार्य प्रगति पर हैं, प्रश्नों में निरंतर वृद्धि जारी हैं और अधिक प्रश्नों के लिए पुनः इस साइट पर आएं।

HOME

error: Content is protected !!