राजस्थान CET (सीनियर सैकण्डरी स्तर) 2026 विस्तृत पाठ्यक्रम
परीक्षा की स्कीम (Exam Pattern)
- प्रश्नों की संख्या: 120
- कुल अंक: 240
- समय: 2 घंटे 30 मिनट (02.30 HR)
- नोट: सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे। किसी प्रश्न के गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के पूर्णांक का एक-तिहाई (1/3) भाग नकारात्मक अंकन (Negative Marking) किया जायेगा।
पाठ्यक्रम विवरण (Detailed Syllabus)
1. राजस्थान का इतिहास
- प्रमुख प्राचीन सभ्यताएँ और पुरातात्विक स्थल।
- प्रमुख शासक और उनकी उपलब्धियाँ।
- 1857 का विद्रोह, किसान आंदोलन, जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन और राजस्थान का एकीकरण।
- प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व।
2. राजस्थान की कला और संस्कृति
- स्थापत्य एवं चित्रकला।
- लोकः संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य, नाटक।
- प्रमुख धार्मिक पंथ एवं लोक देवता।
- सामाजिक जीवनः वेशभूषा, आभूषण, मेले, त्यौहार, रीति-रिवाज और परंपराएँ।
- भाषा, बोलियाँ और साहित्य।
- कला और संस्कृति के क्षेत्र में प्रमुख व्यक्तित्व।
3. भारत का भूगोल
- भारत के भौतिक स्वरूप: पर्वत, पठार, मरूस्थल एवं मैदान।
- प्रमुख नदियां, बांध, झीलें एवं सागर।
- वन्य जीव एवं अभयारण्य।
- आपदा प्रबन्धन एवं जलवायु परिवर्तन।
4. राजस्थान का भूगोल
- राजस्थान के प्रमुख भौतिक स्वरूप, जलवायु दशाएं, प्राकृतिक वनस्पति, प्रमुख मृदाएं।
- नदियां, बांध एवं झीलें।
- राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन: खनिज सम्पदा, वन सम्पदा, जल-संसाधन।
- पशु सम्पदा, वन्य जीव, अभयारण्य एवं संरक्षण।
- जनसंख्या: वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात।
- प्रमुख जनजातियाँ एवं राजस्थान में पर्यटन।
5. राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था
- भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार एवं राज्य के नीति निदेशक तत्व।
- भारतीय राजनीतिक व्यवस्था: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद, संसद, उच्चतम न्यायालय, निर्वाचन आयोग।
- राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग, राज्य का मुख्य सचिव, जिला प्रशासन।
- स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज।
6. राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका।
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था- विशेषताएं और समस्याएं।
- राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा।
- हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल।
- राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनायें एवं अधिनियम, विकास संस्थायें, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G)।

7. दैनिक विज्ञान (Everyday Science)
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएँ, उत्प्रेरक।
- धातु, अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक, सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक।
- कार्बन तथा कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक, हाईड्रोकार्बन, कार्बन के अपररूप, क्लोरो-फ्लुओरोकार्बन या फियॉन, सी.एन.जी., बहुलक, साबुन एवं अपमार्जक।
- प्रकाश का परावर्तन व इसके नियम, प्रकाश का वर्ण विक्षेपण, लेंस के प्रकार, दृष्टि दोष तथा उसका निवारण।
- अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी, भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम।
- आनुवांशिकी से सम्बन्धित सामान्य शब्दावली, मेंडल के आनुवंशिकता के नियम, गुणसूत्रों की संरचना, न्यूक्लिक अम्ल, प्रोटीन संश्लेषण का केन्द्रीय सिद्धान्त, मनुष्य में लिंग निर्धारण।
- पर्यावरण अध्ययनः पारिस्थितिकी तन्त्र की संरचना, जैविक घटक, ऊर्जा प्रवाह, जैव भू रसायनिक चक्र।
- जैव प्रौद्योगिकीः सामान्य जानकारी, जैव-पेटेन्ट, नई पादप किस्मों का विकास, ट्रांसजेनिक जीव या पराजीवी जीव।
- जन्तुओं एवं पादपों का आर्थिक महत्व।
- रक्तसमूह, रक्ताधान, आर.एच. कारक, रोगाणु तथा मानव स्वास्थ्य, कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य, मानवरोगः कारण एवं निवारण।
8. तार्किक विवेचन एवं गणित (Reasoning & Maths)
- रक्त संबंध, संख्या श्रेणी, अक्षर श्रेणी, घड़ी, कैलेंडर।
- लघुतम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य (LCM & HCF), औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात।
- समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय।
- त्रिभुज, वृत्त, दीर्घवृत्त, आयत, गोले और बेलन का क्षेत्रफल।
- गोले, बेलन, घन और शंकु का आयतन।
- आंकडों का चित्रों द्वारा निरुपण (आलेख, स्तंभचित्र, वृत्तचित्र, रेखा आलेख, आदि)।
- कोड और डिकोड, बैठने की व्यवस्था।
- मानसिक योग्यता और विश्लेषणात्मक योग्यता।
9. समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)
- राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकी भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद, आदि क्षेत्रों की राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व।
- राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियां।
- नागरिक कर्तव्य :- मूल कर्त्तव्य एवं नैतिक मूल्य।
- राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान।
10. जन स्वास्थ्य (Public Health)
- प्राथमिक चिकित्सा (First aid) की बुनियादी बातें, कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (CPR)।
- नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रकार और उनसे बचाव के उपाय।
- युवाओं की शारीरिक और मानसिक फिटनेस।
- सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम एवं निवारक उपाय।
11. कंप्यूटर की जानकारी
- कंप्यूटर की विशेषताएं और उपयोग।
- मेमोरी (रेम, रोम), फाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस सहित कम्प्यूटर संगठन।
- एमएस ऑफिस (एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल / स्प्रेडशीट, एमएस पॉवरप्वाइंट की जानकारी)।
12. सामान्य हिन्दी
- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, क्रिया।
- सन्धि और संधि विच्छेद।
- सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह।
- उपसर्ग एवं प्रत्यय।
- पर्यायवाची, विपरीतार्थक (विलोम), अनेकार्थक शब्द एवं शब्द-युग्म।
- शब्द-शुद्धि एवं वाक्य शुद्धि।
- वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ।
- अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द।
- कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान (कार्यालय आदेश, परिपत्र, अधिसूचना, अर्द्धशासकीय पत्र, निविदा, प्रेस विज्ञप्ति)।
13. General English (सामान्य अंग्रेजी)
- Tenses / Sequence of Tenses.
- Voice: Active and Passive.
- Narration: Direct and Indirect.
- Use of Articles and Determiners.
- Use of Prepositions.
- Translations of Simple Sentences from Hindi to English and vice-versa.
- Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
- Synonyms & Antonyms.
- One word substitution.
- Comprehension of a given passage.
- Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Informal.