Class 10 Geography Ch1 Sansadhan evam Vikas संसाधन एवं विकास

Class 10 Geography Ch1 Sansadhan evam Vikas

Class 10 Geography Ch1 Sansadhan evam Vikas संसाधन एवं विकास

प्रश्न 1 संसाधन किसे कहते हैं ?

उत्तर : वह प्रत्येक वस्तु जो हमारी आवश्यकताओं को पूरा करने में प्रयुक्त की जा सकती है और जिसको बनाने के लिए प्रौद्योगिकी उपलब्ध है, जो आर्थिक रूप से संभाव्य और सांस्कृतिक रूप से मान्य हैं। संसाधन कहलाती है।

प्रश्न 2 संसाधन किसकी क्रियाओं का परिणाम है ?

उत्तर संसाधन मानवीय क्रियाओं का परिणाम है।

प्रश्न 3 संसाधनों का वर्गीकरण किन आधारों पर किया जा सकता है ?

उत्तर संसाधनों का वर्गीकरण उत्पत्ति के आधार पर, समाप्यता के आधार पर, स्वामित्व के आधार पर, विकास के स्तर के आधार पर आदि आधारों पर किया जा सकता है।

प्रश्न 4 उत्पत्ति के आधार पर संसाधनों को कैसे वर्गीकृत किया जाता है ?

उत्तर उत्पत्ति के आधार पर संसाधनों को जैव और अजैव में वर्गीकृत किया जाता है।

प्रश्न 5 समाप्यता के आधार पर संसाधनों को कैसे वर्गीकृत किया जाता है ?

उत्तर समाप्यता के आधार पर  संसाधनों को नवीकरणीय योग्य और अनवीकरणीय योग्य में वर्गीकृत किया जाता है।

प्रश्न 6 स्वामित्व के आधार पर संसाधनों को कैसे वर्गीकृत किया जाता है ?

उत्तर स्वामित्व के आधार पर संसाधनों को व्यक्तिगत, सामुदायिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय में वर्गीकृत किया जाता है। 

प्रश्न 7 विकास के स्तर के आधार पर संसाधनों को कैसे वर्गीकृत किया जाता है ?

उत्तर  विकास के स्तर के आधार पर संसाधनों को संभावित, विकसित भंडार और संचित कोष में वर्गीकृत किया जाता है।

प्रश्न 8 संसाधनों को मुख्यतः कितने भागों में वर्गीकृत किया जाता है ?

उत्तर संसाधनों को मुख्यतः प्राकृतिक संसाधन एवं मानवीय संसाधन में वर्गीकृत किया जाता है।

प्रश्न 9 अनवीकरणीय योग्य संसाधनों को कितने भागों में वर्गीकृत किया जाता है ?

उत्तर अनवीकरणीय योग्य संसाधनों को पुनः चक्रीय संसाधन, अचक्रीय संसाधन में वर्गीकृत किया जाता है।

प्रश्न 10 जैव संसाधनों को कितने भागों में वर्गीकृत किया जाता है ?

उत्तर जैव संसाधनों को दो भागों (i) प्राकृतिक वनस्पति एवं (ii) वन्य जीव में वर्गीकृत किया जाता है।

प्रश्न 11 जैव संसाधन किसे कहते हैं ?

उत्तर जिन संसाधनों की प्राप्ति जीवमंडल से होती है और इनमें जीवन व्याप्त होता है, जैव संसाधन कहलाते हैं। जैसे मनुष्य, वनस्पतिजात, प्राणीजात आदि।

प्रश्न 12 अजैव संसाधन किसे कहते हैं ?

उत्तर वे सारे संसाधन जो निर्जीव वस्तुओं से बने हैं, अजैव संसाधन कहलाते हैं। जैसे चट्टाने, धातुएं आदि।

प्रश्न 13 नवीकरण योग्य संसाधन किसे कहते हैं ?

उत्तर वे संसाधन जिन्हें भौतिक, रासायनिक या यांत्रिक प्रक्रियाओं द्वारा नवीकृत या पुनः उत्पन्न किया जा सकता है, उन्हें नवीकरण योग्य अथवा पुनः पूर्ति योग्य संसाधन कहां जाता है। जैसे पवन ऊर्जा, जल, वन्य जीवन इत्यादि।

प्रश्न 14 अनवीकरण योग्य संसाधन किसे कहते हैं ?

उत्तर वे संसाधन जिनका विकास एक लंबे भूवैज्ञानिक अंतराल में होता है, ये एक बार के प्रयोग के साथ ही खत्म हो जाते हैं, अनवीकरण योग्य संसाधन कहलाते हैं। जैसे कोयला, जीवाश्म ईंधन आदि।

प्रश्न 15 व्यक्तिगत संसाधन किसे कहते हैं ?

उत्तर वे संसाधन जो निजी व्यक्तियों के स्वामित्व में होते हैं, व्यक्तिगत संसाधन कहलाते हैं।

प्रश्न 16 सामुदायिक संसाधन किसे कहते हैं

उत्तर वे संसाधन जो समुदाय के सभी सदस्यों को उपलब्ध होते हैं, सामुदायिक स्वामित्व वाले संसाधन कहलाते हैं। जैसे शामिलात भूमि, सार्वजनिक पार्क आदि।

प्रश्न 17 राष्ट्रीय संसाधन किसे कहते हैं

उत्तर तकनीकी तौर पर देश में पाए जाने वाले सारे संसाधन राष्ट्रीय हैं, इन संसाधनों पर देश की सरकार का स्वामित्व होता है

प्रश्न 18 अंतर्राष्ट्रीय संसाधन किसे कहते हैं ?

उत्तर: तटरेखा से 200 समुद्री मील की दूरी से परे (अपवर्जक आर्थिक क्षेत्र) महासागरीय संसाधनों पर किसी देश का अधिकार नहीं होता है, यह संसाधन अंतर्राष्ट्रीय संसाधन कहलाते हैं।

प्रश्न 19 विकास के स्तर के आधार पर संसाधनों को कितने भागों में वर्गीकृत किया जाता है ?:

उत्तर: विकास के स्तर के आधार पर संसाधनों को निम्न प्रकार से वर्गीकृत किया जा सकता है :- 

संभावित संसाधन 

विकसित संसाधन 

भंडार 

संचित कोष

प्रश्न 20 संभावित संसाधन किसे कहते हैं ?

उत्तर: वे संसाधन जो किसी प्रदेश में विद्यमान होते हैं, परंतु इनका उपयोग नहीं किया गया है, संभावित संसाधन कहलाते हैं। उदाहरण पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा।

प्रश्न 21 विकसित संसाधन से आप क्या समझते हैं

उत्तर: वे संसाधन जिनका सर्वेक्षण किया जा चुका है और उनका उपयोग की गुणवत्ता और मात्रा निर्धारित हो चुकी है विकसित संसाधन कहलाते हैं।

प्रश्न 22 संसाधनों के भंडार से क्या तात्पर्य हैं ?

उत्तर: पर्यावरण में उपलब्ध वे पदार्थ जो मानव की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं परंतु उपयुक्त प्रौद्योगिकी के अभाव में उसकी पहुंच से बाहर है, भंडार कहलाते हैं। इनका प्रयोग करने के लिए हमारे पास उन्नत तकनीकी ज्ञान नहीं है।

प्रश्न 23 संसाधनों के संचित कोष से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर: यह संसाधन भंडार का ही हिस्सा है, जिन्हें उपलब्ध तकनीकी ज्ञान की सहायता से प्रयोग में लाया जा सकता है परंतु इनका उपयोग अभी आरंभ नहीं हुआ है, संचित कोष कहलाता है।

प्रश्न 24 संसाधनों का मानव जीवन में क्या महत्व है ?

उत्तर: संसाधन मनुष्य के जीवनयापन के लिए अति आवश्यक है। साथ ही साथ जीवन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए भी संसाधन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

प्रश्न 25 संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग उत्पन्न होने वाली मुख्य समस्याएं बताइए।

उत्तर: कुछ व्यक्तियों के लालच के कारण संसाधनों का ह्रास हो रहा है।

संसाधनों के असमान वितरण से समाज का अमीर और गरीब में विभाजन हो गया।

संसाधनों के अंधाधुंध शोषण से वैश्विक पारिस्थितिकी संकट पैदा हो गया।

प्रश्न 26 सतत पोषणीय विकास का क्या अर्थ है ?

उत्तर: सतत पोषणीय विकास का अर्थ है कि विकास पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए हो और वर्तमान विकास की प्रक्रिया भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकता की अवहेलना ना करें।

प्रश्न 27 रियो डी जेनेरो पृथ्वी सम्मेलन कब हुआ ?

उत्तर: रियो डी जेनेरो पृथ्वी सम्मेलन जून 1992 में हुआ।

प्रश्न 28 रियो डी जेनेरो पृथ्वी सम्मेलन कहाँ हुआ ?

उत्तर: ब्राजील के शहर ‘रियो डी जेनेरो’ में हुआ।

प्रश्न 29 रियो डी जेनेरो पृथ्वी सम्मेलन में कितने देशों ने भाग लिया ?

उत्तर : रियो डी जेनेरो पृथ्वी सम्मेलन में 100 से अधिक राष्ट्रों ने भाग लिया।

प्रश्न 30 रियो डी जेनेरो पृथ्वी सम्मेलन का आयोजन क्यों किया गया ?

उत्तर: इस सम्मेलन का आयोजन विश्व स्तर पर उभरते पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक विकास की समस्याओं का हल ढूंढने के लिए किया गया था।

प्रश्न 31 रियो डी जेनेरो पृथ्वी सम्मेलन में एकत्रित नेताओं ने किस घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किया ?

उत्तर: भूमंडलीय जलवायु परिवर्तन और जैविक विविधता पर एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किया।

प्रश्न 32 रियो सम्मेलन में किन सिद्धांतों पर सहमति जताई गई ?

उत्तर: रियो सम्मेलन में भूमंडलीय वन सिद्धांतों पर सहमति जताई गई।

प्रश्न 33 रियो सम्मेलन में किस एजेंडा को स्वीकृति प्रदान की गई ?

उत्तर: रियो सम्मेलन में सतत पोषणीय विकास के लिए एजेंडा-21 को स्वीकृति प्रदान की गई।

प्रश्न 34 एजेंडा-21 क्या है ?

उत्तर: एजेंडा-21 एक घोषणा है जिसे 1992 में ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरो में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण विकास सम्मेलन के तत्वाधान में राष्ट्राध्यक्षों द्वारा स्वीकृत किया गया था।

प्रश्न 35 एजेंडा-21 का उद्देश्य क्या है ?

उत्तर: इसका उद्देश्य भूमंडलीय सतत पर्यावरण विकास हासिल करना है।

प्रश्न 36 एजेंडा-21 का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

उत्तर: एजेंडा-21 का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रत्येक स्थानीय निकाय अपना स्थानीय एजेंडा-21 तैयार करें।

प्रश्न 37 UNCED का पूरा नाम बताइए।

उत्तर: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण विकास सम्मेलन 

प्रश्न 38 संसाधन नियोजन क्या है?

उत्तर संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए नियोजन एक सर्वमान्य रणनीति हैं।

प्रश्न 39 भारत के किन राज्यों में खनिजों और कोयले के प्रचुर भंडार हैं

उत्तर झारखंड मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ आदि प्रांतों में खनिजों और कोयले के प्रचुर भंडार हैं

प्रश्न 40 भारत के किस राज्य में पवन और सौर ऊर्जा संसाधनों की बहुतायत है, लेकिन जल संसाधनों की कमी है?

उत्तर: राजस्थान

प्रश्न 41 लद्दाख का मरुस्थल कैसा है ?

उत्तर: लद्दाख का मरुस्थल शीतमरुस्थल है।

प्रश्न 42 किन स्थानों पर संसाधन नियोजन की आवश्यकता है

उत्तर: राष्ट्रीय, प्रांतीय, प्रादेशिक और स्थानीय स्तर पर संतुलित संसाधन नियोजन की आवश्यकता है।

प्रश्न 43 संसाधन नियोजन कैसी प्रक्रिया है

उत्तर: संसाधन नियोजन एक जटिल प्रक्रिया है

प्रश्न 44 संसाधन नियोजन के कितने सोपान हैं नाम बताइए

उत्तर: संसाधन नियोजन के तीन सोपान है :- 

(1) देश के विभिन्न प्रदेशों में संसाधनों के पहचान कर उनकी तालिका बनाना 

(2) संसाधन विकास योजनाएं लागू करने के लिए उपयुक्त प्रौद्योगिकी, कौशल और संस्थागत नियोजन ढांचा तैयार करना।

(3) संसाधन विकास योजनाओं और राष्ट्रीय विकास योजना में समन्वय स्थापित करना।

प्रश्न 45 भारत में संसाधन नियोजन के उद्देश्य की पूर्ति के लिए कब से प्रयास प्रारंभ किए गए ?

उत्तर: भारत में संसाधन नियोजन के उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रथम पंचवर्षीय योजना से ही प्रयास किए गए।

प्रश्न 46 किसी क्षेत्र के विकास के लिए एक आवश्यक शर्त बताइए।

उत्तर: किसी क्षेत्र के विकास के लिए संसाधनों की उपलब्धता एक आवश्यक शर्त है।

प्रश्न 47 उपनिवेशन का इतिहास हमें क्या बताता है ?

उत्तर: उपनिवेशन का इतिहास हमें बताता है कि उपनिवेशों में संसाधन संपन्न प्रदेश विदेशी आक्रमणकारियों के लिए मुख्य आकर्षण रहे हैं।

प्रश्न 48 संसाधन किसी प्रदेश के विकास में कब योगदान दे सकते हैं ?

उत्तर: जब वहां उपयुक्त प्रौद्योगिकी विकास और संस्थागत परिवर्तन किए हैं।

प्रश्न 49 संसाधनों के विवेकहीन उपभोग और अति उपयोग के कारण कैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं ?

उत्तर: संसाधनों का विवेकहीन उपभोग और अति उपयोग के कारण कई सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरणीय समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

प्रश्न 50 गांधीजी ने संसाधनों के संरक्षण पर अपनी चिंता किन शब्दों में व्यक्त की ?

उत्तर: गांधीजी ने संसाधनों के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि “हमारे पास हर व्यक्ति की आवश्यकता पूर्ति के लिए बहुत कुछ है, लेकिन किसी के लालच की संतुष्टि के लिए नहीं। अर्थात हमारे पास पेट भरने के लिए बहुत है, लेकिन पेटी भरने के लिए नहीं।”

प्रश्न 51 गांधीजी के अनुसार विश्व स्तर पर संसाधन ह्रास के लिए कौन जिम्मेदार हैं ?

उत्तर: गांधीजी के अनुसार लालची और स्वार्थी व्यक्ति तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी की शोषणात्मक प्रवृत्ति जिम्मेदार हैं।

प्रश्न 52 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यवस्थित तरीके से संसाधन संरक्षण की वकालत किसने और कब की ? उत्तर: सन 1968 में क्लब ऑफ रोम ने।

प्रश्न 53 सोमेश्वर ने अपनी किस पुस्तक में गांधीजी के दर्शनों की पुनरावृति की ?

उत्तर: सन 1974 में अपनी पुस्तक स्मॉल इज ब्यूटीफुल में।

प्रश्न 54 सन 1987 में किस रिपोर्ट द्वारा वैश्विक स्तर पर संसाधन संरक्षण में मूलाधार योगदान किया गया ?

उत्तर: ब्रुन्ड्टलैंड आयोग रिपोर्ट द्वारा

प्रश्न 55  ब्रुन्ड्टलैंड आयोग रिपोर्ट ने किस प्रकार योगदान दिया ?

उत्तर: ब्रुन्ड्टलैंड आयोग रिपोर्ट ने सतत् पोषणीय विकास की संकल्पना प्रस्तुत की और संसाधन संरक्षण की वकालत की।

प्रश्न 56  ब्रुन्ड्टलैंड आयोग रिपोर्ट किस शीर्षक से पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुई ?

उत्तर: “हमारा सांझा भविष्य” नामक पुस्तक।

प्रश्न 57 भूमि कैसा संसाधन है ?

उत्तर: भूमि एक प्राकृतिक संसाधन है। भूमि एक सीमित संसाधन है।

प्रश्न 58 भारत में लगभग कितने प्रतिशत भू क्षेत्र मैदान हैं ?

उत्तर: लगभग 43% भू क्षेत्र।

प्रश्न 59 भारत में लगभग कितने प्रतिशत भू क्षेत्र पर्वत हैं ?

उत्तर: लगभग 30% भू क्षेत्र।

प्रश्न 60 देश के क्षेत्रफल का लगभग कितना प्रतिशत हिस्सा पठारी क्षेत्र हैं ?

उत्तर:लगभग 27% क्षेत्र।

प्रश्न 61 भू संसाधनों का उपयोग किन उद्देश्यों से किया जाता है ?

उत्तर: भू संसाधनों का उपयोग निम्नलिखित उद्देश्यों से किया जाता है –

(1) वन 

(2) कृषि के लिए अनुपलब्ध भूमि 

(3) परती भूमि के अतिरिक्त अन्य कृषि अयोग्य भूमि 

(4) परती भूमि 

(5) शुद्ध (निवल) बोए गए क्षेत्र

प्रश्न 62 कृषि के लिए अनुपलब्ध भूमि के प्रकार बताइए।

उत्तर: (1)बंजर और कृषि अयोग्य भूमि

(2) गैर कृषि प्रयोगों के लिए भूमि: जैसे इमारतें सड़क, उद्योग आदि।

प्रश्न 63 परती भूमि के अतिरिक्त अन्य कृषि अयोग्य भूमि के प्रकार बताइए

उत्तर: (1) स्थायी चारागाहें तथा अन्य गोचर भूमि

(2) विविध वृक्षों, वृक्ष फसलों तथा उपवनों के अधीन भूमि (जो शुद्ध बोए गये क्षेत्र में शामिल नहीं हैं)

(3) कृषि योग्य बंजर भूमि जहाँ पाँच से अधिक वर्षों से खेती नहीं की गई हो।

प्रश्न 64 परती भूमि के प्रकार बताइए सकल कृषि क्षेत्र किसे कहते हैं ?

उत्तर: (1) वर्तमान परती (जहाँ एक कृषि वर्ष या उससे कम समय से खेती नहीं हुई हो)

(2) पुरातन परती (जहाँ एक से पाँच कृषि वर्षों से खती नहीं हुई हो)

प्रश्न 65 सकल कृषित क्षेत्र (सकल बोया गया क्षेत्र) किसे कहते हैं ?

उत्तर: एक कृषि वर्ष में एक बार से अधिक बोये गये क्षेत्र को यदि शुद्ध बोये गये क्षेत्र में जोड़ दिया जाए तो उसे सकल कृषित क्षेत्र (सकल बोया गया क्षेत्र) कहते हैं।

प्रश्न 66 भू उपयोग को निर्धारित करने वाले तत्वों को कितने भागों में बांटा जाता है ?

उत्तर: भौतिक कारक और मानवीय कारक।

प्रश्न 67 भू उपयोग को निर्धारित करने वाले भौतिक कारक कौन-कौन से हैं ?

उत्तर: भू आकृति, जलवायु और मृदा के प्रकार।

प्रश्न 68 भू उपयोग को निर्धारित करने वाले मानवीय कारक कौन-कौन से हैं ?

उत्तर: जनसंख्या घनत्व, प्रौद्योगिकी क्षमता, संस्कृति और परंपराएं।

प्रश्न 69 भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर: 32.8 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न 70 भारत के कितने प्रतिशत क्षेत्र के भू-उपयोग आंकड़े उपलब्ध हैं ?

उत्तर: भारत के 93% क्षेत्र के भू-उपयोग आंकड़े उपलब्ध हैं।

प्रश्न 71 भारत के किन क्षेत्रों के भूमि उपयोग का सर्वेक्षण भी नहीं हुआ है

उत्तर: जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तान और चीन अधिकृत क्षेत्रों का।

प्रश्न 72 भारत में राष्ट्रीय वन नीति 1952 के अनुसार कितने प्रतिशत क्षेत्र में वन वांछित हैं ?

उत्तर: 33%

प्रश्न 73 

उत्तर:

प्रश्न 74

उत्तर:

प्रश्न 75

उत्तर:

प्रश्न 76

उत्तर:

प्रश्न 77

उत्तर:

प्रश्न 78

उत्तर:

प्रश्न 79

उत्तर:

प्रश्न 80

उत्तर:

error: Content is protected !!