अर्थशास्त्र का परिचय

अर्थशास्त्र का परिचय

 अर्थशास्त्र का परिचय

अर्थशास्त्र का परिचय




प्रश्न 1 आदिमानव का जीवनयापन किस पर आधारित था
उत्तर आदिमानव का जीवनयापन आखेटन पर आधारित था
प्रश्न 2 अर्थशास्त्र क्या है
उत्तर आर्थिक क्रियाओं से संबंधित आर्थिक विचारों सिद्धांतो व नियमों का साहित्य समृद्ध होकर अर्थशास्त्र के नाम से लोकप्रिय हुआ
प्रश्न 3 भारत के प्राचीन ग्रंथों में आर्थिक क्रियाओं के लिए किस शब्द का प्रयोग हुआ है
उत्तर भारत के प्राचीन ग्रंथों में आर्थिक क्रियाओं के लिए वार्ता शब्द का प्रयोग हुआ
प्रश्न 4 अर्थशास्त्र से संबंधित भारत के विचारको के नाम बताइए
उत्तर स्वामी दयानंद सरस्वती दादा भाई नौरोजी महादेव गोविंद रानडे गोपाल कृष्ण गोखले रमेशचंद्र दत्त एम एन राय महात्मा गांधी जवाहरलाल नेहरु राम मनोहर लोहिया प्रोफ़ेसर जे के मेहता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अमर्त्य सेन मुख्य अर्थशास्त्री रहे
प्रश्न 5 विश्व में अर्थशास्त्र का जनक किसे माना जाता है
उत्तर विश्व में अर्थशास्त्र का जनक एडम स्मिथ को माना जाता है



प्रश्न 6 एडम स्मिथ की प्रमुख पुस्तक का नाम बताइए
उतर एडम स्मिथ की प्रमुख पुस्तक का नाम “एन इंक्वारी इनटू द नेचर एंड कॉसेज ऑफ द वेल्थ ऑफ नेशंस ” सन 1776 में प्रकाशित हुई
प्रश्न 7 अर्थशास्त्र की परिभाषाएं मुख्यतः ने किन स्थितियों पर आधारित हैं ?
उत्तर अर्थशास्त्र की परिभाषाएं मुख्यतः धन प्रधान, कल्याण प्रधान ,सीमितता प्रधान , विकास प्रधान एवं आवश्यकता – विहीनता की स्थिति पर आधारित हैं
प्रश्न 8 एडम स्मिथ ने अर्थशास्त्र को किसका अध्ययन बताया है ?
उत्तर एडम स्मिथ ने अर्थशास्त्र को धन का अध्यन बताया
प्रश्न 9 अल्फ्रेड मार्शल ने अर्थशास्त्र को किस रूप में परिभाषित किया है ?
उत्तर अल्फ्रेड मार्शल ने अर्थशास्त्र को आर्थिक कल्याण का अध्ययन के रूप में परिभाषित किया
प्रश्न 10 लॉर्ड लियोनेल रॉबिंस ने अर्थशास्त्र को किससे संबंधित बताया ?


उत्तर लॉर्ड लियोनेल रॉबिंस ने अर्थशास्त्र को असीमित आवश्यकताओ व सीमित संसाधनों से संबंधित बताया
प्रश्न 11 प्रोफेसर जे के मेहता ने अर्थशास्त्र को किसका अध्यन बताया ?
उत्तर प्रोफेसर जे के मेहता ने अर्थशास्त्र को एक व्यक्ति में आवश्यकताओ की विहीनता की स्थिति प्राप्त करने में मदद करने वाला अध्ययन बताया
प्रश्न 12 प्रोफेसर मेहता के विचार किस के विचारों से प्रभावित रहे
उत्तर प्रोफेसर मेहता के विचार महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित रहे हैं
प्रश्न 13 एना के अनुसार आर्थिक सिद्धांत का क्या उद्देश्य है
उत्तर एना के अनुसार आर्थिक सिद्धांत का उद्देश्य एक व्यक्तिगत इकाई के आर्थिक व्यवहार तथा उसका एक दूसरे पर प्रभाव का वर्णन करने वाले मॉडल बनाना है जिससे एक क्षेत्र देश या संपूर्ण विश्व की अर्थव्यवस्था बनती है
प्रश्न 14 सरल शब्दों में समझाइए की अर्थशास्त्र क्या है
उत्तर सरल शब्दों में अर्थशास्त्र व्यक्तियों या देशों के द्वारा साधनों की सीमितता के कारण उत्पन्न चुनाव से संबंधित समस्याओं के अध्ययन का विज्ञान व उनके समाधान की कला है
प्रश्न 15 अर्थशास्त्र की विशेषताएं बताइए
उत्तर 1अर्थशास्त्र सामाजिक विज्ञान की एक शाखा है
2 अर्थशास्त्र में व्यक्ति या देशों की अर्थव्यवस्था के व्यवहार के आर्थिक पक्ष का अध्ययन किया जाता है
3 अर्थशास्त्र असीमित एवं प्रतिस्पर्धी आवश्यक्ताओं का सीमित व वैकल्पिक उपयोग वाले साधनों के चुनाव द्वारा हल निकालने से संबंधित है


प्रश्न  16 अर्थशास्त्र की प्रकृति एवं क्षेत्र का विस्तारपूर्वक उल्लेख किस अर्थशास्त्री ने किया है

उत्तर अर्थशास्त्री जॉन नेविलें कीन्स ने अर्थशास्त्र की प्रकृति व क्षेत्र का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया है

प्रश्न 17 व्यष्टि अर्थशास्त्र के अंतर्गत किसका अध्ययन किया जाता है

उत्तर व्यष्टि अर्थशास्त्र के अंतर्गत एक उपभोक्ता एक उत्पादक व एक फर्म का अध्ययन किया जाता है

प्रश्न 18 समष्टि अर्थशास्त्र के अंतर्गत किसका अध्ययन किया जाता है

उत्तर व्यक्तिगत इकाइयों के समूहो  के आर्थिक व्यवहार के स्तर का अध्ययन समष्टि अर्थशास्त्र में किया जाता है

प्रश्न 19 सर्वप्रथम व्यष्टि अर्थशास्त्र और समष्टि अर्थशास्त्र  का प्रयोग किसने किया

उत्तर सर्वप्रथम सन 1935 में रेग्नर फ्रिश ने अर्थशास्त्र तथा समष्टि अर्थशास्त्र का प्रयोग किया

प्रश्न 20 माइक्रो तथा  मेक्रो किस भाषा के शब्द हैं

उत्तर माइक्रो तथा  मेक्रो अंग्रेजी भाषा के शब्द हैं जिनकी उत्पत्ति ग्रीक भाषा के शब्द Mikros तथा Makros  से हुई है



प्रश्न 21 माइक्रो तथा  मेक्रो का अर्थ बताइए

उत्तर माइक्रो तथा मेक्रो शब्द का अर्थ क्रमशः “सूक्ष्म” एवं “व्यापक” है

प्रश्न 22 एन. ग्रेगॉरी मेन्कीव  की व्यष्टि अर्थशास्त्र एवं समष्टि अर्थशास्त्र की परिभाषा बताइए

उत्तर एन. ग्रेगॉरी मेन्कीव   के अनुसार व्यष्टि अर्थशास्त्र वह अध्ययन है कि कैसे परिवार व्यवसायिक फर्मे निर्णय लेते हैं तथा वे विशेष बाजारों में आपस में अंत: क्रिया करते हैं समष्टि अर्थशास्त्र संपूर्ण अर्थव्यवस्था में फैली हुई घटनाओं का अध्ययन है

प्रश्न 23 अर्थशास्त्र को मुख्यतः कितने भागों में बांटा गया है

उत्तर अर्थशास्त्र को मुख्यतः दो भागों में बांटा गया है व्यष्टि अर्थशास्त्र एवं समष्टि अर्थशास्त्र

प्रश्न 24 व्यष्टि अर्थशास्त्र के अंतर्गत किन किन विषयों का अध्ययन किया जाता है

उत्तर व्यष्टि अर्थशास्त्र में उपयोग ,उत्पादन , विनिमय , वितरण एवं आर्थिक कल्याण का अध्ययन किया जाता है

प्रश्न 25 समष्टि अर्थशास्त्र के अंतर्गत किन-किन क्षेत्रों का दिन किया जाता है

उत्तर समष्टि अर्थशास्त्र के अंतर्गत राष्ट्रीय आय व रोजगार , सामान्य कीमत स्तर , आर्थिक विकास एवं वितरण का समष्टिगत सिद्धांत का अध्यन किया जाता है




प्रश्न 26 व्यष्टि अर्थशास्त्र का दूसरा नाम बताइए

उत्तर व्यष्टि अर्थशास्त्र को कीमत सिद्धांत भी कहते हैं

प्रश्न 27 व्यष्टि अर्थशास्त्र को कीमत सिद्धांत के नाम से क्यों जाना जाता है

उत्तर व्यष्टि अर्थशास्त्र का अध्ययन कीमत को ध्यान में रखकर किया जाता है इसलिए व्यष्टि अर्थशास्त्र कीमत सिद्धांत भी कहते हैं

प्रश्न 28 उद्योग किसे कहते हैं

उत्तर समान फर्मो  के समूह को उद्योग कहते हैं

प्रश्न 29 श्रम की कीमत क्या कहलाती है

उत्तर श्रम की कीमत मजदूरी कहलाती है

प्रश्न 30 पूंजी के उपयोग की कीमत को क्या कहते हैं

उत्तर पूंजी के उपयोग की कीमत को ब्याज कहते हैं

प्रश्न 31 भूमि के उपयोग की कीमत को किस नाम से जाना जाता है

उत्तर भूमि के उपयोग की कीमत को लगान कहा जाता है

प्रश्न 32 उद्यमशीलता के उपयोग की कीमत क्या कहलाती है

उत्तर उद्यमशीलता के उपयोग की कीमत लाभ कहलाती हैं

प्रश्न 33आंशिक अध्ययन किसे कहते हैं

उत्तर वस्तु की कीमत को परिवर्तनशील तथा अन्य कारकों जैसे उपभोक्ता आय इत्यादि को स्थिर मानकर किया जाने वाला अध्ययन आंशिक अध्ययन कहलाता है

प्रश्न  34 कुल व्यष्टिगत अध्ययन किसे कहते हैं

उत्तर जब सभी कारक परिवर्तनशील होते हैं तब किया जानेवाला अध्ययन व्यष्टिगत अध्ययन कहलाता है, कुल व्यष्टिगत अध्ययन कहा जाता है

प्रश्न 35 व्यष्टिगत स्थैतिक अध्ययन किसे कहते हैं

उत्तर व्यष्टिगत अर्थशास्त्रीय अध्ययन जब कीमत इत्यादि आर्थिक चरों को स्थिर मानकर होता है तो उसे व्यष्टिगत स्थैतिक अध्ययन कहते हैं

प्रश्न 36 व्यष्टिगत प्रावैगिक अध्ययन किसे कहते हैं

उत्तर आर्थिक चरो को निरंतर गतिशील अवस्था में मानकर किया गया अध्ययन व्यष्टिगत प्रावैगिक अध्ययन कहलाता है




समष्टि अर्थशास्त्र

प्रश्न 37 समष्टि अर्थशास्त्र में किस तरह के संदर्भ में अध्ययन किया जाता है

उत्तर समष्टि अर्थशास्त्र में अध्ययन व्यापक अथवा समग्र   स्तरों के संदर्भ में किया जाता है

प्रश्न 38 समष्टि अर्थशास्त्र में   किन किन बातों का अध्ययन किया जाता है

उत्तर समष्टि अर्थशास्त्र के अंतर्गत राष्ट्रीय आय के स्तर रोजगार के स्तर देश में बचत का स्तर देश में विनियोग का स्तर सामान्य कीमत का स्तर आर्थिक वृद्धि एवं विकास में उतार-चढ़ाव इत्यादि का अध्ययन किया जाता है

प्रश्न 39 समष्टि अर्थशास्त्र को और किस नाम से जाना जाता है
उत्तर समष्टि अर्थशास्त्र को सामान्य आय एवं रोजगार का सिद्धांत भी कहा जाता है

प्रश्न 40 जॉन मेनार्ड कींस द्वारा प्रकाशित पुस्तक का नाम बताइए



उत्तर समष्टि अर्थशास्त्र से संबंधित जॉन मेनार्ड कींस की सन 1936 में “द जनरल थ्योरी ऑफ एंप्लॉयमेंट इंटरेस्ट एंड मनी” पुस्तक प्रकाशित हुई

प्रश्न 41 गार्डनर एक्ले के शब्दों में समष्टि अर्थशास्त्र की परिभाषा बताइए
उत्तर गार्डनर एक्ले के शब्दों में समष्टि अर्थशास्त्र आर्थिक विषयों पर व्यापक रुप से विचार करता है

प्रश्न 42 समष्टिगत आंशिक अध्ययन किसे कहते हैं
उत्तर एक कारक पर आधारित अध्ययन को समष्टिगत आंशिक अध्ययन कहा जाता है

प्रश्न 43 समष्टिगत कुल अध्ययन क्या है
उत्तर समष्टि अर्थशास्त्र में सभी कारकों को परिवर्तनशील मानते हुए किया जानेवाला अध्ययन समष्टिगत कुल अध्ययन कहलाता है

प्रश्न 44 समष्टिगत स्थितिक अध्ययन अध्ययन किसे कहते हैं
उत्तर स्थिर अवस्था में किए जाने वाले समष्टि अध्ययन को समष्टिगत स्थितिक अध्ययन कहते हैं
प्रश्न 45 समष्टिगत तुलनात्मक स्थितिक अध्ययन किसे कहते हैं
उत्तर जब दो स्थितिक अवस्थाओं की तुलना की जाती है तो इसे समष्टिगत तुलनात्मक स्थितिक अध्ययन कहते हैं




प्रश्न 46 समष्टिगत प्रावैगिक अध्ययन किसे कहते हैं
उत्तर निरंतर गतिशील अवस्था में किया जाने वाला अध्ययन समष्टिगत प्रावैगिक अध्ययन कहलाता है

प्रश्न 47 व्यष्टि एवं समष्टि अर्थशास्त्र एक दूसरे के पूरक क्यों कहलाते हैं
उत्तर छोटी-छोटी असंख्य व्यक्तिगत इकाइयों की सहायता से बड़े समूह बनते हैं असंख्य व्यक्तिगत इकाइयों के उपभोग उत्पादन श्रमिकों व अन्य साधनों को जोड़कर समष्टिगत उपभोग उत्पादन में कुल संसाधनों के स्तर ज्ञात होते हैं इस प्रकार व्यष्टि एवं समष्टि अर्थशास्त्र एक दूसरे के पूरक हैं
प्रश्न 48आर्थिक विश्लेषण की विधियां किन आधारों पर वर्गीकृत की जाती है
उत्तर  1निर्भरता के आधार पर
2 समय तत्व के आधार पर
3 उपकरण में दिशा के आधार पर
प्रश्न 49 निर्भरता के आधार पर आर्थिक विश्लेषण की विधियां बताइए
उत्तर निर्भरता के आधार पर आर्थिक विश्लेषण की विधियां दो प्रकार की होती हैं 1 आंशिक एवं 2 सामान्य

प्रश्न 50 समय तत्व के आधार पर आर्थिक विश्लेषण की विधियां बताइए
उत्तर समय तत्व के आधार पर आर्थिक विश्लेषण की 3 विधियां होती हैं 1स्थितिक 2 तुलनात्मक 3 प्रावैगिक



प्रश्न 51 उपकरण में दिशा के आधार पर आर्थिक विश्लेषण की विधियां कौन सी हैं
उत्तर उपकरण व दिशा के आधार पर आर्थिक विश्लेषण की दो विधियां हैं 1 निगमन विधि 2 आगमन विधि

प्रश्न 52 आंशिक विश्लेषण किसे कहते हैं
उत्तर जब आर्थिक विश्लेषण किसी एक कारक को ध्यान में रखकर किया जाता है तब वह आंशिक विश्लेषण कहलाता है

प्रश्न 53 अर्थशास्त्र में सामान्य अध्ययन किसे कहते हैं
उत्तर वस्तु की मांग का अध्ययन उस वस्तु की कीमत के साथ-साथ अन्य कारकों के आधार पर किया जाने वाला अध्ययन सामान्य अध्ययन कहलाता है

प्रश्न 54 स्थितिक विश्लेषण किसे कहते हैं
उत्तर आर्थिक विश्लेषण समय की एक विशेष बिंदु के संबंध में होने स्थितिक विश्लेषण कहलाता है

प्रश्न 55 तुलनात्मक विश्लेषण किसे कहते हैं
उत्तर आर्थिक विश्लेषण समय के दो बिंदुओं से संबंधित स्थितियों की तुलना करने पर उसे तुलनात्मक विश्लेषण कहते हैं




प्रश्न 56 प्रावैगिक विश्लेषण किसे कहते हैं
उत्तर जब साम्यो के मध्य होने वाले परिवर्तन की श्रंखला का अध्ययन किया जाता है तो उस आर्थिक विश्लेषण को प्रावैगिक विश्लेषण कहते हैं

प्रश्न 57 सर्वप्रथम आर्थिक स्थैतिक व आर्थिक प्रावैगिक शब्दों का प्रयोग किसने और कब किया
उत्तर सर्वप्रथम रेग्नर फ्रिश ने सन् 1928 में आर्थिक स्थैतिक व आर्थिक प्रावैगिक शब्दों का प्रयोग किया

प्रश्न 58 निगमन विधि क्या है
उत्तर निगमन विधि के अंतर्गत किसी एक विशेष व्यक्तिगत इकाई के आर्थिक विश्लेषण तर्क विधि के आधार पर करते हैं, इस विधि में हम सामान्य सत्य के आधार पर किसी विशिष्ट सत्य का पता लगाते हैं

प्रश्न 59 आगमन विधि क्या है
उत्तर आगमन विधि के अंतर्गत आर्थिक विश्लेषण के सामान्य नियमों को किसी एक विशेष व्यक्तिगत इकाई के आर्थिक व्यवहार में खोजते हैं इसमें वास्तविक जगत की घटनाओं से संबंधित तथ्यों के संकलन वर्गीकरण एवं विश्लेषण के आधार पर निष्कर्ष निकाले जाते हैं

प्रश्न 60 माल्थस का जनसंख्या सिद्धांत किस विधि पर आधारित है
उत्तर माल्थस का जनसंख्या सिद्धांत आगमन विधि पर आधारित है

प्रश्न 61 आगमन विधि को किस अन्य नाम से पुकारा जाता है
उत्तर आगमन विधि को अनुभव पर आधारित विधि अथवा ऐतिहासिक विधि भी कहते हैं

प्रश्न 62 अर्थशास्त्र की प्रकृति का क्या अभिप्राय है
उत्तर अर्थशास्त्र की प्रकृति का अभिप्राय है कि अर्थशास्त्र किस प्रकार का अध्ययन है प्रश्न आर्थिक अध्ययन की कितनी प्रकृतियां होती हैं उत्तर आर्थिक अध्ययन दो प्रकार की प्रकृति के होते हैं अर्थशास्त्र विज्ञान के रूप में अर्थशास्त्र कला के रूप में ।

प्रश्न 63 अर्थशास्त्र को विज्ञान के रूप में परिभाषित कीजिए
उत्तर वैज्ञानिक तरीके से होनेवाले अध्ययन क्रमबद्ध तथ्यपरक व तार्किक होते हैं अर्थशास्त्र के सिद्धांत व नियमों को विज्ञान के रूप में ज्ञात कर सकते हैं अर्थशास्त्र के सिद्धांत में नियमों को समाज में लोगों के व्यवहार के अंतर्गत देखकर अवलोकनों के रूप में ज्ञात कर सकते हैं अर्थशास्त्र में भी विभिन्न प्रकार के सिद्धांत व नियम होते हैं इस प्रकार अर्थशास्त्र का अध्ययन विज्ञान के रूप में होता है।

प्रश्न 64 निगमन विधि में अध्ययन किस आधार पर किया जाता है
उत्तर निगमन विधि के अंतर्गत आर्थिक अध्ययन तर्क के आधार पर किया जाता है

प्रश्न 65 तथ्यपरक आर्थिक अध्ययन में निष्कर्ष किस प्रकार निकाले जाते हैं
उत्तर तथ्यपरक आर्थिक अध्ययन के लिए तथ्यों के आधार पर विश्लेषण करते हुए निष्कर्ष निकालते हैं

प्रश्न 66 अर्थशास्त्र की प्रकृति का विज्ञान के कितने रूपों में उल्लेख होता है
उत्तर अर्थशास्त्र की प्रकृति का विज्ञान के दो रूपों में उल्लेख होता है – यथार्थमूलक तथा आदर्शमूलक।

प्रश्न 67 यथार्थ मूलक अध्ययन पद्धति में निष्कर्ष किस प्रकार निकाले जाते हैं
उत्तर यथार्थ मूलक अध्ययन पद्धति में कारण व परिणाम के आधार पर विश्लेषण करते हुए निष्कर्ष निकालते हैं अर्थशास्त्र के विभिन्न नियमों को “क्या है” के द्वारा बताया जाता है

प्रश्न 68 आदर्श मूलक अध्ययन पद्धति में निष्कर्ष किस प्रकार निकाले जाते हैं ?
उत्तर आदर्श मूलक अध्ययन पद्धति में “क्या होना चाहिए” के आधार पर विश्लेषण करते हुए निष्कर्ष निकालते हैं।

प्रश्न 69 अर्थशास्त्र के विभिन्न अच्छे-बुरे अथवा सही-गलत के निर्णय अर्थशास्त्र की किस अध्ययन पद्धति के अंतर्गत होते हैं ?
उत्तर अर्थशास्त्र के विभिन्न अच्छे-बुरे अथवा सही गलत का निर्णय आदर्शमूलक का अध्ययन पद्धति के अंतर्गत होते हैं।

प्रश्न 70 अर्थशास्त्र के कला होने के उदाहरण बताइए
उत्तर अर्थशास्त्र के नियमों व विधियों द्वारा संतुष्टि अधिकतम करना, उत्पादन अधिकतम करना, लाभ अधिकतम करना, बेरोजगारी घटाना, आर्थिक वृद्धि व विकास करना अर्थशास्त्र के कला होने के उदाहरण है।



प्रश्न 71 आर्थिक नियमों की कमियों का कारण बताइए
उत्तर अर्थशास्त्र एक प्रकार का सामाजिक विज्ञान होने के कारण उसके नियमों व सिद्धांतों को किसी प्रयोगशाला में नहीं देख सकते हैं अर्थशास्त्र एवं सामाजिक विज्ञान के लिए तो समाज ही प्रयोगशाला होती हैं इस प्रकार अर्थशास्त्र के नियम व सिद्धांत भौतिक शास्त्र एवं रसायन शास्त्र के नियमों के सिद्धांतों की तरह उसने खरे नहीं होते हैं।अर्थशास्त्र के नियम व सिद्धांतों में पूर्ण शुद्धता नहीं होने के कारण कम विश्वसनीयता देखने को मिलती है।

प्रश्न 72 आज अर्थशास्त्र महत्वपूर्ण विषयों में से एक हैं समझाइए
उत्तर आज इतिहास का विकास ‘वर्णनात्मक चरण’ में है तथा लोक प्रशासन एवं सामाजिक मानवशास्त्र एक कदम आगे ‘विश्लेषण चरण’ में है जबकि इन सभी से बहुत आगे अर्थशास्त्र में ‘भविष्यवाणी कर सकने के चरण’ तक अर्थशास्त्र के नियमों में सिद्धांतों का विकास हो चुका है, इस प्रकार अर्थशास्त्र महत्वपूर्ण विषयों में से एक है।

प्रश्न 73 अर्थशास्त्र में मान्यताएं शब्द से क्या तात्पर्य है?
उत्तर अर्थशास्त्र में मान्यताएं कुछ मूलभूत व आवश्यक बातें दशाएं या शर्ते होती हैं इन मूलभूत व आवश्यक बातों, दशाओं या शर्तों का पूरा होना किसी नियम व सिद्धांत के लिए आवश्यक होता है।
दूसरे शब्दों में नियम व सिद्धांत के खरा उतरने या पूर्णतया सत्य सिद्ध होने के लिए जिन बातों, दशाओं या शर्तों का पूरा होना आवश्यक होता है, मान्यताएं कहलाती हैं।

प्रश्न 74 आर्थिक विश्लेषण में प्रयोग होने वाली मुख्य मान्यताएं कौन-कौन सी हैं ?
उत्तर आर्थिक विश्लेषण के लिए निम्नलिखित मान्यताएं ली जाती हैं –
1 अन्य बातें समान रहे
2 आर्थिक इकाई की विवेकशीलता
3 आर्थिक मानव
4 साम्य़ या संतुलन की आरंभिक दशा
5 विशेष सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक संस्थाओं से संबंध
6 जीवविज्ञान व भूगोल से संबंध।




प्रश्न 75 अर्थशास्त्र में आर्थिक व्यवहार, आर्थिक समस्याओं तथा विश्लेषण के परिचय के लिए किन शब्दावलियों का ज्ञान होना आवश्यक है?
उत्तर अर्थशास्त्र में आर्थिक व्यवहार, आर्थिक समस्याओं तथा विश्लेषण के परिचय के लिए चर, स्थिरांक, प्राचल, परिकल्पना, अभिस्वीकृतियां, नियम व भविष्यवाणी इत्यादि का ज्ञान व समझ होना आवश्यक होता है।

प्रश्न 76 किस स्थिति में कोई आर्थिक समस्या उत्पन्न नहीं होती ?
उत्तर आवश्यकताओ व साधनों के बीच असमानता के कारण आर्थिक समस्या उत्पन्न होती हैं, मनुष्य की आवश्यकताएं असीमित होती है यदि सभी आवश्यकताओ को संतुष्ट करने के लिए साधन भी असीमित होते हैं तो कोई आर्थिक समस्या उत्पन्न नहीं होती है।

प्रश्न 77 साधनों की सीमितता से उत्पन्न आर्थिक समस्या के प्रमुख कारण कौन से हैं ?
उत्तर साधनों की सीमितता से उत्पन्न आर्थिक समस्या के प्रमुख कारण निम्नलिखित है –
1 भिन्न-भिन्न प्राथमिकताओं वाली असीमित आवश्यकताएं
2 सीमित किंतु वैकल्पिक उपयोगो वाले साधन
3 आवश्यक्ताओं व साधनों के बीच समन्वय (तालमेल)।

प्रश्न 78 प्रमुख आर्थिक समस्या क्या होती है ?
उत्तर विभिन्न प्रतिस्पर्धी आवश्यक्ताओं मे से कौन सी आवश्यक्ताओं का सीमित साधनों द्वारा समाधान किया जाए, यही प्रमुख आर्थिक समस्या होती है।

प्रश्न 79 मुख्य आर्थिक समस्या को चुनाव की समस्या क्यों कहा जाता है
उत्तर आर्थिक समस्या का संबंध “चयन” से होने के कारण इसे चुनाव की समस्या भी कहते हैं।

प्रश्न 80 मुख्य आर्थिक समस्याओं के समाधान खोजने के लिए किन अवधारणाओं को समझना आवश्यक है
उत्तर मुख्य आर्थिक समस्याओं के समाधान खोजने के लिए उत्पादन – संभावना वक्र , अवसर लागत एवं सीमांत अवसर लागत की अवधारणाओं को समझना आवश्यक है।

प्रश्न 81 उत्पादन संभावना वक्र किसे कहते हैं
उत्तर “वह वक्र जो यह बताता है कि एक देश उपलब्ध श्रेष्ठतम तकनीक व अपने सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए वस्तुओं की भिन्न-भिन्न मात्राओं के वैकल्पिक संयोगों को जिन्हे वह देश उत्पादित कर सकता है” ऐसा वक्र उत्पादन संभावना वक्र कहलाता है।



प्रश्न 82 उत्पादन संभावना वक्र का दूसरा नाम बताइए।
उत्तर उत्पादन संभावना वक्र को वस्तु रूपांतरण वक्र भी कहा जाता है।

प्रश्न 83 उत्पादन संभावना वक्र की विशेषताएं बताइए
उत्तर 1 उत्पादन संभावना वक्र मूल बिंदु की ओर नतोदर होते हैं
2 एक उत्पादन संभावना वक्र दो वस्तुओं के असंख्य किंतु वैकल्पिक संयोगों को जोड़ने से बनता है
3 उत्पादन संभावना वक्र पर स्थित एक बिंदु से दूसरे बिंदु पर जाने पर दो वस्तुओं के संयोगों में बदलाव होता है
4 उत्पादन संभावना वक्र यह बताता है कि एक वस्तु का अधिक उत्पादन करने के लिए किसी दूसरी वस्तु का उत्पादन घटाना पड़ता है।

प्रश्न 84 अवसर लागत किसे कहते हैं ?
उत्तर उत्पादन के संसाधनों को जब किसी एक वस्तु के उत्पादन में लगाते हैं तो उन संसाधनों को अन्य वस्तुओं के उत्पादन में नहीं लगा सकते हैं। अर्थात अन्य वस्तुओं के उत्पादन का अवसर गंवाना या त्यागना पड़ता है अगर गंवाई गई या त्यागी गई वस्तुओं को उत्पादित वस्तुओं के उत्पादन की अवसर लागत माना जाता है।
दूसरे शब्दों में एक वस्तु के उत्पादन की अवसर लागत उस वस्तु के उत्पादन के स्थान पर अन्य वस्तु के उत्पादन की गंवाई या त्यागी गई मात्रा होती है।

प्रश्न 85 सीमांत अवसर लागत किसे कहते हैं

उत्तर एक वस्तु की एक अतिरिक्त मात्रा का उत्पादन बढ़ाने के लिए दूसरी वस्तु के उत्पादन में कमी की जाती है। दूसरी वस्तु के उत्पादन में की गई कमी की मात्रा प्रथम वस्तु की सीमांत अवसर लागत कहलाती है।

प्रश्न 86 प्रमुख आर्थिक समस्याएं कौन-कौन सी हैं ?
उत्तर प्रमुख आर्थिक समस्याएं निम्नलिखित हैं –
1 क्या उत्पादन किया जाए ।
2 उत्पादन कैसे किया जाए ।
3 किसके लिए उत्पादन किया जाए ।
4 उत्पादन में साधनों का उपयोग व वितरण की समस्या।
5 उत्पादन के साधनों का पूर्ण उपयोग हो रहा है अथवा कुछ साधन बेकार या अर्धबेकार है।
6 उत्पादन क्षमता में वृद्धि की समस्या।




प्रश्न 87 अर्थशास्त्र व अर्थव्यवस्था में अंतर बताइए ।
उत्तर एक समाज की उत्पादक क्रियाओं के लिए समन्वय का एक तंत्र अर्थव्यवस्था है। जबकि अर्थशास्त्र वह सामाजिक विज्ञान है जो वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन, वितरण व उपभोग का अध्ययन करता है।

प्रश्न 88 अर्थव्यवस्था को कितने भागों में वर्गीकृत किया जाता है ।
उत्तर अर्थव्यवस्था को निम्नलिखित तीन भागों में वर्गीकृत किया जाता है –
1 प्राथमिक क्षेत्र (कृषि व पशुपालन)
2 द्वितीय क्षेत्र (निर्माण व विनिर्माण)
3 तृतीय क्षेत्र (सेवा क्षेत्र)।

प्रश्न 89 अर्थव्यवस्था मुख्यतः कितने प्रकार की होती हैं ?
उत्तर अर्थव्यवस्था के मुख्य तीन प्रकार होते हैं पूंजीवादी समाजवादी व मिश्रित ।

प्रश्न 90 मुख्य आर्थिक समस्याओं के समाधान किस पर निर्भर करते हैं ?
उत्तर मुख्य आर्थिक समस्याओं के समाधान अर्थव्यवस्था के प्रकार पर निर्भर करते हैं।

प्रश्न 91 पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाता है और क्यों ?
उत्तर पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में उस वस्तु का उत्पादन किया जाता है जिसकी कीमत सबसे अधिक होती हैं क्योंकि ऊंची कीमतों के कारण लाभ अधिकतम होता है।

प्रश्न 92 समाजवादी अर्थव्यवस्था में किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाता है ?
उत्तर समाजवादी अर्थव्यवस्था में उस वस्तु का उत्पादन किया जाता है जिससे अधिकतम आर्थिक कल्याण समाज को मिले।

प्रश्न 93 “उत्पादन कैसे करें” समस्या का समाधान पूंजीवादी व समाजवादी अर्थव्यवस्था में किस प्रकार होता है?
उत्तर पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में उस तकनीकी के उपयोग को महत्व दिया जाता है जिससे न्यूनतम लागत हो जबकि समाजवादी अर्थव्यवस्था में इसके विपरीत इस बात पर ध्यान दिया जाता है कि उपयोग में ली जाने वाली तकनीकी समाज अनुकूल तकनीक हो।




प्रश्न 94 पूंजीवादी व समाजवादी अर्थव्यवस्था में वितरण के बारे में क्या अंतर है?
उत्तर पूंजीवादी अर्थव्यवस्था के अनुसार उत्पादन में योगदाता को वितरण होना चाहिए जबकि समाजवादी अर्थव्यवस्था के अनुसार अधिकतम कल्याण के अनुसार वितरण होना चाहिए।

उत्पादन संभावना वक्र,utpadan sambhavna vakra kya hai,utpadan sambhavna vakra,उत्पादन संभावना वक्र क्या है,what is ppc curve in hindi,ppc curve explanation in hindi,ppc curve class 12,how to make a production possibilities curve in hindi,12th class economics in hindi,production posibility curve,what is ppc curve in economics,economics,economics class 12 in hindi,economics 12th class in hindi,ppc,ssc,upsc economics,nois economics lectures,ca cpt economics lectures

Leave a Comment

error: Content is protected !!