कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 1: पादपों में पोषण

कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 1: पादपों में पोषण

कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 1: पादपों में पोषण



प्रश्न 1. जीवों को खाद्य की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर. भोजन हमारे शरीर की ऊर्जा की आवश्यकता को पूरा करता है इसीलिए जीवों को भोजन (खाद्य) की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 2. परजीवी एवं मृतजीवी में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर. परजीवी–जो जीव दूसरे जीवों से अपना भोजन और आश्रय पाते हैं, परजीवी कहलाते हैं; जैसे अमरबेल, फीताकृमि।

मृतजीवी-जो जीव अपना भोजन मृत व गले-सड़े कार्बनिक पदार्थों से ग्रहण करते हैं, मृतजीवी कहलाते हैं; जैसे मशरूम, कुकुरमुत्ता।

प्रश्न 3. आप पत्ती में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण कैसे करोगे?
उत्तर. पत्तीं में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण–गमले में लगे एक पौधे की चौड़ी पत्ती को काले कागज से इस प्रकार ढको कि पत्ती का आधा भाग कालें से ढक जाए और आधा भाग बिना ढका रह जाए। 3-4 दिन तक पौधे को धूप में रखा रहने दें।

अब काले कागज को हटाकर पत्ते के उस भाग पर भी आयोडीन घोल की बूंदें डालो जिस पर काला कागज लिपटा था तथा दूसरे भाग पर भी। हम देखते हैं कि जिस भाग पर काला कागज लिपटा था उस भाग के पत्ते का रंग नीला नहीं होता जबकि दूसरे भाग पर आयोडीन घोल से पत्ते का रंग नीला हो जाता है। इस प्रयोग से सिद्ध होता है कि काला कागज लिपटे पत्ती के भाग में प्रकाश संश्लेषण न होने से मंड नहीं बना जबकि शेष भाग में मंड बना। आयोडीन के घोल से मंड का रंग नीला या काला हो जाता है।

प्रश्न 4. हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रक्रम का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर. सभी हरे पादप प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम द्वारा खाद्य संश्लेषण करते हैं। पौधे द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में क्लोरोफिल की सहायता से कार्बन डाइऑक्साइड और पानी से भोजन बनाने की क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।



प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को निम्नलिखित समीकरण द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है

6CO2 + 12H2O → C6H12O6 + 6H2O+ 6O2

प्रकाश संश्लेषण सभी हरे पौधों में होता है और इस क्रिया के लिए निम्नलिखित वस्तुओं का होना आवश्यक हैं कार्बन डाइऑक्साइड, जल, सूर्य को प्रकाश, पर्णहरित (क्लोरोफिल), खनिज आदि । प्रकाश संश्लेषण के लिए उचित तापक्रम (25°C से 37°C तक) की आवश्यकता भी होती है।

प्रश्न 5. किसी प्रवाह चित्र की सहायता से दर्शाइए कि पादप भोजन के मूलभूत स्रोत है?
उत्तर.

 

 

प्रश्न 6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) क्योंकि हरे पादपं अपना खाद्य स्वयं बनाते हैं, इसलिए उन्हें …………………. कहते हैं।
(ख) पादपों द्वारा संश्लेषित खाद्य का भंडारण ……… …….. के रूप में किया जाता है।
(ग) प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम में जिस वर्णक द्वारा सौर ऊर्जा संग्रहित की जाती है, उसे ………….. कहते हैं।
(घ) प्रकाश संश्लेषण में पादप वायुमंडल से …………….. लेते हैं तथा …………….. का उत्पादन करते हैं।

उत्तर. (क) स्वपोषी, (ख) मंड, (ग) क्लोरोफिल, (घ) कार्बन डाइऑक्साइड, मंड (स्टार्च)।



प्रश्न 7. निम्नलिखित कथनों से संबद्ध पारिभाषिक शब्द बताइए
(क) पीत दुर्बल तने वाला परजीवी पादप 
(ख) एक पादप जिसमें स्वपोषण एवं विषमपोषण दोनों ही प्रणाली पाई जाती है
(ग) वे रंध्र, जिनके द्वारा पत्तियों में गैसों का आदान-प्रदान (विनिमय) होता है

उत्तर. (क) पीत दुर्बल तने वाला परजीवी पादप :- अमरबेल

(ख) एक पादप जिसमें स्वपोषण एवं विषमपोषण दोनों ही प्रणाली पाई जाती है :- सहजीवी

(ग) वे रंध्र, जिनके द्वारा पत्तियों में गैसों का आदान-प्रदान (विनिमय) होता है :- स्टोमेटा

प्रश्न 8. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के शब्दों से कीजिए।
कॉलम A कॉलम B
() क्लोरोफिल (i) जीवाणु
() नाइट्रोजन (ii) परपोषित
() अमरबेल (iii) घटपर्णी (पिचर पादप)
() जंतु (iv) पत्ती
() कीटभक्षी (v) परजीवी

 

उत्तर:-

कॉलम A कॉलम B
() क्लोरोफिल (iv) पत्ती
() नाइट्रोजन (i) जीवाणु
() अमरबेल (v) परजीवी
() जंतु (ii) परपोषित
() कीटभक्षी (iii) घटपर्णी (पिचर पादप)

 



प्रश्न 9. निम्नलिखित कथनों में से सत्य एवं असत्य कथनों का चयन कीजिए
(क) प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त होती है।

उत्तर:- असत्य

(ख) ऐसे पादप, जो अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं, मृतजीवी कहलाते हैं।

उत्तर:-  असत्य

(ग) प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं है।
उत्तर:- असत्य

(घ) प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण हो जाता है।

उत्तर:-  सत्य

प्रश्न 10. पादप के किस भाग द्वारा प्रकाश संश्लेषण हेतु वायु से कार्बन डाइऑक्साइड ली जाती है?
(क) मूल रोम
(ख) रंध्र
(ग) पर्णशिराएँ
(घ) बाह्यदल

उत्तर. (ख) रंध्र

प्रश्न. 11 वायुमंडल से मुख्यतः जिस भाग द्वारा पादप कार्बन डाइऑक्साइड प्राप्त करते हैं, वह है
(क) जड़
(ख) तना
(ग) पुष्प
(घ) पत्तियाँ



उत्तर. (घ) पत्तियाँ

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 2 प्राणियों में पोषण

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 3 रेशों से वस्त्र तक

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 4 ऊष्मा 

HOME

error: Content is protected !!