Once in a blue moon (वन्स इन अ ब्लू मून) 👉 बहुत ही कम, कभी-कभी ही होने वाली चीज़। Example: He visits his village once in a blue moon. (वो अपने गाँव बहुत ही कम जाता है।)
Beating around the bush (बीटिंग अराउंड द बुश) 👉 बात को घुमा-फिरा कर कहना, सीधे मुद्दे पर न आना। Example: Stop beating around the bush and tell me the truth. (बात घुमाओ मत, सच्चाई बताओ।)
Cry over spilled milk (क्राय ओवर स्पिल्ड मिल्क) 👉 जो हो गया, उसके लिए पछताना बेकार है। Example: Don’t cry over spilled milk; learn from your mistake. (जो गलती हो गई, अब उस पर पछताने से कुछ नहीं होगा।)
Spill the beans (स्पिल द बीन्स) 👉 राज़ खोल देना या सीक्रेट बता देना। Example: Riya accidentally spilled the beans about the surprise party. (रिया ने गलती से सरप्राइज़ पार्टी का राज़ खोल दिया।)
Piece of cake (पीस ऑफ केक) 👉 बहुत आसान काम। Example: This test was a piece of cake for me. (यह टेस्ट मेरे लिए बहुत आसान था।)
Blessing in disguise (ब्लेसिंग इन डिसगाइज) 👉 छिपा हुआ वरदान, जो पहले बुरा लगे पर बाद में अच्छा साबित हो। Example: Losing that job was a blessing in disguise. (वो नौकरी खोना आखिर में मेरे लिए वरदान साबित हुआ।)
Golden handshake (गोल्डन हैंडशेक) 👉 सेवा समाप्ति पर मिलने वाला बड़ा इनाम या रकम। Example: The manager got a golden handshake after retirement. (मैनेजर को रिटायरमेंट पर अच्छा इनाम मिला।)
The best of both worlds (द बेस्ट ऑफ बोथ वर्ल्ड्स) 👉 दोनों चीज़ों के अच्छे फायदे मिलना। Example: Working from home gives me the best of both worlds. (घर से काम करने पर मुझे दोनों का फायदा मिलता है — काम और परिवार।)
Icing on the cake (आइसिंग ऑन द केक) 👉 पहले से अच्छी चीज़ में और कुछ अच्छा जुड़ जाना। Example: The good weather was the icing on the cake during our picnic. (हमारे पिकनिक पर अच्छा मौसम सोने पे सुहागा था।)
Jump the bandwagon (जंप द बैंडवैगन) 👉 चलन में आकर कुछ करना, सबके पीछे भागना। Example: Everyone started posting reels, so she jumped the bandwagon too. (सबने reels डालना शुरू किया, तो वो भी चलन में शामिल हो गई।)
Don’t judge a book by its cover (डोंट जज अ बुक बाय इट्स कवर) 👉 किसी को या चीज़ को सिर्फ दिखावे से मत आँको। Example: He looks strict, but he is very kind — don’t judge a book by its cover. (वो सख्त दिखता है, पर बहुत अच्छा है — केवल दिखावे से मत आँको।)
Last straw (लास्ट स्ट्रॉ) 👉 वो आखिरी बात जो किसी की सहनशक्ति खत्म कर दे। Example: His rude behavior was the last straw for me. (उसका बदतमीज़ी भरा व्यवहार मेरी सहनशक्ति की सीमा थी।)
Feel under the weather (फील अंडर द वेदर) 👉 थोड़ा बीमार या अस्वस्थ महसूस करना। Example: I’m feeling under the weather today. (आज मैं थोड़ा बीमार महसूस कर रहा हूँ।)
When pigs fly (व्हेन पिग्स फ्लाय) 👉 जो कभी नहीं होगा, असंभव बात। Example: He will apologize when pigs fly. (वो माफ़ी तब मांगेगा जब सूअर उड़ेंगे — यानी कभी नहीं।)
To add insult to injury (टू ऐड इन्सल्ट टू इंजरी) 👉 घाव पर नमक छिड़कना, पहले से बुरी स्थिति को और खराब करना। Example: He not only forgot my birthday but also laughed — to add insult to injury! (उसने मेरा बर्थडे भुला दिया और ऊपर से मज़ाक भी उड़ाया — घाव पर नमक छिड़क दिया।)