कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 3 रेशों से वस्त्र तक

कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 3 रेशों से वस्त्र तक

कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 3 रेशों से वस्त्र तक

Question 1 संभवतः आपने नर्सरी कक्षा में निम्नलिखित पंक्तियाँ पढ़ी होंगी

(क) “बा बा ब्लेक शीप हेव यू एनी वूल’ 

(ख) “मेरी हेड ए लिट्ल लैम्ब, हूज फ्लीस वास व्हाइट एस स्नो’ ऊपर लिखी पंक्तियों के आधार पर यह बताइए कि –

(i) ब्लेक शीप (काली भेड़) के किन भागों में ऊन होती है?

(ii) मेमने (लैम्ब) के सफेद रोमों का क्या तात्पर्य है?

Answer :- (i) ब्लेक शीप (काली भेड) की त्वचा पर उगे रेशों से ऊन प्राप्त होती थी।

(ii) मेमने (लैम्ब) की त्वचा के निकट तंतुरूपी मुलायम बालों को सफेद रोम कहते हैं।

 

Question 2 रेशम कीट (अ) कैटरपिलर, (ब) लार्वा है। सही विकल्प चुनिए।

(क) केवल (अ)

(ख) केवल (ब)

(ग) (अ) और (ब)

(घ) न ही (अ) और न (ब)

 

Answer :- (ग) (अ) और (ब)

 

Question 3 निम्नलिखित में से किससे ऊन प्राप्त नहीं होती?

(क) याक  (ख) ऊँट (ग) बकरी (घ) घने बालों वाला कुत्ता

Answer :-(घ) घने बालों वाला कुत्ता

 

Question 4 निम्नलिखित शब्दों का क्या अर्थ है?

(क) पालन (ख) ऊन कटाई (ग) रेशम कीट पालन

Answer :- (क) पालन- लाभ के कुछ विशेष जंतुओं का रख-रखाव करना, पालन कहलाता है; जैसे मधुमक्खियों को शहद व मोम के लिए पालना, मधुमक्खी पालन, पशुओं को दूध, माँस आदि के लिए पालना पशुपालन और इसी प्रकार मत्स्य पालन, मुर्गी पालन आदि।

(ख) ऊन कटाई- पशु के शरीर; जैसे भेड़, बकरी और याक के शरीर (त्वचा) से बालों को उतारना ही ऊन कटाई कहलाता है।

(ग) रेशम कीट पालन- रेशम प्राप्त करने के लिए रेशम के कीटों को पालना रेशम कीट पालना या सेरीकल्चर कहलाता है।

 

Question 5 ऊन के संसाधन के विभिन्न चरणों के क्रम में कुछ चरण नीचे दिए गए हैं। शेष चरणों को उनके सही क्रम में लिखिए।

ऊन कटाई, ………………., छंटाई ………… , ………….

Answer :- अभिमार्जन, रंगाई, धागा बनाना

 

Question 6 रेशम कीट के जीवनचक्र की उन दो अवस्थाओं के चित्र बनाइए जो प्रत्यक्ष रूप से रेशम के उत्पादन से संबंधित हैं।

Answer :- 

 

Question 7 निम्नलिखित में से कौन-से दो शब्द रेशम उत्पादन से संबंधित हैं? रेशम कीट पालन, पुष्प कृषि, शहतूत कृषि, मधुमक्खी पालन, वनवर्धन।

संकेत-(i) रेशम उत्पादन में शहतूत की पत्तियों की खेती और रेशम कीटों को पालना सम्मिलित हैं।

(ii) शहतूत का वैज्ञानिक नाम मोरस एल्बा है।

Answer :- (i) रेशम कीट पालन, (ii) शहतूत कृषि

 

Question 8 कॉलम A में दिए शब्दों को कॉलम B में दिए गए वाक्यों से मिलाइए:-

कॉलम A कॉलम B
() अभिमार्जन (i) रेशम फाइबर उत्पन्न करता है
() शहतूत की पत्तियाँ (ii) ऊन देने वाला जंतु
() याक (ii) रेशम कीट का भोजन
() कोकून (iv) रीलिंग
(v) काटी गई ऊन की सफाई

उत्तर:- 

कॉलम A कॉलम B
() अभिमार्जन (v) काटी गई ऊन की सफाई
() शहतूत की पत्तियाँ (iii) रेशम कीट का भोजन
() याक (ii) ऊन देने वाला जंतु
() कोकून (i) रेशम फाइबर उत्पन्न करता है।
(iv) रीलिंग

 

HOME

error: Content is protected !!