कक्षा 10 इतिहास अध्याय 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय
प्रश्न 1 1848 में राष्ट्रो की संधि का चित्रण किसने किया?
उत्तर 1848 में राष्ट्रो की संधि का चित्रण फ्रेडरिक साॅरयू ने किया।
प्रश्न 2 1848 मे फ्रेडरिक साॅरयू ने कितने चित्रों की एक श्रृंखला बनाई ?
उत्तर. 1848 मे फ्रेडरिक साॅरयू ने चार चित्रों की एक श्रृंखला बनाई।
प्रश्न 3. फ्रेडरिक साॅरयू के पहले चित्र में किसे दिखाया गया है?
उत्तर फ्रेडरिक साॅरयू के पहले चित्र में अमेरिका और यूरोप के लोगों को दिखाया गया है।
प्रश्न 4 फ्रांसीसी क्रांति के दौरान कलाकार स्वतंत्रता को किसका रूप प्रदान किया करते थे ?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति के दौरान कलाकार स्वतंत्रता को महिला का रूप प्रदान किया करते थे ।
5.फ्रेडरिक साॅरयू के चित्र में स्वतंत्रता की देवी को कैसे पहचान सकते हैं?
उतर फ्रेडरिक साॅरयू के चित्र में स्वतंत्रता की देवी को एक ऐसी महिला जिसके एक हाथ में ज्ञानोदय की मशाल तथा दूसरे हाथ में मनुष्य के अधिकारों का घोषणा पत्र है, के रूप में पहचान सकते हैं।
प्रश्न 6.प्रतिमा के सामने जमीन पर किसके अवशेष बिखरे हुए हैं?
उत्तर प्रतिमा के सामने जमीन पर निरंकुश संस्थाओं के ध्वस्त अवशेष बिखरे हुए हैं।
प्रश्न 7. यूटोपिया क्या है?
उत्तर यूटोपिया सॉरयू की कल्पनादर्श दुनिया है यह एक ऐसे समाज की कल्पना है जो इतना आदर्श है कि उसका साकार होना लगभग असंभव होता है।
प्रश्न 8.यूटोपिया में दुनिया के लोग अलग-अलग राष्ट्रों के समूह में बैठे हैं इनकी पहचान कैसे होती है?
उत्तर यूटोपिया में दुनिया के लोग अलग-अलग राष्ट्रों के समूह में बैठे हैं जिनकी पहचान उनके कपड़ों और राष्ट्रीय पोशाक से होती है।
प्रश्न 9. स्वतंत्रता की मूर्ति से आगे जुलूस का नेतृत्व कौन से देश कर रहे हैं?
उत्तर स्वतंत्रता की मूर्ति से आगे जुलूस का नेतृत्व संयुक्त राज्य अमेरिका और स्विट्जरलैंड कर रहे हैं।
प्रश्न 10. फ्रेडरिक साॅरयू के चित्र में फ्रांस को कैसे पहचाना जा सकता है?
उत्तर फ्रेडरिक साॅरयू के चित्र में फ्रांस को क्रांतिकारी तिरंगे से पहचाना जा सकता है।
प्रश्न 11. निरंकुशवाद क्या है?
उत्तर निरंकुशवाद ऐसी सरकार या शासन व्यवस्था है जिसकी सत्ता पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं होता है।
प्रश्न 12. यूटोपिया को कल्पनादर्श क्यों कहा गया है?
उत्तर यूटोपिया को कल्पनादर्श कहा गया है क्योंकि यह इतना आदर्श है कि उसका साकार होना लगभग असंभव होता है।
प्रश्न 13. फ्रेडरिक सारयू के चित्र में फ्रांस के पीछे कौनसा राष्ट्र है?
उत्तर फ्रेडरिक सारयू के चित्र में फ्रांस के पीछे जर्मनी राष्ट्र है।
प्रश्न 14. फ्रेडरिक सारयू के चित्र में जर्मनी के लोगों को कैसे पहचाना जा सकता है ?
उत्तर फ्रेडरिक सारयू के चित्र में जर्मनी के लोगो को कला, लाल ,सुनहरा झंडा थामें हुए पहचाना जा सकता है ।
प्रश्न 15 जर्मन लोगों द्वारा थामा गया झंडा किसकी अभिव्यक्ति है?
उत्तर- जर्मन लोगों द्वारा थामा गया झंडा 1848 की उदारवादी उम्मीदो की अभिव्यक्ति है।
प्रश्न 16 जर्मन लोगों द्वारा थामे गये झंडे किन उदारवादी उम्मीदों की चाह है ?
उत्तर जर्मन लोगों द्वारा थामे गये झंडे जर्मन भाषी रियासतों को एक प्रजातांत्रिक संविधान के अंतर्गत एक राष्ट्र-राज्य में गठित करने की चाह है।
प्रश्न 17 फ्रेडरिक सारयू के चित्र में जर्मनी के बाद कौनसे राष्ट्र है ?
उत्तर फ्रेडरिक सारयू के चित्र में जर्मनी लोगों के बाद ऑस्ट्रिया ,दो सिसिलियो की राजशाही, लाॅम्बार्डी ,पोलैंड, इंग्लैंड ,आयरलैंड,हंगरी और रूस के लोग है।
प्रश्न 18 फ्रेडरिक सारयू के चित्र के दृश्य में कौन अपनी नजरे जमाए हुए हैं?
उत्तर फ्रेडरिक सारयू के चित्र के दृश्य में ऊपर से ईसा मसीह ,संत और फरिश्ते अपनी नजरे जमाए हुए हैं।
प्रश्न 19 19वीं सदी के दौरान राष्ट्रवाद कैसी ताकत बनकर उभरा?
उत्तर 19वीं सदी में राष्ट्रवाद एक ऐसी ताकत बनकर उभरा जिसने यूरोप के राजनीतिक और मानसिक जगत में भारी परिवर्तन ला दिए।
प्रश्न 20 19वीं सदी के दौरान राष्ट्रवाद का यूरोप पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर 19वीं सदी के यूरोप में राष्ट्र-राज्य और राष्ट्रवाद अस्तित्व में आए।
प्रश्न 21 अर्न्स्ट रेनन कौन थे ?
उत्तर अर्न्स्ट रेनन एक फ्रांसीसी दार्शनिक थे ।
प्रश्न 22 अर्न्स्ट रेनन ने कब और कहां व्याख्यान दिया?
उत्तर अर्न्स्ट रेनन ने 1882 में साॅबाॅन विश्वविद्यालय मे व्याख्यान दिया जिसमें उन्होंने अपनी समझ को प्रस्तुत किया।
प्रश्न 23 अर्न्स्ट रेनन का व्याख्यान किस नाम से प्रकाशित हुआ ?
उत्तर अर्न्स्ट रेनन का व्याख्यान निबंध के रूप में प्रकाशित हुआ जिसका शीर्षक था- “राष्ट्र क्या है?”
प्रश्न 24 अर्न्स्ट रेनन मैं अपने निबंध में किसकी आलोचना की?
उत्तर अर्न्स्ट रेनन ने अपने निबंध में अन्य लोगों द्वारा प्रस्तावित विचार की आलोचना करते हुए कहा है कि राष्ट्र, सामान भाषा, नस्ल, धर्म या क्षेत्र से बनता है।
प्रश्न 25 अर्न्स्ट रेनन के अनुसार राष्ट्र क्या है?
उत्तर अर्न्स्ट रेनन के अनुसार राष्ट्र एक बड़ी और व्यापक एकता है, उसका अस्तित्व रोज होने वाला जनमत-संग्रह है।
प्रश्न 26 जनमत संग्रह क्या है ?
उत्तर जनमत संग्रह एक प्रत्यक्ष मतदान जिसके जरिए एक क्षेत्र के सभी लोगों से एक प्रस्ताव को स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए पूछा जाता है ।
प्रश्न 27 अर्न्स्ट रेनन के अनुसार यदि दुनिया में केवल एक कानून और उसका केवल एक मालिक हो तो क्या हो ?
उत्तर अर्न्स्ट रेनन के अनुसार यदि दुनिया में केवल एक कानून और उसका केवल एक मालिक हो तो स्वतंत्रता का लोप हो जाएगा।
फ्रांसीसी क्रांति और राष्ट्र का विचार
प्रश्न 28 राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति कब हुई?
उत्तर राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति 1789 में फ्रांसीसी क्रांति के साथ हुई।
प्रश्न 29 1789 में फ्रांस कैसा राज्य था?
उत्तर1789 मे फ्रांस एक ऐसा राज्य था जिसके संपूर्ण भू-भाग पर एक निरंकुश राजा का आधिपत्य था।
प्रश्न 30 फ्रांसीसी क्रांति से क्या राजनीतिक और संवैधानिक बदलाव हुए ?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति से प्रभुसत्ता राजतंत्र से निकलकर फ्रांसीसी नागरिकों के समूह में हस्तांतरित हो गई।
प्रश्न 31 फ्रांसीसी क्रांति ने क्या घोषणा की?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति ने घोषणा की कि अब लोगों द्वारा राष्ट्र का गठन होगा और वे ही उसकी नियति तय करेगें।
प्रश्न 32 फ्रांसीसी क्रांति के दौरान पितृभूमि और नागरिक जैसे विचारों ने किस पर बल दिया ?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति के दौरान पितृभूमि और नागरिक जैसे विचारों ने एक संयुक्त समुदाय के विचार पर बल दिया जिसे एक संविधान के अंतर्गत समान अधिकार प्राप्त थे।
प्रश्न 33 फ्रांसीसी राजध्वज की जगह किसने ली ?
उत्तर नया फ्रांसीसी झंडा – तिरंगा (the tricolour)चुना गया जिसने पहले के राजध्वज की जगह ले ली।
प्रश्न 34 फ्रांसीसी क्रांति के बाद इस्टेट जनरल का चुनाव किनके द्वारा किया जाने लगा?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति के बाद इस्टेट जनरल का चुनाव सक्रिय नागरिकों के समूह द्वारा किया जाने लगा और उसका नाम बदल कर नेशनल एसेंबली।
प्रश्न 35 फ्रांसीसी क्रांति के बाद इस्टेट जनरल का नाम बदलकर क्या रखा गया?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति के बाद इस्टेट जनरल का नाम बदलकर नेशनल एसेंबल कर दिया गया।
प्रश्न 36 फ्रांसीसी क्रांति के बाद पेरिस में कौन सी भाषा बोली और लिखी जाती थी?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति के बाद पेरिस में फ्रेंच भाषा बोली और लिखी जाती थी।
प्रश्न 37 फ्रांसीसी क्रांति में क्रांतिकारियों ने यूरोप के लोगों के लिए क्या घोषणा की?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति में क्रांतिकारियों ने यह भी घोषणा करी कि फ्रांसीसी राष्ट्र का यह भाग्य और लक् था कि वह यूरोप के लोगों को निरंकुश शासको से मुक्त कराए।
प्रश्न 38 फ्रांसीसी क्रांति की घटनाओं की खबरों से प्रेरित होकर यूरोप में किन क्लबों की स्थापना होने लगी?
उत्तर: फ्रांसीसी क्रांति की घटनाओं की खबरो से प्रेरित होकर यूरोप में जैकोबिन क्लबों की स्थापना होने लगी।
प्रश्न 39 फ्रांस में राजतंत्र की पुनर्स्थापना किसके द्वारा की गई?
उत्तर फ्रांस में राजतंत्र की पुनर्स्थापना नेपोलियन के द्वारा की गई।
प्रश्न 40 1804 की नागरिक संहिता को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर 1804 की नागरिक संहिता को आमतौर पर नेपोलियन की संहिता के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 41 किस नागरिक संहिता ने फ्रांस में जन्म पर आधारित विशेषाधिकार समाप्त कर दिए?
उत्तर 1804 की नागरिक संहिता ने फ्रांस में जन्म पर आधारित विशेषाधिकार समाप्त कर दिए।
प्रश्न 42 एंड्रियास रेबमान कौन था ?
उत्तर एंड्रियास रेबमान एक पत्रकार था जो मेज़ नामक शहर में रहता था। वह जर्मन जेकोबिन गुट का सदस्य था।
प्रश्न 43 एंड्रियास रेबमान ने क्या नारा दिया?
उत्तर एंड्रियास रेबमान ने “ लोगों को अपनी आजादी मुट्ठी में कर लेनी चाहिए।” नारा दिया।
प्रश्न 44 एंड्रियास रेबमान ने अपने पंचांग के मुख्य पृष्ठ पर किसका चित्र बनाया?
उत्तर रेबमान ने अपने पंचांग के मुख्य पृष्ठ पर बास्टिल के किले पर क्रांतिकारियों के आक्रमण को दर्शाया।
प्रश्न 45 बास्टील किलें को किसका प्रतीक माना गया था?
उत्तर बास्टिल किले को निरंकुश शासन का प्रतीक माना गया था।
प्रश्न 46 वियना कांग्रेस की स्थापना कब की गई ?
उत्तर वियना कांग्रेस की स्थापना 1815 में की गई।
प्रश्न 47 कार्लकैस्पर फ्रिट्ज़ कौन था ?
उत्तर कार्लकैस्पर फ्रिट्ज़ एक जर्मन चित्रकार था।
प्रश्न 48 स्वतंत्रता के वृक्षारोपण का चित्र किसने बनाया?
उत्तर स्वतंत्रता के वृक्षारोपण का चित्र कार्लकैस्पर फ्रिट्ज़ ने बनाया।
प्रश्न 49 कार्लकैस्पर फ्रिट्ज़ के चित्र का विषय क्या है?
उत्तर कार्लकैस्पर फ्रिट्ज़ द्वारा बनाए गए इस रंगीन चित्र का विषय फ्रेंच सेनाओ द्वारा ज्वेब्रकेन शहर पर कब्जा है।
प्रश्न 50 कार्लकैस्पर फ्रिट्ज़ ने फ्रांसीसी सैनिकों को किस रूप में प्रस्तुत किया?
उत्तर कार्लकैस्पर फ्रिट्ज़ ने फ्रांसीसी सैनिकों को अपनी नीली, सफेद और लाल पोशाकों से पहचाने जाने वाले फ्रांसीसी सैनिकों को दमनकारियों के रूप में प्रस्तुत किया है।
प्रश्न 51 स्वतंत्रता के वृक्ष पर किस भाषा में लिखा है?
उत्तर स्वतंत्रता की वृक्ष पर जर्मन भाषा में लिखा है।
प्रश्न 52 स्वतंत्रता के वृक्ष पर क्या लिखा है?
उत्तर स्वतंत्रता के वृक्ष पर लिखा है :“ हमसे आजादी और समानता ले लो – यह मानवता का आदर्श रूप है।”
प्रश्न 53 स्वतंत्रता के वृक्ष पर की गई लिखावट किस पर व्यंग्य है ?
उत्तर स्वतंत्रता के वृक्ष पर की गई लिखावट फ्रांसीसियो पर व्यंग्य है कि वे जिन इलाकों में जाते थे वहां राजतंत्र का विरोध कर मुक्तिदाता बन जाते थे।
प्रश्न 54 शुरुआत में यूरोप में फ्रांसीसी सेना का किस प्रकार स्वागत किया गया?
उत्तर शुरुआत में यूरोप में फ्रांसीसी सेना का स्वागत स्वतंत्रता का तोहफा देने वालों की तरह किया गया।
प्रश्न 55 लाइप्त्सिंग की लड़ाई में हार के बाद नेपोलियन का चित्रण किस रूप में किया गया ?
उत्तर लाइप्त्सिंग की लड़ाई में हार के बाद नेपोलियन को फ्रांस लौटते हुए डाकीए के रूप में उसका चित्रण किया गया है।
प्रश्न 56 नेपोलियन के झोले से गिरतीं हुई चिट्ठियों पर क्या लिखा था?
उत्तर नेपोलियन के झोले से गिरती हुई हर चिट्ठी पर उन भू-भागों के नाम लिखे हैं जिन्हें अब वह हार चुका है।
यूरोप में राष्ट्रवाद का निर्माण
प्रश्न 57 वर्तमान जर्मनी, इटली और स्विट्जरलैंड 18 वीं सदी में किनमें बंटे हुए थे ?
उत्तर वर्तमान जर्मनी,इटली और स्विट्जरलैंड 18 वीं सदी में राजशाहियों,डचियो और कैंटिनो में बैठे हुए थे।
प्रश्न 58 18 वीं सदी में पूर्वी और मध्य यूरोप किनके अधीन थे?
उत्तर 18वीं सादी में पूर्वी और मध्य यूरोप निरंकुश राजतंत्रो के अधीन थे।
प्रश्न 59 18वीं सदी में ऑस्ट्रिया-हंगरी प्रशासन करने वाला साम्राज्य कौन सा था?
उत्तर 18 वीं सदी में ऑस्ट्रिया- हंगरी पर शासन करने वाला साम्राज्य हैब्सबर्ग था।
प्रश्न 60 18 वीं सदी का हैब्सबर्ग साम्राज्य किन क्षेत्रों और जनसमूहों को जोड़कर बना था?
उत्तर हैब्सबर्ग साम्राज्य ऐल्प्स टिरोल ,ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड जैसे इलाकों के साथ-साथ बोहेमिया भी शामिल था।
प्रश्न 61 18वीं सदी में हंगरी में अधिकांश लोग कौनसी भाषा बोलते थे?
उत्तर 18 वीं सदी में हंगरी में अधिकांश लोग मैग्यार भाषा बोलते थे।
प्रश्न 62 18 वीं सदी में गालीसिया में कुलीन वर्ग कौन सी भाषा बोलता था?
उत्तर 18 वीं सदी में गालीसिया में कुलीन वर्ग पोलिश भाषा बोलता था।
प्रश्न 63 नेपोलियन का इटली पर हमला कब हुआ?
उत्तर नेपोलियन का इटली पर हमला 1797 में हुआ।
प्रश्न 64 वियना शांति संधि कब हुई?
उत्तर वियना शांति संधि 1814-1815 में हुई।
प्रश्न 65 यूनानी स्वतंत्रता संघर्ष कब प्रारंभ हुआ?
उत्तर यूनानी स्वतंत्रता संघर्ष 1821 मे प्रारंभ हुआ।
प्रश्न 66 फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत कब हुई?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत 1789 में हुई।
प्रश्न 67 फ्रांसीसी क्रांति के दौरान मध्य वर्ग की क्या मांग थी?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति के दौरान मध्य वर्ग ने संविधान और प्रतिनिध्यातमक सरकार के गठन की मांग की थी।
प्रश्न 68 फ्रांसीसी क्रांति के दौरान इतालवी, जर्मन, पोलिश, चेक आदि क्या मांग करते हैं?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति के दौरान इतालवी, जर्मन, पोलिश, चेक आदि राष्ट्र-राज्यों की मांग करते हैं।
प्रश्न 69 इटली के एकीकरण की अवधि बताइए?
उत्तर इटली के एकीकरण 1859-1870 के मध्य हुआ।
प्रश्न 70 जर्मनी के एकीकरण की अवधि बताइए?
उत्तर जर्मनी का एकीकरण 1866-1871 के मध्य हुआ।
प्रश्न 71 हैब्सबर्ग एवं ऑटोमन साम्राज्य में स्लाव राष्ट्रवाद कब मज़बूत हुआ?
उत्तर हैब्सबर्ग एवं ऑटोमन साम्राज्य में स्लाव राष्ट्रवाद 1905 मे मज़बूत हुआ।
कुलीन वर्ग और नया मध्यवर्ग
प्रश्न 72 यूरोप में राष्ट्रवाद के दौरान कौन सा वर्ग सामाजिक और राजनीतिक रूप से सबसे प्रभुत्वशाली था?
उत्तर यूरोप में राष्ट्रवाद के दौरान कुलीन वर्ग सामाजिक और राजनीतिक रूप से सबसे प्रभुत्वशाली था।
प्रश्न 73 18 वीं सदी में पश्चिमी यूरोप में खेती कौन करते थे?
उत्तर 18वीं साड़ी में पश्चिमी यूरोप में ज्यादातर जमीन पर किराएदार और छोटे काश्तकार खेती करते थे।
प्रश्न 74 18 वीं सदी में पूर्वी और मध्य यूरोप में खेती कौन करते थे?
उत्तर18 वीं सदी में पूर्वी और मध्य यूरोप में भूदास खेती करते थे।
प्रश्न 75 18वीं सदी में यूरोप में औद्योगिक उत्पादन और व्यापार में वृद्धि से किसका उदय हुआ?
उत्तर 18 वीं सदी मे यूरोप में औद्योगिक उत्पादन और व्यापार में वृद्धि से शहरों का विकास और वाणिज्यिक वर्गों का उदय हुआ।
प्रश्न 76 18वीं सादी में यूरोप में वाणिज्य वर्गों का अस्तित्व किस पर टिका हुआ था?
उत्तर 18 वीं सदी में वाणिज्य वर्गों का अस्तित्व बाजार के लिए उत्पादन पर टिका हुआ था।
प्रश्न 77 कुलीन विशेषाधिकारों के समाप्ति के बाद किन वर्गों के बीच राष्ट्रीय एकता के विचार लोकप्रिय हुए?
उत्तर कुलीन विशेषाधिकारों के समाप्ति के बाद शिक्षित और उदारवादी मध्य वर्गों के बीच ही राष्ट्रीय एकता के विचार लोकप्रिय हुए।
2.2 उदारवादी राष्ट्रवाद के क्या मायने थे ?
प्रश्न 78 19वीं सदी के शुरुआती दशकों में यूरोप में राष्ट्र एकता से संबंधित विचार किस जुड़े थे?
उत्तर यूरोप में 19वीं सदी के शुरुआती दशकों में राष्ट्रीय एकता से संबंधित विचार उदारवाद के करीब से जुड़े थे।
प्रश्न 79 उदारवाद शब्द किस शब्द से जुड़ा है?
उत्तर उदारवाद यानी (liberalism) शब्द लातिन भाषा के मूल (liber) पर आधारित है जिसका अर्थ है ‘आजाद’।
प्रश्न 80 लातिन भाषा के मूल लीवर शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर लातिन भाषा के मूल लीवर शब्द का अर्थ है ‘आजाद’।
प्रश्न 81 नए मध्य वर्ग के लिए उदारवाद शब्द का क्या मतलब था?
उत्तर नए मध्यम वर्ग के लिए उदारवाद का मतलब था व्यक्ति के लिए आजादी और कानून के समक्ष सबकी बराबरी।
प्रश्न 82 राजनीतिक रूप से उदारवाद कैसी सरकार पर जोर देता था?
उत्तर राजनीतिक रूप से उदारवाद एक ऐसी सरकार पर जो देता था जो सहमति से बनी हो।
प्रश्न 83 फ्रांसीसी क्रांति के बाद से उदारवाद किसका पक्षधर था?
उत्तर फ्रांसीसी क्रांति के बाद से उदारवाद निरंकुश शासन और पादरीवर्ग के विशेषाधिकारों की समाप्ति, संविधान तथा संसदीय प्रतिनिधि सरकार का पक्षधर था।
प्रश्न 84 उदारवादी प्रजातंत्र का पहला राजनीतिक प्रयोग कौन था?
उत्तर उदारवादी प्रजातंत्र का पहला राजनीतिक प्रयोग क्रांतिकारी फ्रांस था।
प्रश्न 85 किसके द्वारा यूरोप में मताधिकार को पुनः सीमित किया गया?
उत्तर नेपोलियन के द्वारा यूरोप में मताधिकार को पुन: सीमित किया गया।
प्रश्न 86 नेपोलियन की संहिता में महिलाओं के लिए क्या प्रावधान किए गए ?
उत्तर नेपोलियन की संहिता में महिलाओं को अवर्स्यक दर्जा देते हुए उन्हें पिताओं और पतियों के अधीन कर दिया गया।
प्रश्न 87 आर्थिक क्षेत्र में उदारवाद क्या था?
उत्तर आर्थिक क्षेत्र में ,उदारवाद, बंजारों की मुक्ति और चीजों तथा पूंजी के अवगमन पर राज्य द्वारा लगाए गए नियंत्रणों को खत्म करने की पक्ष में था।
प्रश्न 88 नेपोलियन के समय में राज्यों का एक महासंघ कैसे बना?
उत्तर नेपोलियन के प्रशासनिक कदमों से छोटे प्रदेशों से 39 राज्यों का एक महासंघ बना।
प्रश्न 89 1833 में हैम्बर्ग से न्यूरेम्बर्ग जाने में व्यापारी को कितने सीमा शुल्क नाकों से गुजरना पड़ता था?
उत्तर 1833 में हैम्बर्ग से न्यूरेम्बर्ग जा कर अपना माल बेचने वाले एक व्यापारी को ग्यारह सीमाशुल्क नाकों से गुज़रना पड़ता था।
प्रश्न 90 सीमाशुल्क नाकों पर लगभग कितना प्रतिशत सीमाशुल्क देना पड़ता था?
उत्तर सीमा शुक्ला नको पर लगभग 5% सीमा शुल्क देना पड़ता था।
प्रश्न 91 18 वीं सदी में यूरोप में मापन की क्या व्यवस्था थी?
उत्तर 18 वीं सदी मे यूरोप मे मापन की व्यवस्था ऐले (elle) था।
प्रश्न 92 नया वाणिज्य वर्ग किन परिस्थितियों को आर्थिक विनिमय और विकास में बाधक मानता था?
उत्तर नया वाणिज्य वर्ग पृथक-पृथक मापन पद्धतियों को को आर्थिक विनिमय और विकास में बाधक मानता था।
प्रश्न 93 प्रशा की पहल पर किस संघ की स्थापना की गई?
उत्तर प्रशा की पहल पर एक शुल्क संघ जॉलवेराइन(Zollverein) की स्थापना की गई ।
96 नेपोलियन की हार के बाद यूरोपीय सरकारी किस भावना से प्रेरित थी?
उत्तर नेपोलियन की हार के बाद यूरोपीय सरकारे रूढ़िवाद की भावना से प्रेरित थी।
प्रश्न 97 किसने और कब मिलकर नेपोलियन को हराया था
उत्तर 1815 मे ब्रिटेन, रुस, प्रशा और ऑस्ट्रिया जैसे यूरोपीय शक्तियों जिन्होनें मिलकर नेपोलियन को हराया था।
प्रश्न 98 यूरोप को हराने वाली शक्तियों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन कहां हुआ?
उत्तर यूरोप को हराने वाली शक्तियों का प्रतिनिधियो का सम्मेलन वियना में हुआ।
प्रश्न 99 वियना संधि के लिए हुए सम्मेलन की मेजबानी किसने की?
उत्तर वियना संधि के लिए हुए सम्मेलन की मेजबानी ऑस्ट्रिया के चांसलर ड्यूक मैटरनिख ने की।
प्रश्न 100 वियना संधि का उद्देश्य क्या था?
उत्तर वियना संधि का उद्देश्य नेपोलियाई युद्धो के दौरान हुए बदलावों को खत्म करना था।
प्रश्न 101 वियना संधि के बाद किस वंश को सत्ता में बहाल किया गया?
उत्तर वियना संधि के बाद बूर्बो वंश को सत्ता में बहाल किया गया।
प्रश्न 102 वियना संधि के बाद फ्रांस की सीमाओं के विस्तार को रोकने के लिए क्या किया गया?
उत्तर वियना संधि के बाद फ्रांस की सीमाओं के विस्तार को रोकने के लिए सीमाओं पर कई राज्य कायम किए गए।
प्रश्न 103 फ्रांस के उत्तर में किस राज्यों को स्थापित किया गया?
उत्तर फ्रांस के उत्तर में नीदरलैंड का राज्य स्थापित किया गया।
प्रश्न 104 वियना संधि में रूस को क्या दिया गया?
उत्तर वियना संधि में रूस को पोलैंड का एक हिस्सा दिया गया।
प्रश्न105 वियना संधि में प्रशा को क्या दिया गया?
उत्तर वियना संधि में प्रशा को सैक्सनीका एक हिस्सा प्रदान किया गया।
प्रश्न106 1815 में स्थापित रूढ़िवादी शासन व्यवस्थाएं कैसी थी?
उत्तर1815 में स्थापित रूढ़िवादी शासन व्यवस्थाएं निरंकुश थी।
प्रश्न107 1815 में स्थापित रूढ़िवादी शासन व्यवस्थाओं ने किन गतिविधियों को दबाना चाहा?
उत्तर 1815 में स्थापित रूढ़िवादी शासन व्यवस्थाओं ने उन गतिविधियों को दबाना चाहा जो निरंकुश सरकार की वैधता पर सवाल उठाती थी।
प्रश्न 108 नयी रूढ़िवादी व्यवस्था के आलोचक उदारवादी राष्ट्रवादियों द्वारा उठाया गया एक मुख्य मुद्दा क्या था?
उत्तर नयी रूढ़िवादी व्यवस्था के आलोचक उदारवादी राष्ट्रवादियों द्वारा उठाया गया एक मुख्य मुद्दा प्रेस की आजादी था।
प्रश्न 109 चिंतकों का क्लब क्या है?
उत्तर 1820 के आसपास बनाया गया एक अनाम व्यंग्य चित्र ।
प्रश्न110 Muzzle क्या है ?
उत्तर Muzzle, क्लब के सदस्यों के लिए मुंह बंद रखने वाले मोहरे।
2.4 क्रांतिकारी
प्रश्न 111 यूरोप में 1815 के बाद अनेक उदारवादी राष्ट्रवादी भूमिगत क्यों हो गए?
उत्तर 1815 के बाद के वर्षो में दमन के भय ने अनेक उदारवादी राष्ट्रवादियों को भूमिगत कर दिया।
प्रश्न112 यूरोप में 1815 के समय क्रांतिकारी होने का क्या मतलब था?
उत्तर यूरोप में 1815 की क्रांति होने का मतलब उन राजतंत्रीय व्यवस्थाओं का विरोध करने से था जो बियना कांग्रेस के बाद स्थापित की गई थी।
प्रश्न113 ज्युसेपी मेत्सिनी कौन था ?
उत्तर जिसे भी ज्युसेपी मेत्सिनी इटली का क्रांतिकारी था।
प्रश्न 114 ज्युसेपी मेत्सिनी का जन्म कब और कहां हुआ?
उत्तर ज्युसेपी मेत्सिनी का जन्म 1807 में जेनोआ में हुआ था।
प्रश्न 115 ज्युसेपी मेत्सिनी किस संगठन का सदस्य बना?
उत्तर ज्युसेपी मेत्सिनी कार्बोनारी के संगठन का सदस्य।
प्रश्न116 ज्युसेपी मेत्सिनी को कब और क्यों बहिष्कृत किया कर दिया गया?
उत्तर ज्युसेपी मेत्सिनी 24 साल की युवावस्था में लिगुरिया में क्रांति करने के लिए बहिष्कृत कर दिया गया ।
प्रश्न117 ज्युसेपी मेत्सिनी ने किन भूमिगत संगठनों की स्थापना की?
उत्तर ज्युसेपी मेत्सिनी ने यंग इटली और यंग यूरोप की स्थापना की।
प्रश्न118 यंग इटली और यंग यूरोप क्या है?
उत्तर यंग इटली और यंग यूरोप ज्युसेपी मेत्सिनी द्वारा स्थापित किए गए तो भूमिगत संगठन है।
प्रश्न119 “राष्ट्र ही मनुष्यों की प्राकृतिक इकाई है।” यह विश्वास किसका था?
उत्तर “राष्ट्रीय मनुष्य की प्रकृति इकाई है” यह विश्वास ज्युसेपी मेत्सिनी का था।
प्रश्न120 मैटरनिख ने ज्युसेपी मेत्सिनी को क्या कहा ?
उत्तर मैटरनिख ने ज्युसेपी मेत्सिनी के बारे कहा – “ हमारी सामाजिक व्यवस्था का सबसे खतरनाक दुश्मन” ।
3 क्रांतिकारियों का युग 1830-1848
प्रश्न 121 फ्रांस में प्रथम विद्रोह कब हुआ ?
उत्तर फ्रांस में प्रथम विद्रोह ,जुलाई 1830 में हुआ।
प्रश्न 122 फ्रांस में 1815 के बाद हुई रूढ़िवादी प्रतिक्रिया के दौरान सत्ता में किसे बहाल किया गया?
उत्तर फ्रांस में 1815 के बाद हुई रूढ़िवादी प्रतिक्रिया के दौरान सत्ता में बूर्बों राजा को बहाल किया गया।
प्रश्न 123 बूर्बो राजा को हटाकर उदारवादी क्रांतिकारियों द्वारा किसकी स्थापना की गई?
उत्तर बूर्बो राजा को हटाकर उदारवादी क्रांतिकारियों द्वारा संवैधानिक राजतंत्र (लुई फिलिप) कि स्थापना की गई।
प्रश्न 124 लुई फिलिप कौन था?
उत्तर लुई फिलिप संवैधानिक राजतंत्र का अध्यक्ष था।।
प्रश्न 125 “जब फ्रांस छींकता है तो बाकी यूरोप को सर्दी – जुकाम हो जाता है” – किसने कहा?
उत्तर “जब फ्रांस छींकता है तो बाकी यूरोप को सर्दी – जुकाम हो जाता है” यह मैटरनिख ने कहा।
प्रश्न 126 ब्रसेल्स में विद्रोह क्यों भडका ?
उत्तर जुलाई क्रांति से ब्रसेल्स में विद्रोह भड़का।
प्रश्न 127 ब्रसेल्स में विद्रोह के फलस्वरूप क्या हुआ?
उत्तर ब्रसेल्स में विद्रोह के फलस्वरूप युनाइटेड किंगडम ऑफ द नीदरलैंड्स से अलग हो गया।
प्रश्न 128 किस घटना ने पूरे यूरोप के शिक्षित अभिजात वर्ग में राष्ट्रीय भावनाओं का संचार किया?
उत्तर एक घटना ने पूरे यूरोप के शिक्षित अभिजात वर्ग में राष्ट्रीय भावनाओं का संचार किया, वह थी, यूनान का स्वतंत्रता संग्राम।
प्रश्न 129 पंद्रहरी सदी से यूनान किसका हिस्सा था ?
उत्तर पंद्रहरी सदी से यूनान ऑटोमन साम्राज्य का हिस्सा था।
प्रश्न 130 यूनानियों का आजादी के लिए संघर्ष कब आरंभ हुआ?
उत्तर यूनानियों का आजादी के लिए संघर्ष 1821 मे आरंभ हुआ।
प्रश्न131कवियों व कलाकारों ने यूनान की प्रशंसा किस प्रकार की?
उत्तर कवियों व कलाकारों ने यूनान की प्रशंसा यूनान को यूरोपीय सभ्यता का पालना बता कर की।
प्रश्न132 किस अंग्रेज कवि ने धन इकट्ठा किया और स्वयं युद्ध भी लड़ा?
उत्तर लौर्ड बायरन अंग्रेज कवि ने धन इकट्ठा किया और स्वयं युद्ध भी लड़ा।
प्रश्न133 किस संधि ने यूनान को एक स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता दी?
उत्तर कुस्तुनतुनिया संधि ने यूनान को एक स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता दी।
प्रश्न134 कुस्तुनतुनिया की संधि कब हुई ?
उत्तर कुस्तुनतुनिया की संधि 1832 मे हुई।
3.1रूमानी कल्पना और राष्ट्रीय भावना
प्रश्न135 राष्ट्र के विचार के निर्माण मे अहम भूमिका किसने निभायी?
उत्तर राष्ट्र के विचार के निर्माण मे अहम भूमिका संस्कृति ने निभायी।
प्रश्न136 रूमानीवाद क्या था?
उत्तर उत्तर रूमानीवाद एक ऐसा सांस्कृतिक आंदोलन था जो एक खास तरह की राष्ट्रीय भावना का विकास करना चाहता था।
प्रश्न137 यूजीन देलाक्रोआ कौन था?
उत्तर यूजीन देलाक्रोआ एक फ्रांसीसी चित्रकार थे।
प्रश्न138 “द मसैकर ऐट किऑस”किसने और कब बनाया।
उत्तर “द मसैकर ऐट किऑस” यूजीन देलाक्रोआ ने 1824 मे बनाया।
प्रश्न139 योहान गाटफीड कौन थे ?
उत्तर योहान गाटफीड एक जर्मन दार्शनिक थे।
प्रश्न140
उत्तर
प्रश्न141 कैरोल कुर्पिंस्की कौन था ?
उत्तर कैरोल कुपिस्की ने राष्ट्रीय संघर्ष का अपने आपेरा और संगीत से गुणगान किया और पोलेनेस और माजुरका जैसे लोकनृत्यौ को राष्ट्रीय प्रतीको में बदल दिया।
प्रश्न142 किस भाषा को रूसी भाषा के विरूद सघर्ष के प्रतीक के रुप मे देखा जाने लगा?
उत्तर पोलिश भाषा को रूसी भाषा के विरूद सघर्ष के प्रतीक के रुप मे देखा जाने लगा।
प्रश्न143 33 खण्डो में जमन भाषा का शब्दकोश किसने प्रकाशित किया?
उत्तर 33 खण्डो में जमन भाषा का शब्दकोश ग्रिम्स फेयरीटेल्स प्रकाशित किया
प्रश्न144 ग्रिमस फेयरीटेल्स क्या है?
उत्तर ग्रिमस फेयरीटेल्स एक जाना माना नाम है।
प्रश्न145 सिलेसिया में बुनकरो कब और किसके विरुद विद्रोह को किया?
उत्तर सिलेसिया में बुनकरो ने 1845 में बुनकरों ने उन ठेकेदारो के खिलाफ विद्रोह कर दिया था
प्रश्न146 किस पत्रकार ने सिलेसिया को एक गांव की घटनाएं लिखी?
उत्तर विलियम वोल्फ ने सिलेसिया को एक गांव की घटनाएं लिखी।
प्रश्न147 जर्मन के राजनीतिक संगठनो किस शहर मे मिलकर एक सव-जर्मन नेशनल असेंबली के पक्ष में मतदान का फैसला किया?
उत्तर जर्मन के राजनीतिक संगठनो ने फ्रैंकफर्ट शहर मे मिलकर एक सव-जर्मन नेशनल असेंबली के पक्ष में मतदान का फैसला किया।
प्रश्न148 18 मई 1848 को कितने निर्वाचित प्रतिनिधियों ने फ्रेंकफर्ट संसद में अपना स्थान ग्रहण किया।
उत्तर 18 मई 1848 को,831निवाचित प्रतिनिधियों ने एक सजे-धजे जुलूस में जा कर फ्रेंकफर्ट संसद में अपने स्थान ग्रहण किया।
प्रश्न149 फ्रेंकफर्ट संसद कहां आयोजित हुई?
उत्तर फ्रेंकफर्ट संसद सेंट पॉल चर्च मे आयोजित हुई
प्रश्न150 फ्रेंकफर्ट संसद के प्रतिनिधियों ने किस राजा को ताज पहनने की पेशकश की जिसने उसे अस्वीकार कर दिया
उत्तर फ्रेंकफर्ट संसद के प्रतिनिधियों ने प्रेशा के राजा फ्रेडरीख विल्हेम चतुर्थ को ताज पहनने की पेशकश की जिसने उसे अस्वीकार कर दिया
प्रश्न151 नारीवाद किसे कहते हैं?
उत्तर स्त्री-पुरुष की सामाजिक,आर्थिक एवं राजनीतिक की समानता की सोच के आधार पर महिलाओं के और हितों का बोध
प्रश्न152 कार्ल वेल्कर कौन थे?
उत्तर उदारवादी राजनीतिज्ञ एवं फ्रैंकफर्ट संसद के एक निर्वाचित सदस्य
प्रश्न153 सेंट पॉल चर्च में आयोजित फ्रैंकफर्ट संसद की सभा में महिलाएं किस हैसियत से शामिल हुई?
उत्तर सेंट पॉल चर्च में आयोजित फ्रैंकफर्ट संसद की सभा में महिलाएं प्रेक्षकों की हैसियत से शामिल हुई।
प्रश्न154 हैब्सबर्ग शासकों द्वारा हंगरी के लोगों को ज्यादा स्वायत्तता प्रदान करने का क्या परिणाम हुआ
उत्तर हैब्सबर्ग शासको ने हंगरी के लोगों को ज्यादा स्वायत्तता प्रदान की हालाँकि इससे निरंकुश मैग्यारो के प्रभुत्व का रास्ता ही साफ़ हुआ।
प्रश्न155 विचारधारा शब्द का क्या अर्थ है
उत्तर एक खास प्रकार की सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टि को इंगित करने वाले विचारों का समूह।
4 जर्मनी और इटली का निर्माण
प्रश्न156 यूरोप पर राजनीतिक प्रभुत्व हासिल करने के लिए रूढ़िवादियों ने अक्सर किसका इस्तेमाल किया
उत्तर यूरोप पर राजनीतिक प्रभुत्व हासिल करने के लिए रूढ़िवादीयो ने अक्सर राष्ट्रवादी भावनाओं का इस्तेमाल किया।
प्रश्न 157 जंकर्स (Junkers) कौन थे?
उत्तर भूस्वामी।
प्रश्न158 यूरोप में राष्ट्र निर्माण की उदारवादी पहल को किसने दबा दिया
उत्तर राजशाही और फौज की ताकत ने मिलकर
प्रश्न159 प्रशा में राष्ट्रीय एकीकरण के आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर प्रशा में राष्ट्रीय एकीकरण के आंदोलन का नेतृत्व ऑटो वोन बिस्मार्क ने किया।
प्रश्न160 राष्ट्रीय एकीकरण की प्रक्रिया का जनक किसे माना जाता है
उत्तर राष्ट्रीय एकीकरण की प्रक्रिया का जनक ऑटो वॉन बिस्मार्क को माना जाता है।
प्रश्न 161 उत्तराष्ट्रीयन प्रशा में राष्ट्रीय एकीकरण की प्रक्रिया कितने वर्षों में पूरी हुई?
उत्तर उत्तराष्ट्रीयन प्रशा में राष्ट्रीय एकीकरण की प्रक्रिया सात वर्षों में पूरी हुई।
प्रश्न162 जनवरी 1871 में किसे जर्मनी का सम्राट घोषित किया गया?
उत्तर जनवरी 1871 में काइज़र विलियम प्रथम को जर्मनी का सम्राट घोषित किया गया।
प्रश्न163 नए जर्मन राज्य की घोषणा कब और कहां हुई?
उत्तर 18 जनवरी 1871 की सुबह वर्साय के महल के शीशमहल (हॉल ऑफ मिरर्स)में हुई।
प्रश्न164 जर्मनी में राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया क्या दर्शाता था?
उत्तर जर्मनी में राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया ने प्रशा राज्य की शक्ति के प्रभुत्व को दर्शाता था।
प्रश्न165 इटली निर्माण से पहले किस रूप में था?
उत्तर अनेक वंशानुगत राज्यों तथा बहु-राष्ट्रीय हेब्सबर्ग साम्राज्य में बिखरा हुआ था।
प्रश्न166 वर्साय के हॉल ऑफ मिरर्स में जर्मन साम्राज्य की घोषणा का चित्र किसने बनाया?
उत्तर वर्साय के हॉल ऑफ मिरर्स में जर्मन साम्राज्य की घोषणा का चित्र आन्ताॅन वाॅन वर्नर ने बनाया।
प्रश्न167 आन्ताॅन वाॅन वार्नर ने अपनी कृति कब और किसे भेंट की ?
उत्तर आन्ताॅन वाॅन वार्नर ने अपनी कृति 1885 में बिस्मार्क के 70वें जन्मदिन पर उन्हें भेंट की।
प्रश्न168 19वीं सदी के मध्य में इटली कितने राज्यों में बंटा हुआ था
उत्तर 19वीं सदी के मध्य में इटली सात राज्यों में बँटा हुआ था।
प्रश्न इटली के किस राज्य में इतालवी राजघराने का शासन था ?
उत्तर इटली के सार्डिनिया पीडमॉण्टश्रराज्य में इतालवी राजघराने का शासन था ।
प्रश्न169 1830 के दशक में किसने एकीकृत इतालवी गणराज्य के लिए कार्यक्रम प्रस्तुत करने की कोशिश की?
उत्तर 1830 के दशक में ज्युसेपे मेत्सिनी ने एकीकृत इतालवी गणराज्य के लिए कार्यक्रम प्रस्तुत करने की कोशिश की।
प्रश्न170 यंग इटली नामक गुप्त संगठन किसने बनाया?
उत्तर यंग इटली नामक गुप्त संगठन ज्यूसेपे मेत्सिनी ने बनाया।
प्रश्न171 क्रांतिकारी विद्रोह के बाद युद्ध के जरिए इतालवी राज्यों को जोड़ने की जिम्मेदारी किस पर आ गई
उत्तर क्रांतिकारी विद्रोह के बाद युद्ध के जरिए इतालवी राज्यों को जोड़ने की जिम्मेदारी विक्टर इमेनुएल द्वितीयपर आ गई।
प्रश्न172 कावूर कौन था
उत्तर कावूर इटली के प्रदेशों को एकीकृत करने वाले आंदोलन का नेतृत्व करने वाला मंत्री प्रमुख था।
प्रश्न173 फ्रांस से सार्डिनिया-पीडमाण्ट की एक चतुर कूटनीतिक संधि के पीछे किसका हाथ था?
उत्तर फ्रांस से सार्डिनिया-पीडमाण्ट की एक चतुर कूटनीतिक संधि के पीछे कावूरका हाथ था।
प्रश्न174 1859 में ऑस्ट्रियाई बलों को हराने में कौन कामयाब हुआ?
उत्तर 1859 में, सार्डिनिया-पीडमोंट ने फ्रांस के साथ मिलकर ऑस्ट्रियाई बलों को हराया। इस युद्ध को इटली के एकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।
प्रश्न175 1861 में किसे इटली का राजा घोषित किया गया?
उत्तर 1861मे इमेनुएल द्वितीय को एकीकृत इटली का राजा घोषित किया गया ।
प्रश्न 176दक्षिणी इटली के आम किसान किसे विक्टर इमेनुएल की पत्नी मानते थे?
उत्तर दक्षिणी इटली के आम किसान ला टालिया को विक्टर इमेनुएल की पत्नी मानते थे
4.3 ब्रिटेन की अजीब दास्तान
प्रश्न 177राष्ट्रीय राष्ट्र राज्य का मॉडल अथवा आदर्श किसे माना जाता है?
उत्तर राष्ट्रीय राष्ट्र राज्य का मॉडल अथवा आदर्श ग्रेट ब्रिटेन माना जाता है।
प्रश्न 17818वीं सदी से पहले ब्रितानी द्वीप समूह में रहने वालों की मुख्य पहचान क्या थी?
उत्तर 18 वीं सदी से पहले ब्रितानी दीप समूह में रहने वालो की मुख्य पहचान नृजातीय (Ethnic)थी।
प्रश्न179 नृजातीय क्या है ?
उत्तर नृजातीय (Ethnic) : एक साझा नस्ली, जनजातीय या सांस्कृतिक उद्गम अथवा पृष्ठभूमि जिसे कोई समुदाय अपनी पहचान मानता है।
प्रश्न180 कौन सा क्षेत्र सबसे पहले एकीकृत इटली का हिस्सा बना?
उत्तर इटली के एकीकरण में सबसे पहले शामिल होने वाला क्षेत्र वेनेटो थे।
प्रश्न181 कौन सा क्षेत्र सबसे आखिर में एकीकृत इटली का हिस्सा बना?
उत्तर पेपर राज्य के कुछ क्षेत्र सबसे आखिर में एकीकृत इटली का हिस्सा बने 1858 से 60
प्रश्न182 किस साल सबसे ज्यादा राज्य एकीकृत इटली में शामिल हुए?
उत्तर 1858 -1860 के मध्य सबसे ज्यादा राज्य एकीकृत इटली में शामिल हुए।
प्रश्न183 आंग्ल संसद ने कब राजतंत्र से ताकत छीन ली थी?
उत्तर आंग्ल संसद ने1688 में राजतंत्र से ताकत छीन ली थी।
प्रश्न184 यूनाइटेड किंगडम ऑफ़ ग्रेट ब्रिटेन का गठन कैसे हुआ?
उत्तर इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच ऐक्ट ऑफ यूनियन से यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन का गठन हुआ।
प्रश्न185 स्कॉटिश हाइलैंड्स के लोगों को किस बात की मनाही थी?
उत्तर स्कॉटिश हाइलैंड्स के लोगों को अपनी गेलिक भाषा बोलने या अपनी राष्ट्रीय पोशाक पहनने की मनाही थी।
प्रश्न186 यूनियन जैक क्या था?
उत्तर186 यूनियन जैक ब्रितानी झंडा था।
प्रश्न187 नए ब्रिटेन का राष्ट्रीय गान क्या था?
उत्तर नए ब्रिटेन का राष्ट्रीय गान “गॉड सेव अवर नोबल किंग”था।
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर
प्रश्न
उत्तर