vyasti arthashastra ek parichay व्यष्टि अर्थशास्त्र एक परिचय

vyasti arthashastra ek parichayvyasti arthashastra ek parichay व्यष्टि अर्थशास्त्र एक परिचय



vyasti arthashastra ek parichay

प्रश्न अर्थशास्त्र में वस्तुओं और सेवाओं से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर अर्थशास्त्र में वस्तुओं और सेवाओं से तात्पर्य उन वस्तुओं और सेवाओं से हैं, जिनके उपयोग से इच्छाओं और आवश्यकताओं की पूर्ति से संपूर्ण संतुष्टि प्राप्त होती हैं

प्रश्न अर्थशास्त्र में व्यक्ति विशेष से क्या अभिप्राय हैं ?

उत्तर अर्थशास्त्र में व्यक्ति विशेष से हमारा अभिप्राय अपना निर्णय लेने में सक्षम इकाई से हैं यह सक्षम इकाई कोई व्यक्ति अथवा परिवार समूह फर या कोई अन्य संगठन हो सकता है

प्रश्न अर्थशास्त्र में संसाधन शब्द से क्या अभिप्राय हैं ?

उत्तर अर्थशास्त्र में संसाधनों से हमारा अभिप्राय उन वस्तुओं तथा सेवाओं से हैं जिनका उपयोग अन्य वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन करने में होता है जैसे भूमि श्रम मशीनें इत्यादि।

प्रश्न व्यक्ति की आवश्यकता और उसके संसाधनों में क्या संबंध होता है ?

उत्तर व्यक्ति की आवश्यकताएं असीमित होती है जबकि उसके पास उपलब्ध संसाधनों की मात्रा सीमित होती है

प्रश्न किसी उत्पादन इकाई की द्वारा उत्पादित मात्रा किसके द्वारा नियंत्रित होती है

उत्तर उत्पादक द्वारा उत्पादन की जाने वाली मात्रा उसके पास उपलब्ध संसाधनों की मात्रा द्वारा नियंत्रित होती है जो कि सीमित होती है




प्रश्न कोई भी उत्पादक अथवा उपभोक्ता अपने लिए उपलब्ध वस्तुओं और सेवाओं में से कुछ का चयन करने के लिए बाध्य क्यों हो जाता है ?

उत्तर साधनों के सीमित होने के कारण वह चयन के लिए बाध्य हो जाता है।

प्रश्न कोई व्यक्ति वंचित वस्तुओं और सेवाओं की अधिक मात्रा में कैसे प्राप्त कर सकता है ?

उत्तर व अन्य वस्तुओं तथा सेवाओं का त्याग करके ही वंचित वस्तुओं तथा सेवाओं की अधिक मात्रा प्राप्त कर सकता है

प्रश्न अर्थव्यवस्था में सभी को किस समस्या का सामना करना पड़ता है ?

उत्तर अर्थव्यवस्था में सभी को संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ता है।

प्रश्न जीवन की आधारभूत आर्थिक गतिविधियां कौनसी हैं ?

उत्तर वस्तुओं तथा सेवाओं का उत्पादन, विनिमय तथा उपभोग जीवन की आधारभूत आर्थिक गतिविधियों के अंतर्गत आते हैं।

प्रश्न प्रत्येक समाज को आधारभूत आर्थिक क्रियाकलापों के दौरान किस समस्या का सामना करना पड़ता है ?

उत्तर प्रत्येक समाज को आधारभूत आर्थिक क्रियाओं के दौरान संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ता है।

प्रश्न संसाधनों की कमी किस समस्या को जन्म देती हैं ?

उत्तर संसाधनों की कमी चयन की समस्या को जन्म देती हैं ।

प्रश्न दुर्लभ संसाधनों के उपयोग के लिए किस प्रकार के विकल्प होते हैं ?

उत्तर अर्थव्यवस्था में दुर्लभ संसाधनों के उपयोग के लिए प्रतिस्पर्धी विकल्प होते हैं।

प्रश्न अर्थव्यवस्था की समस्याएं कौन-कौनसी हैं ?

उत्तर (1) किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाए और कितनी मात्रा में ?

(2) इन वस्तुओं का उत्पादन कैसे करते हैं ?

(3) इन वस्तुओं का उत्पादन किसके लिए किया जाए ?

(4) दुर्लभ संसाधनों का विनिधान कैसे किया जाए ?

(5) उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का वितरण किस प्रकार किया जाए ?

प्रश्न अर्थव्यवस्था की केंद्रीय समस्या क्या होती हैं ?

उत्तर सीमित संसाधनों का विनिधान तथा अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का वितरण ही प्रत्येक अर्थव्यवस्था की केंद्रीय समस्या है।

दूसरे शब्दों में बहुत सी उत्पादन संभावनाओं में से किसी एक का चयन करना ही अर्थव्यवस्था की एक केंद्रीय समस्या है।

vyasti arthashastra ek parichay  सीमांत उत्पादन संभावना

प्रश्न अर्थव्यवस्था का उत्पादन संभावना सेट किसे कहते हैं ?

उत्तर उपलब्ध संसाधनों की मात्रा तथा उपलब्ध प्रौद्योगिकीय ज्ञान के द्वारा उत्पादित की जा सकने वाली सभी वस्तुओं तथा सेवाओं के सभी संभावित संयोगों के समूह को अर्थव्यवस्था का उत्पादन संभावना सेट कहते हैं।

प्रश्न सीमांत उत्पादन संभावना किन संयोगों को दर्शाती है ?

उत्तर सीमांत उत्पादन संभावना दो वस्तुओं के उन संयोगों को दर्शाती है, जिनका उत्पादन अर्थव्यवस्था के संसाधनों का पूर्ण रूप से उपयोग करने पर किया जा सकता है।

प्रश्न अवसर लागत किसे कहते हैं ?

उत्तर यदि हम किसी एक वस्तु की अधिक मात्रा प्राप्त करना चाहते हैं, तो अन्य वस्तुओं की कम मात्रा प्राप्त की जा सकेगी। इस प्रकार एक वस्तु की कुछ अधिक मात्रा प्राप्त करने के बदले दूसरी वस्तु की कुछ मात्रा को छोड़ना पड़ता है, इसे वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई प्राप्त करने की अवसर लागत कहते हैं।

प्रश्न अर्थशास्त्र में अवसर लागत को और किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर अर्थशास्त्र में अवसर लागत को ‘आर्थिक लागत’ के नाम से भी जाना जाता है।

आर्थिक क्रियाकलापों का आयोजन

प्रश्न केंद्रीकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था क्या है ?

उत्तर केंद्रीकृत योजनाबद्ध एक एसी अर्थव्यवस्था है जिसके अंतर्गत सरकार या केंद्रीय सत्ता अर्थव्यवस्था के सभी महत्वपूर्ण क्रियाकलापों की योजना बनाती है।

प्रश्न केंद्रीकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था में सभी महत्वपूर्ण निर्णय किसके द्वारा किए जाते हैं ?

उत्तर केंद्रीकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था में वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन ,विनिमय तथा उपभोग से संबद्ध सभी महत्वपूर्ण निर्णय सरकार द्वारा किए जाते हैं।

प्रश्न केंद्रीकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था और बाजार अर्थव्यवस्था में मुख्य अंतर क्या है ?

उत्तर यदि कुछ लोगों को अर्थव्यवस्था में उत्पादित वस्तुओं तथा सेवाओं के अंतिम मिश्रण का इतना कम अंश प्राप्त हो कि उनका जीवित रहना ही दांव पर लग जाए, तो ऐसी स्थिति में केंद्रीय सत्ता हस्तक्षेप करके सभी को वस्तुओं तथा सेवाओं के अंतिम मिश्रण का न्यायोचित हिस्सा देने का कार्य कर सकते हैं, किंतु बाजार अर्थव्यवस्था में ऐसा नहीं होता है।

प्रश्न बाजार अर्थव्यवस्था क्या है ?

उत्तर बाजार अर्थव्यवस्था एक ऐसी अर्थव्यवस्था है, जिसमें सभी आर्थिक क्रियाकलापों का निर्धारण बाजार की स्थितियों के अनुसार होता है।

प्रश्न अर्थशास्त्र के अनुसार बाजार क्या है ?

उत्तर अर्थशास्त्र के अनुसार बाजार एक ऐसी संस्था है जो अपने आर्थिक क्रियाकलापों का अनुसरण करने वाले व्यक्तियों को निर्बाध अंतः क्रिया प्रदान करती है।

प्रश्न बाजार का स्पष्ट लक्षण बताइए ।

उत्तर बाजार का स्पष्ट लक्षण वह व्यवस्था है, जिसमें लोग निर्बाध रूप से वस्तुओं को खरीदने और विक्रय करने का काम कर सकते हैं।

प्रश्न किसी भी तंत्र के सुचारू रूप से संचालन के लिए क्या अनिवार्य है ?

उत्तर किसी भी तंत्र के सुचारू रूप से संचालन के लिए यह अनिवार्य है कि उस तंत्र के विभिन्न घटकों के कार्यों में समन्वय में हो, अन्यथा अव्यवस्था हो सकती हैं।

प्रश्न बाजार व्यवस्था में प्रत्येक वस्तु तथा सेवा की कौनसी कीमत तय होती हैं ?

उत्तर बाजार व्यवस्था में प्रत्येक वस्तु तथा सेवा की वह कीमत तय होती है, जिस पर क्रेता एवं विक्रेता में सहमति होती है।

प्रश्न औसतन समाज में किसी वस्तु या सेवा की कीमत किस प्रकार निर्धारित होती है ?

उत्तर औसतन समाज किसी वस्तु अथवा सेवा का जैसा मूल्यांकन करता है , वस्तु की कीमत उसके उस मूल्यांकन के अनुसार निर्धारित होती हैं।

प्रश्न यदि क्रेता किसी वस्तु की अधिक मात्रा की मांग करते हैं, तो उस वस्तु की कीमत पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

उत्तर उस वस्तु की कीमत में वृद्धि हो जाएगी।

प्रश्न बाजार अर्थव्यवस्था में वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों का क्या महत्व है ?

उत्तर बाजार अर्थव्यवस्था में वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें बाजार में सभी व्यक्तियों को महत्वपूर्ण संकेत प्रदान करती है, जिससे बाजार तंत्र में होने वाले आर्थिक क्रियाकलापों मे समन्वय स्थापित होता है।

प्रश्न सभी देशों में वास्तव में किस प्रकार की अर्थव्यवस्था में होती हैं ?

उत्तर सभी देशों में वास्तव में मिश्रित अर्थव्यवस्था में होती हैं ।

प्रश्न मिश्रित अर्थव्यवस्था क्या होती हैं ?

उत्तर यह ऐसी अर्थव्यवस्था होती है, जहां महत्वपूर्ण निर्णय सरकार द्वारा लिए जाते हैं तथा आर्थिक क्रियाकलाप बाजार द्वारा ही किए जाते हैं।

प्रश्न संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में सरकार की भूमिका कैसी है ?

उत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में सरकार की भूमिका न्यूनतम है।

प्रश्न 20वीं सदी में केंद्रीकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था का निकटतम उदाहरण किस देश की अर्थव्यवस्था है ?

उत्तर सोवियत संघ।

प्रश्न भारत में किस प्रकार की अर्थव्यवस्था है ?

उत्तर भारत में मिश्रित अर्थव्यवस्था है।

vyasti arthashastra ek parichay सकारात्मक तथा आदर्शक अर्थशास्त्र

प्रश्न सकारात्मक आर्थिक विश्लेषण तथा आदर्श आर्थिक विश्लेषण में किस आधार पर अंतर किया जाता है

उत्तर सकारात्मक आर्थिक विश्लेषण तथा आदर्श एक आर्थिक विश्लेषण में इस आधार पर अंतर किया जाता है कि क्या हम किसी क्रिया विधि के अंतर्गत होने वाले कार्यों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं अथवा उसका मूल्यांकन करने का

प्रश्न सकारात्मक आर्थिक विश्लेषण क्या है

उत्तर सकारात्मक आर्थिक विश्लेषण के अंतर्गत हम यह अध्ययन करते हैं कि विभिन्न क्रिया विधियां किस प्रकार कार्य करते हैं

प्रश्न आदर्शक आर्थिक विश्लेषण क्या है

उत्तर आदर्श अब आर्थिक विश्लेषण में हम यह समझने का प्रयास करते हैं कि यह विधियां अनुकूल है भी या नहीं

प्रश्न परंपरागत रूप से अर्थशास्त्र की विषय वस्तु का अध्ययन किन शखाओं के अंतर्गत किया जाता रहा है

उत्तर व्यष्टि अर्थशास्त्र तथा समष्टि अर्थशास्त्र

प्रश्न समष्टि अर्थशास्त्र के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न बताइए

उत्तर अर्थव्यवस्था में कुल निर्गत का स्तर क्या है फुल निर्गत निर्धारण किस प्रकार किया जाता है कुल निर्गत में समय के साथ किस प्रकार वृद्धि होती रहती हैं क्या अर्थव्यवस्था के संसाधनों का पूर्ण रूप से उपयोग किया जा रहा है संसाधनों का पूर्ण रूप से उपयोग में होने के क्या कारण हैं कीमतों में वृद्धि क्यों होती है

प्रश्न विभिन्न बाजारों का अंतिम अर्थशास्त्र किस शाखा में किया जाता है

उत्तर व्यष्टि अर्थशास्त्र में प्रश्न अर्थव्यवस्था के कार्य निष्पादन की समग्र अथवा व्यक्तिगत उपायों के व्यवहार का अध्ययन अर्थशास्त्र की शाखा में किया जाता है उत्तर 88समष्टि अर्थशास्त्र मैं

प्रश्न व्यष्टि अर्थशास्त्र एवं समष्टि अर्थशास्त्र में अंतर बताइए

उत्तर Click Here

Upabhokta ke Vyavahaar ka Siddhaant उपभोक्ता के व्यवहार का सिद्धांत

समष्टि अर्थशास्त्र Chapter 1

HOME

NOTESINHINDI.ONLINE

LOAN

error: Content is protected !!