सरकारी बजट एवं अर्थव्यवस्था

सरकारी बजट एवं अर्थव्यवस्था

सरकारी बजट एवं अर्थव्यवस्था

प्रश्न-1 सरकार की कौन सी क्रिया वित्तीय प्रशासन मानी जाती है ?
उत्तर सरकार कि वह क्रिया वित्तीय प्रशासन मानी जाती है जिसके द्वारा सार्वजनिक आय, सार्वजनिक व्यय एवं सार्वजनिक ऋण की व्यवस्था, नियंत्रण एवं प्रबंधन किया जाता है।
प्रश्न 2 वित्तीय प्रशासन में किस बात का ध्यान रखा जाता है ?
उत्तर वित्तीय प्रशासन में इस बात का ध्यान रखा जाता है कि आय को न्याय संगत तरीके से एकत्रित किया जाए और सरकार के व्यय को मितव्ययतापूर्ण ढंग से किया जाए।
प्रश्न 3 बजट किस का रूप होता है ?
उत्तर बजट सरकार के राजस्व नीति का व्यवहारिक रूप होता है ।
प्रश्न 4 बजट में किसका प्रावधान है ?
उत्तर भारत में बजट सामान्यतया आगामी वित्तीय वर्ष हेतु आवश्यक सरकारी खर्च की सुनिश्चितता प्राप्त करने का प्रावधान है ।
प्रश्न 5 बजट कब महत्वपूर्ण होता है इसे किसकी धुरी कहा जाता है ?
उत्तर वित्तीय प्रशासन मे बजट महत्वपूर्ण होता है इसे वित्तीय प्रशासन की धुरी कहा जा सकता है।
प्रश्न 6 बजट के माध्यम से किनका निर्धारण होता है ?
उत्तर सरकार की आय व्यय और ऋण आदि से संबंधित समस्त क्रियाओं का निर्धारण बजट के माध्यम से होता है।
प्रश्न 7 बजट शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई तथा इसका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर बजट शब्द की उत्पत्ति फ्रांसीसी शब्द Bougette से मानी जाती है। जिसका तात्पर्य चमड़े के थैले से हैं।
प्रश्न 8 बजट शब्द का प्रयोग कब व कहां किया ?
उत्तर 1733 में बजट शब्द का प्रयोग इंग्लैंड में जादू के पिटारे के अर्थ में किया गया।
प्रश्न 9 बजट का क्या अर्थ है ?
उत्तर बजट सरकार की आय एवं व्यय का एक विवरण प्रपत्र है, जिसमें आगामी वर्ष के लिए आय एवं व्यय के अनुमानित आंकड़े एवं आगामी वर्ष के सामाजिक आर्थिक कार्यक्रम कथा आय-व्यय को घटाने बढ़ाने के लिए प्रस्तावों का विवरण होता है।
प्रश्न 10 सामान्यतया बजट का क्या अर्थ है ?
उत्तर सामान्यतया बजट का तात्पर्य सरकार के विवरण प्रपत्र से होता है जिसमें वर्ष के अंत होने वाले आय व्यय का ब्यौरा दर्शाया जाता है।



प्रश्न 11 व्यापक अर्थ में बजट का क्या अर्थ है ?
उत्तर व्यापक अर्थ में इसका आशय यह है कि बजट में निहित तथ्यों को उस समय तक गुप्त रखा जाता है जब तक कि उसे देश की संसद के समक्ष प्रस्तुत न कर दिया जाए ।
प्रश्न 12 प्रोफेसर बेस्टेबल के अनुसार बजट का क्या अर्थ है ?
उत्तर प्रोफेसर बेस्टेबल के अनुसार एक दिए गए समय के लिए विधानसभा में स्वीकृति के लिए पेश करने का सामान्य सुझाव जुड़ा हुआ है ।
प्रश्न 13 फिण्डले शिराज के अनुसार बजट का क्या अर्थ है ?
उत्तर फिण्डले शिराज के अनुसार बजट एक साथ एक रिपोर्ट एक अनुमान तथा एक प्रस्ताव है यह एक ऐसा साधन है जिसके द्वारा वित्तीय प्रशासन की सभी विधियों को संबंधित किया जाता है, उनकी तुलना की जाती है एवं समन्वय स्थापित किया जाता है ।
प्रश्न 14 बजट के कितने पक्ष होते हैं ?
उत्तर बजट के दो पक्ष होते हैं- एक ओर सरकार की प्रत्याशित आय तथा दूसरी ओर सरकार के प्रत्याशित व्यय किया जाता है ।
प्रश्न 15 बजट का प्रमुख उद्देश्य क्या है ?
उत्तर देश की अर्थव्यवस्था को दिशा प्रदान करना बजट का प्रमुख उद्देश्य होता है।
प्रश्न 16 देश की अर्थव्यवस्था किससे प्रभावित होती है ?
उत्तर देश की अर्थव्यवस्था सरकार के बजट से प्रभावित होती है।
प्रश्न 17 बजट के मुख्य उद्देश्य कौन से हैं ?
उत्तर बजट के मुख्य उद्देश्य निम्न है-
1 सरकारी बजट से न केवल विकास प्रभावित होता है बल्कि विकास की दिशा भी बजट से निर्धारित होती है।
2 उत्पादन बढ़ाने में राहत द्वारा दिए गए करारोपण एवं शुल्क में राहत द्वारा किए गए प्रोत्साहन उत्पादन वृद्धि में सहायक होते हैं।
3 सामान्यतया सरकार बजट के माध्यम से नये कर लगाकर और जनता से ऋण लेकर उसकी क्रय शक्ति में कमी करते हुए कीमत स्तर को नियंत्रित करती हैं।
4 देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति देना एवं आय का पुनर्वितरण करना।
5 देश की उत्पादन संरचना एवं उत्पादन के स्तर को दिशा देना। बजट में करारोपण संबंधी रियायते एवं प्रोत्साहन उत्पादन वृद्धि में सहायक होता है।
6 देश में प्रचलित मुद्रास्फीति एवं अवस्फीति का उपचार बजट प्रावधानों में परिवर्तन द्वारा किया जाता है। जिससे आर्थिक स्थिरता के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
7 कल्याणकारी राज्य की स्थापना का लक्ष्य बजट की सहायता से प्राप्त किया जा सकता है।
8 आर्थिक असमानता पर रोक, सामाजिक सुरक्षा हेतु विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन, आर्थिक विकास हेतु योजनाओं का निर्माण बजट के प्रावधानों के माध्यम से ही किए जाते हैं।
प्रश्न 18 बजट के प्रकार लिखिए।
उत्तर सरकारी बजट को सरकारी आय व्यय की प्रवृत्ति एवं संतुलन के आधार पर निम्न दो भागों में बांटा जाता है- 1 राजस्व बजट एवं 2 पूंजीगत बजट ।
प्रश्न 19 राजस्व बजट किसे कहते हैं ?
उत्तर यह बजट के प्रथम भाग में ही दर्शाया जाता है,जिसमें राजस्व आय या राजस्व प्राप्तियां प्रदर्शित की जाती है।
प्रश्न 20 राजस्व प्राप्तियां किसे कहते हैं ?
उत्तर इसके अंतर्गत वह आय दर्शायी जाती है, जिसका संबंध उसी वित्तीय वर्ष से होता है, इसे चालू खाता भी कहा जाता है। इस खाते में आय के वे स्त्रोत शामिल होते हैं जिनके बदले में कोई भुगतान नहीं करना होता है जैसे – करो से प्राप्त आय, सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा अर्जित लाभ, सरकारी उद्योग पर प्राप्त ब्याज आदि।



प्रश्न 21 किसी राजस्व बजट में क्या दर्शाई जाती है ?
उत्तर राजस्व बजट के अंतर्गत राजस्व आय एवं राजस्व प्राप्तियां दर्शाई जाती है।
प्रश्न 22 राजस्व आय एवं राजस्व प्राप्तियों में क्या शामिल होता है?
उत्तर राजस्व आय एवं राजस्व प्राप्तियों में 1कर राजस्व जैसे- आयकर, निगम कर, संपत्ति कर उपहार कर, उत्पादन शुल्क, सीमा शुल्क इत्यादि आते हैं और 2 गैर कर राजस्व में ऋण, ब्याज, शुल्क, जुर्माना इत्यादि आते हैं ।
प्रश्न 23 राजस्व व्यय को समझाइए ।
उत्तर राजस्व व्यय को बजट में गैर विकासात्मक व्यय तथा विकास व्यय के रूप में विभाजित किया जाता है। गैर विकासात्मक व्यय के अंतर्गत सरकारी सेवाओं पर व्यय, सरकारी अनुदान एवं ब्याज अदायगी शामिल होती है।
प्रश्न 24 विकासात्मक व्यय किसे कहते हैं ?
उत्तर विकासात्मक व्यय के अंतर्गत सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं पर व्यय, कृषि एवं सहायता सेवाओं, उद्योग-खनिज, उर्वरक सब्सिडी सामान्य आर्थिक सेवाएं, बाढ़ नियंत्रण, सार्वजनिक निर्माण, परिवहन एवं संचार, राज्यों को अनुदान को शामिल किया जाता है।
प्रश्न 25 राज्य व्यय को कितने भागों में दर्शाया जाता है ?
उत्तर राजस्व व्यय को दो भागों में दर्शाया जाता है आयोजना भिन्न व्यय राजस्व खाते से एवं आयोजना व्यय राजस्व खाते से।
प्रश्न 26 पूंजीगत बजट किसे कहते हैं ?
उत्तर पूंजीगत बजट केंद्र सरकार की परिसंपत्तियों के साथ-साथ दायित्वों से संबंध राशियों का वह लेखा है जो पूंजी में होने वाले परिवर्तनों का ध्यान रखता है।
प्रश्न 27 पूंजीगत प्राप्तियां क्या होती है ?
उत्तर ऋणों की वसूली विविध प्राप्तियां उधार एवं अन्य देनदारियों को सम्मिलित रूप से पूंजीगत प्राप्तियां कहा जाता है
प्रश्न 28 पूंजीगत व्यय किसे कहते हैं ?
उत्तर पूंजीगत खाते में से किए गए वे पूंजीगत व्यय कहलाते हैं
प्रश्न 29 पूंजीगत व्यय को कितने भागों में बांटा जाता है ?
उत्तर पूंजीगत व्यय को दो भागों में बांटा जाता है आयोजना भिन्न व्यय पूंजीगत खाते से एवं आयोजना व्यय पूंजीगत खाते से ।
प्रश्न 30 सरकार की कुल आय व्यय की समानता एवं असमानता के आधार पर बजट के कितने प्रकार होते हैं ?
उत्तर सरकार की कुल आय में कुल व्यय में समानता या अंतर के आधार पर सरकारी बजट प्रमुख रूप से तीन प्रकार के होते हैं बचत का बजट संतुलित बजट घाटे का बजट।



प्रश्न 31 बचत का बजट किसे कहा जाता है ?
उत्तर वह बजट जिसमे सरकार के व्यय की अपेक्षा आय का आधिक्य हो, बचत का बजट कहलाता है।
प्रश्न 32 संतुलित बजट किसे कहते हैं ?
उत्तर वह बजट दस्तावेज जिसमें सरकारी आय व सरकारी व्यय दोनों समान हो, वह संतुलित बजट कहलाता है।
प्रश्न 33 घाटे का बजट क्या होता है ?
उत्तर सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट दस्तावेज में सरकारी व्यय की अपेक्षा सरकारी आय कम हो तो उसे घाटे का बजट कहा जाता है।
प्रश्न 34 बदलते परिवेश में बजट कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर बदलते परिवेश में निम्न प्रकार के बजट पाए जाते हैं –
आम बजट, पूरक बजट, निष्पादन बजट, शून्य बेस बजट, आउटकम बजट, जेंडर बजट, संघीय प्रांतीय एवं स्थानीय संस्थाओं के बजट, सामान्य एवं संकटकालीन बजट इत्यादि।
प्रश्न 35 आम बजट किसे कहते हैं ? उत्तर यह एक पारंपरिक बजट होता है जो विधायिका और कार्यपालिका पर वित्तीय नियंत्रण स्थापित करने के लिए बनाया जाता है
प्रश्न 36 पूरक बजट किसे कहते हैं?
उत्तर यदि बजट में स्वीकृत धनराशि 31 मार्च से पूर्व ही समाप्त हो जाएं तो अतिरिक्त धनराशि की मांग के लिए प्रस्तुत किया जाने वाला बजट, पूरक बजट कहलाता है।
प्रश्न 37 लेखानुदान किसे कहते हैं ?
उत्तर 1 अप्रैल को सरकार को खर्चों के लिए नए बजट की आवश्यकता होती हैं । संसद अस्थाई रूप से सरकार को वह करने के लिए अग्रिम धनराशि प्रदान करती हैं इसे लेखानुदान कहते हैं ।
प्रश्न 38 निष्पादन बजट किसे कहते हैं ?
उत्तर कार्य के परिणामों के निष्पादन को आधार बनाकर निर्मित किया गया बजट निष्पादन बजट कहलाता है।
प्रश्न 39 जीरो बेस बजट किसे कहते हैं ?
उत्तर जीरो बेस बजट का जनक अमेरिका पीटर ए पायर को माना जाता है, इस प्रणाली में विगत व्ययों को आधार नहीं बनाया जाता। इस प्रणाली में प्रत्येक क्रियाकलाप को शून्य आधार से पुनः औचित्य निर्धारित करना पड़ता है, इसलिए इसे जीरो बेस बजट कहते हैं। इस बजट प्रणाली को सूर्यास्त बजट प्रणाली या सनसेट सिस्टम भी कहा जाता है।
प्रश्न 40 आउटकम बजट किसे कहते हैं ?
उत्तर जिस बजट में वित्तीय प्रावधानों को परिणामों के संदर्भ में देखा जाता है, आउटकम बजट कहलाता है।



प्रश्न 41 जेंडर बजटिंग किसे कहते हैं ?
उत्तर वह बजट जिसमे सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु योजनाओं के लिए प्रतिवर्ष बजट में एक निर्धारित राशि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रावधान किए जाते हैं, जेंडर बजटिंग कहलाती हैं।
प्रश्न 42 संघीय, प्रांतीय एवं स्थानीय संस्थाओं के बजट किसे कहते हैं ?
उत्तर वह बजट जो की संघीय एवं प्रांतीय सरकार की बजट कार्यकारिणी द्वारा तैयार किए जाते हैं, संघीय प्रांतीय एवं स्थानीय संस्थाओं के बजट कहलाते हैं।
प्रश्न 43 सामान्य एवं संकटकालीन बजट किसे कहते हैं ?
उत्तर सामान्य बजट प्रायः अपेक्षाकृत स्थाई प्रकृति के कार्यों से व्यवहार करते हैं, जबकि संकटकालीन बजट असामान्य या विशेष परिस्थितियों जैसे युद्ध, मंदी आदि से संबद्ध होते हैं।
प्रश्न 44 प्रोफेसर डाल्टन के अनुसार एक बजट घाटा पूर्ण क्या है ?
उत्तर प्रोफेसर डाल्टन के अनुसार “एक बजट घाटा पूर्ण है यदि एक दिए गए समय के अंदर व्यय आय से अधिक है।”

प्रश्न 45 राजस्व घाटा क्या होता है ?
उत्तर जब बजट के अंतर्गत दर्शाए गए कुल राजस्व व्यय कुल राजस्व प्राप्तियों से अधिक होते हैं, तो इनका अंतर राजस्व घाटा कहलाता है।
प्रश्न 46 राजस्व घाटा क्या व्यक्त करता है ?
उत्तर राजस्व घाटा बजट की राजस्व प्राप्तियों की अपेक्षा राजस्व व्यय के आधिक्य को व्यक्त करता है।
प्रश्न 47 राजस्व घाटा ज्ञात करने का सूत्र लिखिए।
उत्तर राजस्व घाटा = राजस्व प्राप्तियां – राजस्व व्यय।
प्रश्न 48 राजकोषीय घाटा क्या होता है ?
उत्तर बजट घाटे में उधार एवं अन्य समस्त देनदारियां जोड़ने पर प्राप्त घाटा और राजकोषीय घाटा कहलाता है।
प्रश्न 49 राजकोषीय घाटा ज्ञात करने का सूत्र लिखिए।
उत्तर राजकोषीय घाटा = बजट घाटा+ उधार +समस्त देनदारियां।
प्रश्न 50 वित्तीय घाटा क्या होता है ?
उत्तर वित्तीय घाटा सरकारी कोष की वास्तविक स्थिति को व्यक्त करता है इसके अंतर्गत बजट घाटे के साथ सरकार की शुद्ध उधारी को भी जोड़ा जाता है दूसरे शब्दों में यदि बजट घाटे के साथ सरकार की शुद्ध उधारी को भी जोड़ दिया जाए तो प्राप्त घाटा वित्तीय घाटा कहलाता है।



प्रश्न 51 प्राथमिक घाटा किसे कहते हैं ?
उत्तर राजकोषीय घाटे में से ब्याज अदायगियों को घटाने के बाद जो राशि शेष बचती है उसे प्राथमिक घाटा कहा जाता है।
प्रश्न 52 प्राथमिक घाटा ज्ञात करने का सूत्र लिखिए।
उत्तर प्राथमिक घाटा = राजकोषीय घाटा – ब्याज अदायगियां
प्रश्न 53 भारत के वित्त मंत्री का नाम बताइए।
उत्तर अरुण जेटली
प्रश्न 54 भारत के वित्त मंत्री ने बजट की किस प्रथा को समाप्त करने की घोषणा की ?
उत्तर भारत के वित्त मंत्री ने सरकार के व्यय को योजनागत व्यय एवं गैर योजनागत व्यय में वर्गीकृत करने की प्रथा को समाप्त करने की घोषणा की है।
प्रश्न 55 अब बजट को कितने रूपों में वर्गीकृत किया जाएगा ?
उत्तर अब बजट को केवल राजस्व व्यय और पूंजीगत व्यय दो रूपों में ही वर्गीकृत किया जाएगा।
प्रश्न 55 रेल बजट को अलग से प्रस्तुत नहीं करने का निर्णय कब लिया गया ?
उत्तर सितंबर 2016 में भारत सरकार की कैबिनेट मीटिंग में रेल बजट को अलग से प्रस्तुत नहीं करने का निर्णय लिया गया।
प्रश्न 56 वर्तमान में रेल बजट को कैसे दर्शाया जाता है ?
उत्तर वर्तमान में रेल बजट को आम बजट में एक मत के रुप में दर्शाया जाता है।
प्रश्न 57 FRBA एक्ट क्यों पारित किया गया ?
उत्तर केंद्र एवं राज्य सरकारों में वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से 7 मई 2003 को FRBA एक्ट पारित किया गया।
प्रश्न 58 FRBA एक्ट में क्या प्रावधान किया गया ?
उत्तर FRBA एक्ट में राजस्व घाटे को सुन्न करने का प्रावधान किया गया है।
प्रश्न 59 केंद्र व राज्यों के बीच राजस्व बंटवारे के मानक तय करने के सुझाव केंद्र सरकार को कौन देता है ?
उत्तर केंद्र व राज्यों के बीच राजस्व बंटवारे के मानक तय करने के सुझाव केंद्र सरकार को वित्त आयोग देता है।
प्रश्न 60 तेहरवें वित्त आयोग के द्वारा क्या सुझाव दिया गया ?
उत्तर तेहरवें वित्त आयोग के द्वारा केंद्र व राज्यों दोनों के राजस्व घाटे को सुनने स्तर पर लाकर राजकोषीय सुदृढ़ीकरण का सुझाव दिया गया।



प्रश्न 61 चौदहवां वित्त आयोग कब गठित हुआ ?
उत्तर 14वां वित्त आयोग 2013 में गठित किया गया।
प्रश्न 62 चौदहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर चौदहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष वाई वी रेड्डी थे।
प्रश्न 63 बजट की कौन सी व्यवस्था संसद को सर्वोच्चता प्रदान करती है ?
उत्तर भारतीय संविधान में प्रतिवर्ष बजट को संसद द्वारा पास कराने की व्यवस्था संसद को सर्वोच्चता प्रदान करती हैं।
प्रश्न 64 सरकार की आर्थिक नीति का महत्वपूर्ण व आवश्यक उपकरण क्या है ?
उत्तर सरकार की आर्थिक नीति का महत्वपूर्ण व आवश्यक उपकरण बजट है।
प्रश्न 65 प्रदेश में लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सरकार द्वारा किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर प्रदेश में लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सरकार द्वारा बजट का प्रयोग किया जाता है।

HOME

NOTESINHINDI.ONLINE

Leave a Comment

error: Content is protected !!