कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 1 हमारे आस पास के पदार्थ

कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 1 हमारे आस पास के पदार्थ

प्रश्न:- 1 पदार्थ किसे कहते हैं ?

उत्तर:- प्रत्येक वस्तु जिस सामग्री से बनी होती है उसे पदार्थ  कहते हैं।

प्रश्न:- 2 पदार्थ की कोई दो विशेषताएं बताइए

उत्तर:- (1) प्रत्येक पदार्थ का द्रव्यमान होता है, और (2) यह कुछ स्थान  घेरते हैं।

प्रश्न:- 3 भारत के प्राचीन दार्शनिकों ने पदार्थ को कितने तत्वों में वर्गीकृत किया है ?

उत्तर:-भारत के प्राचीन दार्शनिकों ने पदार्थ को पांच मूल तत्वों में वर्गीकृत किया है।

प्रश्न:- 4 पंचतत्व किसे कहते हैं ?

उत्तर:- पांच तत्वों को पंचतत्व कहा जाता है। 

प्रश्न:- 5 पंचतत्वों के नाम बताइए

उत्तर:- वायु ,पृथ्वी, अग्नि, जल, और आकाश।

प्रश्न:- 6 प्राचीन दार्शनिकों के अनुसार प्रत्येक वस्तु किससे  बनी है ?

उत्तर:- पंचतत्वों से बनी है। 

प्रश्न:- 7 आधुनिक वैज्ञानिकों ने पदार्थ को किन आधारों पर वर्गीकृत किया है ?

उत्तर:- आधुनिक वैज्ञानिकों ने पदार्थ को भौतिक एवं रासायनिक प्रकृति के आधार पर वर्गीकृत किया है।

प्रश्न:- 8 आधुनिक वैज्ञानिकों ने पदार्थ को कितने प्रकारों से वर्गीकृत किया है ?

उत्तर:- आधुनिक वैज्ञानिकों ने पदार्थ को दो प्रकार से वर्गीकृत किया है ।

प्रश्न:- 9 प्राचीन समय में पदार्थ की प्रकृति के बारे में कौनसी दो विचारधाराएं प्रचलित थी ?

उत्तर:- पहली एक विचारधारा का मानना था कि पदार्थ लकड़ी के टुकड़े की तरह सतत होते हैं, परंतु अन्य विचारधारा का मानना था कि पदार्थ रेत की तरह के कणों से मिलकर बने हैं।

प्रश्न:- 10  वास्तव में सभी पदार्थ सतत होते हैं अथवा कणों से बने होते हैं ?

उत्तर:- वास्तव में सभी पदार्थ कणों से बने होते हैं।

प्रश्न:- 11 अंतरराष्ट्रीय मात्रक पद्धति के अनुसार आयतन का मात्रक क्या है ?

उत्तर:- घन मीटर ।

प्रश्न:- 12 आयतन मापने का साधारण मात्रक क्या है ?

उत्तर:- लीटर ।

प्रश्न:- 13 1 लीटर में कितने dm3 होते हैं ?

उत्तर:- 1 L = 1dm3

प्रश्न:- 14 1 लीटर में कितने ml होते हैं ?

उत्तर:- 1 L = 1000ml

प्रश्न:- 15  1 m में कितने cm3 होते हैं ?

उत्तर:- 1 L = 103 cm

प्रश्न:- 16 जल में नमक घोलने पर नमक के कण कहां चले जाते हैं ?

उत्तर:- जब हम जल में नमक घोलते हैं, तो नमक के कण जल के कणों के बीच के रिक्त स्थानों में समावेशित हो जाते हैं।

प्रश्न:- 17 पोटेशियम परमैंगनेट के थोड़े कणों से कितना पानी रंगीन हो सकता है ?

उत्तर:- पोटेशियम परमैगनेट के बहुत थोड़े से क्रिस्टलों से पानी की बहुत अधिक मात्रा भी रंगीन हो सकती है।

प्रश्न:- 18 पदार्थ के कण कितने छोटे होते हैं ?

उत्तर:- पदार्थ के कण बहुत छोटे होते हैं इतने छोटे कि हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

प्रश्न:- 19 एक पदार्थ के कणों का दूसरे पदार्थ में समावेशित होना क्या दर्शाता है ?

उत्तर:- यह दर्शाता है कि पदार्थ के कणो के बीच पर्याप्त रिक्त स्थान होता है।

प्रश्न:- 20 पदार्थ के कण निरंतर गतिशील होते हैं, यह क्या दर्शाता है ? 

उत्तर:- यह दर्शाता है कि उनमें गतिज ऊर्जा होती है। 

प्रश्न:- 21 तापमान बढ़ने पर कणो की गतिज ऊर्जा पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

उत्तर:- तापमान बढ़ने से कणो की गति तेज हो जाती है। जो यह दर्शाता है कि तापमान बढ़ने से कणों की गतिज ऊर्जा भी बढ़ जाती है।

प्रश्न:- 22  पदार्थ के कणों का स्वतः मिलना क्या कहलाता है?

उत्तर:- विसरण

प्रश्न:- 23 पदार्थ को गर्म करने पर विसरण पर क्या प्रभाव पड़ता हैं?

उत्तर:- किसी पदार्थ को गर्म करने पर उसके विसरण की दर बढ़ जाती है।

प्रश्न:- 24 किसी पदार्थ को गर्म करने पर उसका विसरण क्यों बढ़ जाता है?

उत्तर:-  क्योंकि तापमान बढ़ने से पदार्थ की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है।

प्रश्न:- 25 पदार्थ के कण एक साथ क्यों रहते हैं ?

उत्तर:- पदार्थ के कणों के बीच एक आकर्षण  बल कार्य करता है, यह बल कणों को एक साथ रखता है। 

प्रश्न:- 26 पदार्थ कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर:- पदार्थ के तीन प्रकार होते हैं।

प्रश्न:- 27 पदार्थ की विभिन्न अवस्थाएं किस कारण होती है ?

उत्तर:- पदार्थ की विभिन्न अवस्थाएं उसके कणों की विभिन्न विशेषताओं के कारण होती है।

प्रश्न:- 28 निश्चित आकार, स्पष्ट सीमाएं तथा स्थिर आयतन किसकी विशेषताएं है ?

उत्तर:- निश्चित आकार, स्पष्ट सीमाएं तथा स्थिर आयतन ठोस की विशेषताएं है।

प्रश्न:- 29 ठोस पदार्थ की विशेषताएं बताइए

उत्तर:- निश्चित आकार, स्पष्ट सीमाएं तथा स्थिर आयतन ठोस की विशेषताएं है।

प्रश्न:- 30 ठोस पदार्थों की संपीड्यता किस प्रकार की होती हैं ?

उत्तर:- ठोस पदार्थों का एक निश्चित आकार, स्पष्ट सीमाएं तथा स्थित आयतन यानी नगण्य संपीडयता होती है।

प्रश्न:- 31 ठोस पदार्थों पर बल लगाने से क्या होता है ?

उत्तर:- ठोस पदार्थ पर बल लगाने से इनका आकार नहीं बदलता है। अत्यधिक बल लगाने से यह टूट सकता है।

प्रश्न:- 32 स्पंज किसे कहते हैं ?

उत्तर:- स्पंज में बहुत छोटे छिद्र होते हैं, जिनमें वायु का समावेश होता है।

प्रश्न:- 33 रबड़ किस प्रकार का पदार्थ है ?

उत्तर:- बाह्य  बल लगाए जाने पर रबर बैंड का आकार बदलता है और बल हटा लेने पर यह पुनः अपने मूल आकार में आ जाता है। अत्यधिक बल लगाने पर यह टूट जाता है।

प्रश्न:- 34 क्या स्पंज ठोस होता है

उत्तर:- स्पंज ठोस नहीं होते हैं।

प्रश्न:- 35 स्पंज में संपीड़न क्यों संभव होता है ?

उत्तर:- जब हम इसे दबाते हैं तो वायु बाहर निकलती है, जिससे इसका संपीडन संभव होता है।

1.3.2 द्रव अवस्था 

प्रश्न:- 36 द्रव के आकार एवं आयतन की विशेषता बताइए।

उत्तर:- द्रव  पदार्थों के आकार अनिश्चित लेकिन आयतन निश्चित होते हैं।

प्रश्न:- 37 वातावरण की गैसे जल में किस प्रकार घुल जाती हैं ?

उत्तर:- वातावरण की गैसें विसरित होकर जल में घुल जाती हैं।

प्रश्न:- 38 जलीय जीव जल में किस प्रकार सांस ले पाते हैं ?

उत्तर:- जलीय जीव जल में घुली ऑक्सीजन के कारण जल में सांस ले पाते हैं।

प्रश्न:- 39 ठोस, द्रव और गैस में से किसका विसरण संभव है ?

उत्तर:- तीनों का।

प्रश्न:- 40 ठोस और द्रव में से किसमें विसरण की दर अधिक होती है ?

उत्तर:- द्रव में विसरण की दर अधिक होती है।

प्रश्न:- 41 ठोस और द्रव में से किसमें रिक्त स्थान अधिक होता है ?

उत्तर:- द्रव के कणो में रिक्त स्थान अधिक होता है।

1.3.3 गैसीय अवस्था 

प्रश्न:- 42 ठोस,द्रव और गैस में से किसमें संपीड्यता अधिक होती है ?

उत्तर:- गैस मे।

प्रश्न:- 43 एलपीजी का पूरा नाम बताइए।

उत्तर:- द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस।

प्रश्न:- 44 सीएनजी का पूरा नाम बताइए।

उत्तर:- संपीड़ित प्राकृतिक गैस। 

प्रश्न:- 45 गैसों के किस गुण के कारण गैसों के अत्यधिक आयतन को कम आयतन वाले सिलेंडर में संपीड़ित किया जा सकता है ?

उत्तर:- संपीड्यता के कारण।

प्रश्न:- 46 किस कारण गैसों का अन्य गैसों में विसरण बहुत तेजी से होता है ?

उत्तर:- कणों की तेज गति और अत्यधिक रिक्त स्थानों के कारण गैसों का अन्य गैसों में विसरण बहुत तीव्रता से होता है।

प्रश्न:- 47  गैसीय अवस्था में कणों की गति किस प्रकार की होती है ?

उत्तर:- गैसीय अवस्था में कणो की गति अनियमित और अत्यधिक तीव्र होती है।

प्रश्न:- 48  गैसीय  दबाव किस कारण बनता है ?

उत्तर:- गैस कणो द्वारा प्रति इकाई क्षेत्र पर लगे बल के कारण गैस का दबाव बनता है।

प्रश्न:- 49 घनत्व किसे कहते हैं ?

उत्तर:- किसी तत्व के द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन को घनत्व कहते हैं।

प्रश्न:- 50 घनत्व का सूत्र लिखिए। 

उत्तर:- घनत्व = द्रव्यमान/आयतन

प्रश्न:- 51 दृढ़ता पर टिप्पणी लिखिए।

उत्तर:ठोस पदार्थो पर बल लगाने पर भी उनका आकार परिवर्तित रहता है ,ठोस पदार्थ के इस गुण को दृढ़ता कहते हैं।

प्रश्न:- 52 संपीड्यता पर टिप्पणी लिखिए।

उत्तर:- कोई पदार्थ जिसका अनिश्चित आकार , अस्पष्ट सीमाएं और स्थिर आयतन होता है ,पर  बाह्य बल लगाने  पर  वे पदार्थ संपीड़ित हो जाते हैं जिसे सम्पीड्यता कहते हैं।

प्रश्न:- 53 तरलता पर टिप्पणी लिखिए।

उत्तर:- द्रवो में बहने  का गुण होता है जिस कारण द्रव पदार्थ तरल होते हैं और उनके इस गुण को तरलता कहा जाता है।

प्रश्न:- 54 गतिज ऊर्जा पर टिप्पणी लिखिए।

उत्तर:- जिस ताप पर पदार्थ के कारण ऊर्जा प्रकार कंपन करने लगते हैं ,गतिज ऊर्जा कहलाती है।

प्रश्न:- 55 घनत्व पर टिप्पणी लिखिए।

उत्तर:- किसी तत्व की एक इकाई द्रव्यमान के आयतन को उस तत्व का घनत्व कहते हैं।

घनत्व का सूत्र = द्रव्यमान/आयतन

प्रश्न:- 56 क्या कारण है कि गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है, जिसमें इसे रखते हैं ?

उत्तर:- सम्पीड्यता अधिक होने के कारण ।

प्रश्न:- 57 क्या कारण है कि गैस बर्तन की दीवारों पर दबाव डालते हैं ?

उत्तर:- गैस की अनियमित गति के कारण इसके कण आपस में एवं बर्तन की दीवारों से टकराते हैं और बर्तन की दीवारों पर दबाव डालते हैं।

प्रश्न:- 58 क्या कारण है कि लकड़ी की मेज ठोस कहलाती है?

उत्तर:-

प्रश्न:- 59 क्या कारण है कि हवा में हम आसानी से अपना हाथ चला सकते हैं, लेकिन एक ठोस लकड़ी के टुकड़े में हाथ चलाने के लिए हमें कराटे में दक्ष होना पड़ेगा ?

उत्तर:-

प्रश्न:- 60 क्या कारण है कि बर्फ के टुकड़े जल पर तैरते हैं ?

उत्तर:- क्योंकि बर्फ का घनत्व जल से कम होता है।

प्रश्न:- 61 जल पदार्थ की कितनी अवस्थाओं में रह सकता है ?

उत्तर:- जल पदार्थ की तीन अवस्थाओं में रह सकता है।

प्रश्न:- 62 ठोस के तापमान को बढ़ाने पर उसके कणों की गतिज ऊर्जा पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

उत्तर:-  ठोस के तापमान को बढ़ाने पर उसके कणो की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है।

प्रश्न:- 63 गतिज ऊर्जा में वृद्धि होने से क्या होता है ?

उत्तर:- गतिज ऊर्जा में वृद्धि होने के कारण कण अधिक तेजी से कंपन करने लगते हैं।

प्रश्न:- 64  क्या होता है जब गतिज ऊर्जा आकर्षण बल को पार कर लेती हैं?

उत्तर:- इसके कारण कण अपने नियत स्थान को छोड़कर अधिक स्वतंत्र होकर गति करने लगते हैं।

प्रश्न:- 65 जिस न्यूनतम तापमान पर ठोस पिघलकर द्रव बन जाता है, उसे क्या कहते हैं ?

उत्तर:- गलनांक

प्रश्न:- 66 गलनांक किसे कहते हैं ?

उत्तर:- जिस न्यूनतम तापमान पर ठोस पिघलकर द्रव बन जाता है, उसे गलनांक कहते हैं।

प्रश्न:- 67 किसी ठोस का गलनांक किसे दर्शाता है 

उत्तर:- किसी ठोस का गलनांक उसके कणों के बीच के आकर्षण बल के सामर्थ्य को दर्शाता है।

प्रश्न:- 68 बर्फ का गलनांक कितना होता है?

उत्तर:-273.15 k है।

प्रश्न:- 69 गलने की प्रक्रिया यानी ठोस से द्रव अवस्था में परिवर्तन को क्या कहा जाता है ?

उत्तर:- संगलन।

प्रश्न:- 70 तापमान का अंतरराष्ट्रीय मात्रक क्या है ?

उत्तर:-तापमान का अंतरराष्ट्रीय मात्रक केल्विन हैं।

प्रश्न:- 71  0 डिग्री सेल्सियस कितने केल्विन के बराबर होता है ?

उत्तर:- 273k

प्रश्न:- 72 तापमान की माप केल्विन से सेल्सियस में बदलने के लिए क्या करते हैं ?

उत्तर:- तापमान के माप केल्विन से सेल्सियस में बदलने के लिए दिए हुए तापमान से 273 घटाना चाहिए। 

प्रश्न:- 73  तापमान की माप सेल्सियस से केल्विन में बदलने के लिए क्या करते हैं ?

उत्तर:-सेल्सियस से केल्विन में बदलने के लिए दिए हुए तापमान में 273 जोड़ देना चाहिए।

प्रश्न:- 74 क्या किसी ठोस के गलने की प्रक्रिया में तापमान समान रहता है ?

उत्तर:- हाँ, जब तक संपूर्ण ठोस पिघल कर द्रव में नहीं बदल जाता,न तब तक तापमान नहीं बदलता है।

प्रश्न:- 75 बर्फ के गलने के दौरान कब तक तापमान नहीं बदलता है ?

उत्तर:- जब तक कि संपूर्ण बर्फ पिघल नहीं जाती तब तक तापमान नहीं बदलता है।

प्रश्न:- 76 क्या कारण है कि जब तक संपूर्ण बर्फ पिघल नहीं जाती तापमान नहीं बदलता है ?

उत्तर:- क्योंकि इससे पहले तक दी गई ऊष्मा को बर्फ अवशोषित कर लेता है जो कि बर्फ की गुप्त ऊष्मा के बराबर होती हैं।

प्रश्न:- 77 गुप्त ऊष्मा किसे कहते हैं ?

उत्तर:- पदार्थ की अवस्था में पूर्ण रूप से परिवर्तन तक जो ऊष्मा अवशोषित की जाती हैं जिससे उसके तापमान में किसी तरह की वृद्धि नहीं होती है, उसे उस पदार्थ की गुप्त ऊष्मा कहते हैं। यहाँ गुप्त का अभिप्राय छुपी हुई ऊष्मा से है।

प्रश्न:- 78 संगलन की प्रसुप्त ऊष्मा किसे कहते हैं ?

उत्तर:- वायुमंडलीय दाब पर किसी 1kg ठोस को उसके गलनांक पर द्रव में बदलने के लिए जितनी ऊष्मीय ऊर्जा की आवश्यकता होती है, उसे संगलन की प्रसुप्त ऊष्मा कहते हैं।

प्रश्न:- 79 क्वथनांक किसे कहते हैं ?

उत्तर:- वायुमंडलीय दाब पर वह तापमान जिस पर कोई द्रव उबलने लगता है, उसे उसका क्वथनांक कहते हैं।

प्रश्न:- 80 जल का क्वथनांक कितना होता है ?

उत्तर:- जल के लिए यह तापमान 373k (100 ℃ = 273+100 = 373 k)

प्रश्न:- 81 वाष्प के कणो में पानी के कणो की अपेक्षा अधिक ऊर्जा होती है क्यों ?

उत्तर:- ऐसा इसलिए होता है क्योंकि भाप के कणो ने वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा के रूप में अतिरिक्त ऊष्मा अवशोषित कर ली होती हैं।

प्रश्न:- 82  तापमान का पदार्थ की अवस्था पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर:- तापमान बदलकर हम पदार्थ को एक अवस्था से दूसरी अवस्था में बदल सकते हैं।

प्रश्न:- 83 पदार्थ को गर्म करने पर उसकी अवस्था पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर:- पदार्थ को गर्म करने पर पदार्थ ठोस से द्रव और द्रव से गैस बन जाते हैं।

प्रश्न:- 84 ऐसे पदार्थ का नाम बताइए जो गर्म करने पर द्रव अवस्था में परिवर्तित हुए बिना ठोस अवस्था से सीधे गैस में बदल जाते हैं?

उत्तर:- अमोनियम क्लोराइड, नौसादर।

प्रश्न:- 85 ऊर्ध्वपातन किसे कहते हैं?

उत्तर:- द्रव अवस्था में परिवर्तित हुए बिना ठोस अवस्था से सीधे गैस में बदलने की प्रक्रिया को ऊर्ध्वपातन कहते हैं।

प्रश्न:- 86 पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं में अंतर किस कारण होता है?

उत्तर:- घटक कणो के बीच की दूरी में अंतर होने के कारण पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं में अंतर होता है।‌‍‍

प्रश्न:- 87 किसी सिलेंडर में भरी गैस पर दाब लगाने एवं सम्पीडन करने पर क्या होगा?

उत्तर:-  वह गैस ,गैस अवस्था से द्रव अवस्था में बदल जाएगी।

प्रश्न:- 88 दाब के बढ़ने और तापमान घटने से गैस पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर:- दाब के बढ़ने और तापमान घटने से गैस द्रव में बदल सकती हैं।

प्रश्न:- 89 कार्बन डाइऑक्साइड को कैसे दाब पर संग्रहित किया जाता है?

उत्तर:- उच्च दाब पर।

प्रश्न:- 90 किस दाब पर कार्बन डाइऑक्साइड द्रव अवस्था में आए बिना सीधे गैस में परिवर्तित हो जाती हैं?

उत्तर:- जब वायुमंडलीय दाब का माप 1 atm हो।

प्रश्न:- 91 ऐटमॉस्फीयर क्या है?

उत्तर:- ऐटमॉस्फीयर गैसीय दाब के मापन का मात्रक है।

प्रश्न:- 92 दाब का SI मात्रक बताइए?

उत्तर:- दाब का SI  मात्रक पास्कल (pa) है।

प्रश्न:- 93  1 atm कितने पास्कल के बराबर होता है?

उत्तर:- 1 atm = 1.01 * 105 pa

प्रश्न:- 94 वायुमंडलीय दाब किसे कहते हैं?

उत्तर:- वायुमंडल में वायु का दाब वायुमंडलीय दाब कहलाता है।

प्रश्न:- 95 समुद्र की सतह पर वायुमंडलीय दाब कितना होता है?

उत्तर:- समुद्र की सतह पर वायुमंडलीय दाब 1 ऐटमॉस्फीयर होता है।

प्रश्न:- 96 शुष्क बर्फ किसे कहते हैं?

उत्तर:- ठोस  कार्बन डाइऑक्साइड को।

प्रश्न:- 97 ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को शुष्क बर्फ क्यों कहते हैं?

उत्तर:- क्योंकि 1 atm दाब हो ,तो ठोस कार्बन डाइऑक्साइड द्रव अवस्था में आए बिना सीधे गैस अवस्था में परिवर्तित हो जाती है, इसलिए इसे शुष्क बर्फ कहा जाता है।

प्रश्न:- 98 पदार्थ की अवस्थाएं किसके द्वारा तय होती हैं?

उत्तर:- पदार्थ की अवस्थाएं दाब और तापमान के द्वारा तय होते हैं।

प्रश्न:- 99 संगलन किसे कहते हैं?

उत्तर:- ठोस का द्रव में बदलना संगलन कहलाता है।

प्रश्न:- 100 द्रव का ठोस में बदलना क्या कहलाता है?

उत्तर:- जमना।

प्रश्न:- 101 वाष्पीकरण किसे कहते हैं?

उत्तर:- द्रव का गैस में बदलना वाष्पीकरण कहलाता है।

प्रश्न:- 102 संघनन किसे कहते हैं?

उत्तर:- गैस का द्रव अवस्था में बदलना संघनन कहलाता है।

प्रश्न:- 103 उर्ध्वपातन  किसे कहते हैं?

उत्तर:- ठोस का सीधे गैस में बदलना उर्ध्वपातन कहलाता है।

प्रश्न:- 104 निक्षेपण किसे कहते हैं?

उत्तर:- गैस का बिना द्रव अवस्था में आए ठोस में बदलना निक्षेपण कहलाता है।

प्रश्न:- 105 हिमांक किसे कहते हैं?

उत्तर:- जिस ताप पर कोई पदार्थ द्रव अवस्था से ठोस अवस्था में परिवर्तित होता है, उसे उसका हिमांक कहते है।

प्रश्न:- 106 गलनांक किसे कहते हैं?

उत्तर:- जिस ताप पर कोई पदार्थ ठोस अवस्था से द्रव अवस्था में परिवर्तित होता है, उसे उसका गलनांक कहते हैं।

प्रश्न:- 107 क्वथनांक से कम तापमान पर द्रव के वाष्प में परिवर्तित होने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

उत्तर:- वाष्पीकरण।

प्रश्न:- 108 वाष्पीकरण को प्रभावित करने वाले कारक बताइए?

उत्तर:- सतह का क्षेत्र, तापमान ,आर्द्रता और वायु की गति।

प्रश्न:-  109 वाष्पीकरण कैसी प्रक्रिया है? 

उत्तर:- वाष्पीकरण एक सतही प्रक्रिया है।

प्रश्न:- 110 सतही क्षेत्र वाष्पीकरण को किस प्रकार प्रभावित करता है?

उत्तर:- सतही क्षेत्र बढ़ने पर वाष्पीकरण की दर भी बढ़ जाती हैं।

प्रश्न:- 111 तापमान किस प्रकार वाष्पीकरण की दर को प्रभावित करता है?

उत्तर:- तापमान बढ़ने पर कणो को पर्याप्त मात्रा में गतिज ऊर्जा मिलती है ,जिससे वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती हैं।

प्रश्न:- 112 आर्द्रता किस प्रकार वाष्पीकरण की दर को प्रभावित करती हैं?

उत्तर:- वायु में आर्द्रता कम होने पर वाष्पीकरण की दर अधिक होती है जबकि आर्द्रता अधिक होने पर वाष्पीकरण की दर कम हो जाती हैं।

प्रश्न:- 113 आर्द्रता किसे कहते हैं?

उत्तर:- वायु में विद्यमान जलवाष्प की मात्रा को आर्द्रता कहते हैं।

प्रश्न:- 114 वायु की गति और वाष्पीकरण की दर में क्या संबंध है?

उत्तर:- वायु की गति तेज होने पर वाष्पीकरण की दर भी तेज हो जाती है।

प्रश्न:- 115 वाष्पीकरण के कारण शीतलता कैसे होती हैं?

उत्तर:- वाष्पीकरण के दौरान कम हुई ऊर्जा को पुन प्राप्त करने के लिए द्रव के कण अपने आसपास से ऊर्जा अवशोषित कर लेते हैं ,जिसके कारण शीतलता हो जाती हैं।

प्रश्न:- 116 एसीटोन को हथेली पर गिरने से कैसा अनुभव होता है? 

उत्तर:- शीतलता अनुभव होती हैं।

प्रश्न:- 117 एसीटोन को हथेली पर गिराने पर शीतलता क्यों अनुभव होती है?

उत्तर:- एसीटोन को  हथेली पर गिराने पर शीतलता अनुभव होती है क्योंकि एसीटोन के कण आसपास से ऊर्जा अवशोषित कर वाष्पीकृत हो जाते हैं।

प्रश्न:- 118 तेज धूप वाले गर्म दिन के बाद लोग अपनी छत या खुले स्थान पर जल क्यों छिड़कते है?

उत्तर:-  क्योंकि जल के  वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा गर्म सतह को शीतल बनाती हैं।

प्रश्न:- 119 गर्मियों में हमें सूती कपड़े क्यों पहनना चाहिए?

उत्तर:- क्योंकि सूती कपड़ों में जल का अवशोषण अधिक होता है इसलिए हमारा पसीना इसमें अवशोषित होकर वायु मंडल में आसानी से वाष्पीकृत हो जाता है।

प्रश्न:- 120 पसीना आने पर शीतलता क्यों अनुभव होती है?

उत्तर:- पसीना आने पर वाष्पीकरण की प्रसुप्त ऊष्मा के बराबर ऊष्मा हमारे शरीर से अवशोषित हो जाती हैं, जिससे शरीर शीतल हो जाता है।

प्रश्न:- 121 बर्फीले जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूंदे क्यों नजर आती हैं ?

उत्तर:- क्योंकि वायु में उपस्थित जलवाष्प की ऊर्जा ठंडे पानी के संपर्क में आकर द्रव अवस्था में बदल जाती है जो हमें जल की बूंद के रूप में नजर आता है।

प्रश्न:- 122 वर्तमान में वैज्ञानिक पद्धति की कितनी अवस्थाओं की चर्चा कर रहे हैं?

उत्तर:- पांच अवस्थाओं की बोस आइंस्टाइन ,कंडनसेट ,ठोस , द्रव ,गैस और प्लाज्मा।

प्रश्न: 123- प्लाज्मा अवस्था क्या है?

उत्तर:- इस अवस्था में कण अत्यधिक ऊर्जा वाले और अधिक उत्तेजित होते हैं। ये कण आयनीकृत गैस के रूप में होते हैं।

प्रश्न:- 124 फ्लोरसेंट ट्यूब और नियॉन बल्ब में क्या होता है?

उत्तर:- प्लाज्मा।

प्रश्न:- 125 नियॉन बल्ब में कौन सी गैस होती है?

उत्तर:- नियॉन गैस।

प्रश्न:- 126 फ्लोरसेंट ट्यूब में कौनसी गैस होती हैं?

उत्तर:- हीलियम या कोई अन्य गैस।

प्रश्न:- 127 फ्लोरसेंट ट्यूब और नियॉन बल्ब में विद्युत ऊर्जा प्रवाहित होने पर क्या होता है?

उत्तर:- इनमें भरी गैस आयनीकृत हो जाती है और  चमकीला प्लाज्मा तैयार होता है।

प्रश्न 128 तारों में प्लाज्मा क्यों बनता है ?

उत्तर उच्च तापमान के कारण।

प्रश्न:- 129 सत्येंद्रनाथ बोस कौन थें?

उत्तर:- यह एक भारतीय भौतिक वैज्ञानिक थे जिन्होंने सन् 1920 में पदार्थ की पांचवी अवस्था के लिए कुछ गणनाएं की थी।

प्रश्न:- 130 अल्बर्ट आइंस्टाइन ने पदार्थ की किस अवस्था की भविष्यवाणी की?

उत्तर:- बोस-आइंस्टाइन कंडनसेट।

प्रश्न:- 131 बोस-आइंस्टाइन कंडनसेट के लिए किसे और कब नोबेल पुरस्कार दिया गया?

उत्तर:- सन 2001 में अमेरिका के एरिक ए. कॉर्नेल ,उल्फगैंग केटरले और कार्ल ई. वेमैन को।

प्रश्न:- 132  BEC कैसे तैयार होता है?

उत्तर:- सामान्य वायु के घनत्व के एक लाखवें भाग जितने कम घनत्व वाली गैस को बहुत ही कम तापमान पर ठंडा करने से BEC तैयार होता है।

आपने क्या सीखा

प्रश्न:- 133 द्रव्य किससे मिलकर बने होते हैं ?

उत्तर:-द्रव्य सूक्ष्म कणो से मिलकर बना है।

प्रश्न:- 134 द्रव्य की कितनी अवस्थाएं होती है ?नाम बताइए।

उत्तर:-हमारे आस-पास द्रव्य तीन अवस्थाओं मे विद्यमान होता हैं – ठोस, द्रव्य और गैस।

प्रश्न:- 135 द्रव्य की किस अवस्था में सबसे अधिक आकर्षण बल होता है ?

उत्तर:- ठोस के कणों में सबसे अधिक आकर्षण बल होता है।

प्रश्न:- 136 द्रव्य की किस अवस्था में आकर्षण बल सबसे कम होता है

उत्तर:- गैस के कणो में सबसे कम आकर्षण बल होता है।

प्रश्न:- 137 द्रव्य की किस अवस्था में रिक्त स्थान और गतिज ऊर्जा न्यूनतम होती हैं?

उत्तर:- ठोस अवस्था में।

प्रश्न:- 138 द्रव्य की किस अवस्था में रिक्त स्थान और गतिज ऊर्जा अधिकतम होती हैं?

उत्तर:- गैस अवस्था में।

प्रश्न:- 139 ठोसों के लिए उनके कणो की व्यवस्था किस प्रकार की होती हैं?

उत्तर:- ठोसों के लिए उसके कणो की व्यवस्था अत्यधिक क्रमित होती है।

प्रश्न:- 140 द्रवों के लिए उनके कणो की व्यवस्था किस प्रकार की होती हैं?

उत्तर:- द्रवों में कणो की परते  एक – दूसरे पर से फिसल व स्खलित हो सकती है।

प्रश्न:- 141 पदार्थ की अवस्था में परिवर्तन किसकी सहायता से किया जा सकता है?

उत्तर:- पदार्थ की अवस्थाओ में परिवर्तन ताप और दाब में परिवर्तन से किया जा सकता है।

प्रश्न:- 142 ऊर्ध्वपातन प्रक्रम में क्या होता है?

उत्तर:-ऊर्ध्वपातन प्रक्रम में ठोस पदार्थ द्रव में परिवर्तित हुए बिना ही सीधे गैसीय अवस्था में आ जाता है।

प्रश्न:- 143 क्वथनांक की समष्टि परिघटना क्या है

उत्तर:- क्वथनांक की समष्टि परिघटना जिसमें समष्टि के कण द्रव अवस्था से वाष्प में परिवर्तित होते हैं।

प्रश्न:- 144 वाष्पीकरण को एक सतही परिघटना क्यों कहा जाता है?

उत्तर:- क्योंकि इसके अंतर्गत सतह के कण पर्याप्त ऊर्जा ग्रहण कर उनके बीच के परस्पर आकर्षण बलों को पार कर लेते हैं और द्रव को वाष्प अवस्था में परिवर्तित कर देते हैं।

प्रश्न:- 145 वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा किसे कहते हैं ?

उत्तर:-  वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा ताप की वह मात्रा है जो 1 kg द्रव को वायुमंडलीय दाब और द्रव के क्वथनांक पर गैसीय अवस्था में परिवर्तन करने हेतु प्रयोग होती हैं।

प्रश्न:- 146 संगलन की गुप्त ऊष्मा किसे कहते हैं ?

उत्तर:- संगलन की गुप्त ऊष्मा ऊर्जा की वह मात्रा है जो 1 kg ठोस को वायुमंडलीय दाब पर उसके संगलन बिंदु पर लाने के लिए प्रयोग होती हैं।

प्रश्न:-147  तापमान किसमें मापा जाता है?

उत्तर:- केल्विन

प्रश्न 148 लंबाई को किसमें मापा जाता है ?

उत्तर:- मीटर

प्रश्न 149 संहति  को किसमे मापा जाता है?

उत्तर:- किलोग्राम

प्रश्न 150  भार को किसमे मापा जाता है?

उत्तर:- न्यूटन

प्रश्न 151 आयतन को किसमें  मापा जाता है?

उत्तर:- घन मीटर

प्रश्न 152  घनत्व को किसमें मापा जाता है?

उत्तर:- किलोग्राम प्रति घनमीटर

प्रश्न 153 दाब को किसमें मापा जाता है?

प्रश्न:- पास्कल

प्रश्न:- 154  केल्विन का प्रतीक चिन्ह लिखिए

उत्तर:-  K

प्रश्न:- 155 मीटर  का प्रतीक चिन्ह लिखिए

उत्तर:- m

प्रश्न:- 156 किलोग्राम  का प्रतीक चिन्ह लिखिए

उत्तर:- kg

प्रश्न:- 157 न्यूटन  का प्रतीक चिन्ह लिखिए

उत्तर:- N

प्रश्न:-158  घन मीटर  का प्रतीक चिन्ह लिखिए

उत्तर:- m³

प्रश्न:-159  किलोग्राम प्रति घनमीटर  का प्रतीक चिन्ह लिखिए

उत्तर:- kg/ m3

प्रश्न:- 160 पास्कल  का प्रतीक चिन्ह लिखिए

उत्तर:- Pa

Notes in Hindi

HOME

error: Content is protected !!